फटी एड़ियों से परेशान हैं? बची हुई मोमबत्ती से बना लें ये क्रीम, 2-4 दिनों में ही सॉफ्ट हो जाएंगे पैर! Struggling With Cracked Heels? Try This Viral Candle Remedy Shared by Poonam Devnani, ब्यूटी टिप्स - Hindustan
More

फटी एड़ियों से परेशान हैं? बची हुई मोमबत्ती से बना लें ये क्रीम, 2-4 दिनों में ही सॉफ्ट हो जाएंगे पैर!

बची हुई मोमबत्ती में दो-चार चीजें मिलाकर पूनम देवनानी ने ऐसा नुस्खा शेयर किया है, जो काफी लोगों को पसंद आ रहा है। उनका कहना है कि इस ओवरनाइट क्रीम से आपकी एड़ियां दो से चार दिनों में ही सॉफ्ट होना शुरू हो जाएंगी।

Tue, 30 Dec 2025 11:49 AMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
फटी एड़ियों से परेशान हैं? बची हुई मोमबत्ती से बना लें ये क्रीम, 2-4 दिनों में ही सॉफ्ट हो जाएंगे पैर!

सर्दियों में त्वचा का रूखापन आम है। इसका सबसे ज्यादा असर दिखता है पैरों की एड़ियों पर। ज्यादातर गृहणियां फटी एड़ियों से परेशान रहती हैं। समस्या तब और भी ज्यादा बढ़ जाती है, जब इनमें पड़ी दरारें गहरी होने लगती हैं। कई बार इनमें खून भी आना शुरू हो जाता है, जो काफी दर्दनाक होता है। ऐसे में पैर गंदे तो दिखते ही हैं, कई बार चलना-फिरना भी मुश्किल हो जाता है। सर्दियों में अगर आपके पैरों की भी कुछ यही हालत है, तो ये होम रेमेडी आपके ही लिए है। बची हुई मोमबत्ती में दो चार चीजें मिलाकर पूनम देवनानी ने अपने इंस्टाग्राम पर ऐसा नुस्खा शेयर किया है, जो काफी लोगों को पसंद आ रहा है। उनका कहना है कि इस ओवरनाइट क्रीम से आपकी एड़ियां दो से चार दिनों में ही सॉफ्ट होना शुरू हो जाएंगी। आइए जानते हैं इसे कैसे बनाना है।

बची हुई मोमबत्ती और दो-चार चीजों से बना लें क्रीम

एड़ियां बुरी तरह फट गई हैं और कुछ भी वर्क नहीं कर रहा है, तो ये वायरल नुस्खा जरूर ट्राई करें। इसके लिए आपको 2 मोमबत्ती, 4 चम्मच शुद्ध नारियल का तेल (सरसों का तेल भी ले सकते हैं), डेढ़ चम्मच ग्लिसरीन, 2 विटामिन ई के कैप्सूल और 1 चम्मच एलोवेरा जेल चाहिए होंगे। ये सभी चीजें आपकी एड़ियां को अंदर से सॉफ्ट और मॉइश्चराइज बनाने का काम करती हैं और हील करने में भी मदद करती हैं।

स्टेप बाय स्टेप जानें कैसे बनाना है

  • सबसे पहले एक बर्तन में नारियल तेल गर्म होने के लिए रख दें। इसमें दो मोमबत्ती पिघलने के लिए डालें। इस दौरान गैस की फ्लेम धीमी रखें।
  • मोमबत्ती जैसे ही पिघलने लगे, उसमें लगी हुई विक यानी धागा बाहर निकाल दें। जैसे ही मोमबत्ती पूरी तरह पिघल जाए, गैस बंद कर दें।
  • अब इस पिघली हुई मोमबत्ती में विटामिन ई के कैप्सूल काटकर डालें। साथ ही ग्लिसरीन भी एड करें।
  • अब बारी है एलोवेरा जेल को मिक्स करने की। किसी चम्मच की मदद से अच्छी तरह मिक्स करते रहें, जब तक सभी चीजें आपस में ना मिल जाएं।
  • क्रीम बनकर तैयार हो जाए तो इसे किसी चौड़े मुंह वाली डिब्बी में स्टोर कर के रख लें। जब ये जम जाए, उसके बाद इस्तेमाल में लाएं।

कब और कैसे इस्तेमाल करना है?

रात में जब भी सोने जाएं, सबसे पहले अपने पैरों को अच्छी तरह साबुन से धो लें। उनपर धूल-मिट्टी नहीं लगी हुई होनी चाहिए। अब पैरों को अच्छी तरह पोंछ लें। इसके बाद ये होममेड क्रीम लें और अपनी एड़ियों सहित पूरे पंजे पर अच्छी तरह अप्लाई करें। थोड़ी देर मसाज करें और फिर सॉक्स (मौजे) पहनकर सो जाएं। सुबह तक आपके पैर काफी सॉफ्ट लगेंगे। पूनम कहती हैं कि सिर्फ दो-चार बार के इस्तेमाल से ही इसका काफी अच्छा रिजल्ट देखने को मिलता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ड्राई स्किन और टैनिंग से परेशान हैं? तो रोशनी का ये DIY स्क्रब जरूर ट्राई करें!
ये भी पढ़ें:संतरे के छिलके फेंकने के बजाए बना लें विटामिन C सीरम, निखर जाएगी स्किन!

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।