दादी-नानी का नुस्खा: बालों को घना और लंबा बनाने का सालों पुराना सीक्रेट
बाल झड़ने और पतले होने की समस्या आजकल आम हो गई है। दादी-नानी का यह घरेलू तेल बालों को अंदर से मजबूत बनाता है और हेयर फॉल को कम करने में मदद कर सकता है।

आज के समय में बालों का झड़ना और पतला होना एक बहुत आम समस्या बन गई है। गलत खानपान, तनाव, प्रदूषण और केमिकल प्रोडक्ट्स के ज्यादा इस्तेमाल से बाल धीरे-धीरे कमजोर होने लगते हैं। कई लोग इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन हर बार उनसे मनचाहा रिजल्ट नहीं मिलता।
दादी-नानी का आयुर्वेदिक तेल
ऐसे में दादी-नानी के पुराने घरेलू नुस्खे एक सुरक्षित और असरदार विकल्प साबित हो सकते हैं। नारियल तेल, अरंडी तेल, करी पत्ते, मेथी दाना और कलौंजी जैसी प्राकृतिक चीजों से बना यह तेल बालों को जड़ों से पोषण देता है। नियमित उपयोग से बाल मजबूत होते हैं, हेयर फॉल कम होता है और बाल घने व हेल्दी नजर आने लगते हैं।
सामग्री
नारियल तेल
अरंडी (कैस्टर) तेल
करी पत्ते
मेथी दाना
कलौंजी (ब्लैक सीड्स)
बनाने की विधि
- सबसे पहले एक कढ़ाई में नारियल तेल और अरंडी तेल डालें। अब इसमें करी पत्ते, मेथी दाना और कलौंजी डालकर धीमी आंच पर पकाएं।
- जब सभी चीजें अच्छी तरह पक जाएं और तेल का रंग हल्का बदल जाए, तो गैस बंद कर दें। अब तेल को ठंडा होने दें और छानकर एक बोतल में भर लें।
कैसे करें इस्तेमाल?
इस तेल को हल्का गुनगुना करके स्कैल्प पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। 1–2 घंटे बाद या रातभर छोड़कर सुबह धो लें। हफ्ते में 2–3 बार इस्तेमाल करें।
क्या फायदे हैं?
- बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है: इस तेल में नारियल और अरंडी तेल के साथ मेथी दाना और कलौंजी जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो बालों की जड़ों तक पहुंचकर उन्हें मजबूत बनाते हैं। इससे बाल जल्दी टूटते नहीं हैं और उनकी ग्रोथ बेहतर होती है।
- हेयर फॉल कम करने में मदद करता है: जब बालों को सही पोषण मिलता है, तो उनका झड़ना धीरे-धीरे कम होने लगता है। इस तेल में मौजूद प्राकृतिक गुण स्कैल्प को हेल्दी रखते हैं, जिससे बालों का गिरना कंट्रोल में आता है।
- बालों को घना और लंबा बनाता है: करी पत्ते और मेथी दाना बालों की ग्रोथ को बढ़ाने में मदद करते हैं। नियमित इस्तेमाल से बाल धीरे-धीरे घने और लंबे होने लगते हैं, जिससे बालों की वॉल्यूम भी बेहतर दिखती है।
- स्कैल्प को पोषण देता है: यह तेल स्कैल्प को गहराई से पोषण देता है और उसे हेल्दी बनाए रखता है। इससे ड्राइनेस कम होती है और बालों की जड़ों को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं।
- डैंड्रफ कम करने में सहायक: कलौंजी और मेथी दाना में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो स्कैल्प की सफाई में मदद करते हैं। इससे डैंड्रफ कम होता है और खुजली जैसी समस्या से भी राहत मिलती है।
जरूरी डिस्क्लेमर
दादी-नानी का यह घरेलू तेल बालों के लिए एक आसान और असरदार उपाय है। नियमित इस्तेमाल से बाल मजबूत, घने और हेल्दी बन सकते हैं। लेकिन इनमें से किसी चीज से एलर्जिक हैं या कोई हेयर ट्रीटमेंट ले रहे हैं तो पहले एक्सपर्ट से सलाह ले लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन