ना डाई, ना मेंहदी! शैंपू से 1 घंटा पहले लगा लो ये चीज, नेचुरली काले हो जाएंगे बाल Turn Grey Hair Black in 1 Hour Without Chemical Dye or Henna Make DIY Natural Black colour Dye at home, ब्यूटी टिप्स - Hindustan
More

ना डाई, ना मेंहदी! शैंपू से 1 घंटा पहले लगा लो ये चीज, नेचुरली काले हो जाएंगे बाल

क्या कोई सेफ और नेचुरल विकल्प है, जिससे बालों को काला किया जा सके? जी हां, बिल्कुल है और इसे आप घर में बिल्कुल फ्री में ही तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ खास पत्तों की जरूरत होगी, जो सिर्फ बालों को काला रंग ही नहीं बल्कि अंदर से पोषण भी देंगे।

Tue, 7 April 2026 08:44 PMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
ना डाई, ना मेंहदी! शैंपू से 1 घंटा पहले लगा लो ये चीज, नेचुरली काले हो जाएंगे बाल

एक उम्र के बाद बालों का सफेद होना सामान्य है। लेकिन आजकल तो कम उम्र में भी सफेद बालों की समस्या काफी कॉमन होती जा रही है। अब इन्हें कवर करने के लिए बाजार में हेयर डाई मौजूद तो हैं, लेकिन इनके साइड इफेक्ट्स किसी से छिपे नहीं है। इनमें मौजूद केमिकल बालों की अच्छी-खासी बैंड बजा देते हैं। इसके अलावा बालों को रंगने का एक नेचुरल विकल्प भी है- हीना, लेकिन इससे बाल काले नहीं बल्कि लाल या नारंगी से हो जाते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या कोई सेफ और नेचुरल विकल्प है, जिससे बालों को काला किया जा सके? जी हां, बिल्कुल है और इसे आप घर में बिल्कुल फ्री में ही तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ खास पत्तों की जरूरत होगी, जो सिर्फ बालों को काला रंग ही नहीं बल्कि अंदर से पोषण भी देंगे। तो चलिए जानते हैं-

बिना डाई या मेहंदी बालों को नेचुरली काला कैस करें?

  • बिना केमिकल वाली डाई या मेहंदी के आप बालों को नेचुरली काला कर सकते हैं। इसके लिए बस आपको कुछ गुड़हल के पत्ते लेने हैं और साथ ही थोड़े से कड़ी पत्ता भी लेने है। इन्हें एक लोहे के तवे पर ड्राई रोस्ट कर लें यानी भून लें, जबतक ये एकदम काले नहीं हो जाते। इसके बाद इन्हें मिक्सर में पीसकर एक फाइन सा पाउडर बना लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नहाने के बाद भी आती है पसीने की बदबू? ₹10 की फिटकरी से बना लें देसी डियोड्रेंट
  • अब इस नेचुरल हेयर कलर के लिए पानी तैयार करें। इसके लिए बर्तन में एक कप पानी लें, उसमें एक चम्मच चायपत्ती और एक चम्मच ही कलौंजी के दाने एड करें। पानी को तबतक पकने दें, जब तक ये आधा ना बचे। यानी एक कप पानी है तो तबतक पकाएं, जब तक ये आधा कप ना रह जाए।
  • अब एक लोहे की कढ़ाही में पत्तों वाला पाउडर लें और धीरे-धीरे चायपत्ती का पानी डालकर घोल बनाएं। इसे ढककर कम से कम दो घंटे के लिए जरूर रख दें, आप चाहें तो रातभर के लिए भी छोड़ सकते हैं। इसके बाद इसे साफ बालों में मेंहदी की तरह अप्लाई कर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:14 दिनों में चाहिए ग्लोइंग स्किन? एक शीशी में बनाकर रख लें ये नाइट सिरम

कितनी देर लगाकर रखने पर रिजल्ट मिलेगा?

इस नेचुरल हेयर कलर की खासियत यही है कि इसे आपको ज्यादा देर बालों में नहीं लगाना है। महज एक घंटे में ही इसका काफी अच्छा कलर बालों पर आ जाता है और हेयर नेचुरल काले हो जाते हैं। इसे आप हफ्ते में एक बार मास्क की तरह अप्लाई कर सकते हैं। बाद में शैंपू से वॉश भी किया जा सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चेहरे पर तिल या मस्सा है? हमेशा के लिए हटा देगा ये 1 तेल, डॉक्टर ने बताया नुस्खा

इस नेचुरल हेयर कलर के क्या-क्या फायदे हैं?

सबसे पहला फायदा तो यही है कि अगर आप बिना किसी केमिकल के अपने बालों को काला करना चाहते हैं, तो ये एक सेफ और इफेक्टिव ऑप्शन है। इसके अलावा इसमें मौजूद सभी इंग्रीडिएंट जैसे गुड़हल के पत्ते, कड़ी पत्ता, कलौंजी और चायपत्ती बालों के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इनसे बालों की ग्रोथ अच्छी होती है और बाल नेचुरली जायद सॉफ्ट और शाइनी बनते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।