वायरल हैक: गुड़ से बनी ये वैक्स सच में हटा देगी चेहरे के बाल, पार्लर के कई रुपए बचेंगे!
DIY Face Wax: गुड़ से बनी ये वैक्स काफी इफेक्टिव है और चेहरे से सिर्फ बालों को ही नहीं रिमूव करती, बल्कि साथ में डेड स्किन भी हटाती है। ग्लोइंग, हेयर फ्री स्किन के लिए आप ये कमाल की रेमेडी ट्राई कर सकती हैं।

फेस पर थोड़े बहुत बाल तो सभी के होते हैं। खासतौर से अपर लिप (होंठो के ऊपर), नाक के आसपास और गालों पर अनचाहे बाल होना कॉमन है। इन्हें रिमूव करने के लिए आप पार्लर जा कर थ्रेडिंग करा सकती हैं, वैक्स और शेव करना भी एक ऑप्शन है। हालांकि बार-बार पार्लर नहीं जाना चाहतीं या आपकी स्किन काफी ज्यादा सेंसेटिव है, तो ये तरीके उतने इफेक्टिव नहीं लगते। ऐसे में घरेलू रेमेडीज काफी काम आती हैं। जी हां, आपकी रसोई में ही कुछ ऐसी चीजें रखी हुई हैं जिनके आप नेचुरल वैक्स तैयार कर सकती हैं। गुड़ से बनी ये वैक्स काफी इफेक्टिव है और चेहरे से सिर्फ बालों को ही नहीं रिमूव करती, बल्कि साथ में डेड स्किन भी हटाती है। ग्लोइंग, हेयर फ्री स्किन के लिए आप ये कमाल की रेमेडी ट्राई कर सकती हैं।
गुड़ से फेस वैक्स कैसे बनाएं?
फेशियल हेयर रिमूव करने से ले कर डेड स्किन हटाने में ये गुड़ से बनी फेस पैक काफी इफेक्टिव है। इसे बनाने के लिए आपको सिर्फ गुड़ का टुकड़ा, एक नींबू, आधा चम्मच हल्दी पाउडर और थोड़ा सा नारियल तेल। सबसे पहले एक बर्तन में गुड़ को पिघला लें। गुड़ हल्का पिघल जाए तो इसमें एक नींबू का रस और थोड़ी सी हल्दी मिला दें। सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें फिर गुड़ को अच्छी तरह पिघल जाने दें।
पट्टी की मदद से नहीं गंदे होंगे हाथ
अब किसी प्लेट में या रसोई की स्लैब पर थोड़ा सा नारियल तेल लगाकर चिकना कर लें। गुड़ की वैक्स वाले मिक्सचर को इसपर डालें और अच्छी तरह से तेल के साथ मिक्स करें। ऐसा करने से वैक्स जरूरत से ज्यादा चिपकेगी नहीं। अब आपको एक चोट पर बांधने वाली पट्टी का इस्तेमाल करना है। इसमें गुड़ वाली वैक्स को डालें और एक पोटली सी बनाकर बांध लें। ऐसा करने का फायदा ये है कि आपके हाथ बिल्कुल भी गंदे नहीं होंगे और पूरा फेस अच्छे से वैक्स हो जाएगा।
इस्तेमाल करने का तरीका क्या है?
सबसे पहले अपने फेस को अच्छी तरह क्लीन कर लें। आप चाहें तो फेस पर हल्का सा पाउडर भी लगा सकती हैं, इससे वैक्स करना स्मूद हो जाता है। अब वैक्स वाली पोटली को अपने फेशियल हेयर वाली जगह पर हल्का प्रेस करें और फिर स्ट्रिप की तरह खींचकर रिमूव करें। प्रॉसेस कुछ कुछ वैसा ही है जैसा आप नॉर्मल वैक्स स्ट्रिप्स यूज करते हुए फॉलो करती हैं।
फायदे और जरूरी सावधानियां
घर की बनी नेचुरल गुड़ वाली वैक्स स्किन को केमिकल जितना नुकसान नहीं पहुंचाती हैं। अगर इस तरह से आप वैक्स करती हैं तो फेशियल हेयर के साथ-साथ डेड स्किन और ब्लैकहेड, वाइटहेड भी रिमूव हो जाते हैं। स्किन काफी फ्रेश, स्मूद और ग्लोइंग नजर आती है। हालांकि अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा सेंसेटिव है तो बिना पैच टेस्ट के इसे पूरे फेस पर इस्तेमाल ना करें। इसमें नींबू है जो त्वचा को इरिटेट कर सकता है। चेहरे पर कहीं पिंपल या कट हो तो वहां भी वैक्स यूज ना करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन