ब्यूटी क्रिएटर ने शेयर की 4 चीजों से बनी नेचुरल ब्लीच, 1 महीने में निखर जाएगी रंगत!
DIY Natural Bleach: क्या आपके चेहरे की रंगत भी धूप में डल हो गई है? तो केमिकल्स नहीं नेचुरल चीजों ट्राई कर के देखें। ब्यूटी क्रिएटर लाबन्या ने एक DIY ब्लीच शेयर की है, तो सिर्फ 30 दिनों में आपकी स्किन को निखार देगी।

अगर आपको भी लगता है कि ग्लोइंग स्किन के लिए महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स लेना जरूरी है, तो आज का ये स्किन ट्रांसफॉर्मेशन आपकी ये सोच जरूर बदल देगा। इंस्टाग्राम पर ब्यूटी क्रिएटर लाबन्या दास का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी स्किन टोन में फर्क साफ नजर आ रहा है। कमाल की बात ये है कि इसके पीछे घरेलू नुस्खों का हाथ है। लाबन्या शेयर करती हैं कि वो एक नेचुरल होममेड ब्लीच बनाकर अप्लाई करती हैं, जिससे सिर्फ एक महीने में ही उनकी स्किन टोन में काफी अच्छा-खासा इंप्रूवमेंट देखने को मिला है। उनकी टैनिंग रिमूव हो गई है और स्किन पहले से ज्यादा ग्लोइंग, ब्राइट और हेल्दी नजर आ रही है। ये होम मेड ब्लीच आप भी ट्राई कर सकते हैं, क्योंकि सारी चीजें आपकी रसोई में ही मौजूद हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाना कैसे है।
किन चीजों से बना है ये नेचुरल ब्लीच?
लाबन्या की तरह अगर आपको भी अपनी स्किन टोन को ब्राइट और इवेन करना है, तो ये होम मेड ब्लीच आपको जरूर ट्राई करनी चाहिए। इसे बनाने के लिए आपको चावल का आटा, संतरे के छिलकों का पाउडर, दही और आलू के रस का इस्तेमाल करना है। इनमें से ज्यादातर चीजें तो आपकी रसोई में मौजूद होंगी ही, बाकी आपको ऑफलाइन या ऑनलाइन आराम से मिल जाएंगी।
कैसे बनाएं
इस नेचुरल ब्लीच को बनाने के लिए एक बाउल में 1 चम्मच चावल का आटा लें और उसमें आधा चम्मच ऑरेंज पील पाउडर मिलाएं। अब इसमें एक चम्मच दही और थोड़ा सा आलू का रस मिलकर एक स्मूद सा पेस्ट बना लें। आलू का रस बनाते हुए उसका छिलका रिमूव ना करें, छिलके सहित ही कद्दूकस कर लें, फिर रस निकाल लें।
कब और कैसे इस्तेमाल करना है
ये ब्लीच पूरी तरह नेचुरल है इसलिए आप रोजाना या एक दिन छोड़कर इसे अप्लाई कर सकते हैं। सबसे पहले अपने फेस को अच्छे से क्लीन कर लें, ताकि मेकअप या ऑयल-डर्ट सब रिमूव हो जाए। इसके बाद ब्लीच को चेहरे और गर्दन पर अप्लाई करें और इसे 20-30 मिनट के लिए यूं ही लगा रहने दें। इसके बाद साफ पानी से धो लें और कोई भी अच्छा मॉइश्चराइजर अप्लाई कर लें।
इस नेचुरल ब्लीच के फायदे क्या-क्या हैं?
सबसे बड़ा फायदा तो यही है कि इस ब्लीच में सारी नेचुरल चीजों का ही इस्तेमाल हुआ है। इसमें चावल का आटा है, जो स्किन की हल्की स्क्रबिंग करता है और डेड स्किन हटाने में मदद करता है। ऑरेंज पील पाउडर में मौजूद विटामिन सी स्किन को ब्राइट करने और दाग-धब्बे दूर करने में सहायक होता है। दही में मौजूद लैक्टिक एसिड स्किन को साफ और सॉफ्ट बनाता है, वहीं आलू का रस कालेपन और डार्क स्पॉट्स को हल्का करने में मददगार है।
ध्यान रखने वाली जरूरी बातें
भले ही कोई भी रेमेडी पूरी तरह नेचुरल हो, लेकिन जरूरी नहीं कि वो हर स्किन टाइप को सूट होगी। इसलिए इस्तेमाल से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें। अगर आपकी स्किन सेंसेटिव है, तो ऑरेंज पील पाउडर की मात्रा थोड़ी कम रखें, इरीटेशन नहीं होगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन