संतरे के छिलके फेंकने के बजाए बना लें विटामिन C सीरम, सर्दियों में निखर जाएगी स्किन!
स्किन को ग्लोइंग बनाने में विटामिन C सीरम काफी हेल्प करता है। ब्यूटी क्रिएटर साक्षी श्रेष्ठा ने इसे बनाने का तरीका शेयर किया है। अगर इस विंटर सीजन आप भी ग्लोइंग, बेदाग और निखरा हुई त्वचा चाहती हैं, तो एक बार ट्राई कर सकती हैं।

स्किन को ग्लोइंग, रेडिएंट और ब्राइट बनाना है; तो विटामिन सी सीरम उसमें काफी हेल्प करता है। हालांकि एक अच्छा विटामिन सी सीरम अगर आप मार्केट में लेने जाती हैं, तो ये काफी महंगा हो सकता है। ऐसे में क्यों ना आप घर पर ही इसे बना लें? इसका मेन इंग्रीडिएंट है, संतरे, नींबू और पपीते के छिलके; जिनमें विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। इसे बनाना भी काफी आसान है और कुछ ही दिनों में आपको काफी अच्छे रिजल्ट देखने को मिल सकते हैं। इंस्टाग्राम पर ब्यूटी क्रिएटर साक्षी श्रेष्ठा ने इसे बनाने का तरीका शेयर किया है। अगर इस विंटर सीजन आप भी ग्लोइंग, बेदाग और निखरा हुई त्वचा चाहती हैं, तो एक बार इसे ट्राई कर सकती हैं।
विटामिन सी सीरम बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए?
इस होम मेड DIY विटामिन सी सीरम को बनाने के लिए आपको 1 संतरे का छिलका, 1 नींबू का छिलका, छोटा सा पपीते का छिलका, एलोवेरा जेल (चार चम्मच), बादाम का तेल (1 चम्मच), ग्लिसरीन (1 चम्मच) और विटामिन ई की 3 कैप्सूल चाहिए होंगी।
कैसे बनाना है, जानें प्रॉसेस
इस सिरम को बनाने के लिए सबसे पहले संतरे, नींबू और पपीते के छिलकों को एकदम ठंडे पानी में 1 घंटे के लिए भिगोकर रख दें। अब इनमें थोड़ा सा पानी और मिलाएं और उबलने के लिए रख दें। तब तक उबालें, जब तक आपको बर्तन की तली पर एक गाढ़ा सा लिक्विड ना दिखाई देने लगे। पानी को छान लें और इस लिक्विड को स्टोर कर के रख लें। अब जैसे ही ये लिक्विड ठंडा हो जाए, इसे 6 चम्मच लें और एलोवेरा जेल, ग्लिसरीन, बादाम का तेल और विटामिन ई कैप्सूल के साथ मिक्स कर लें। (ऊपर बताई गई मात्रा के अनुसार ही मिक्स करें)
कितने दिन स्टोर कर के रख सकते हैं?
इस सिरम को आप फ्रिज में ज्यादा से ज्यादा 2 हफ्तों के लिए स्टोर कर के रख सकती हैं। अगर इस बीच इसका रंग बदलकर भूरा हो जाता है या इसमें अजीब सी स्मेल आने लगती है, तो बिल्कुल भी इस्तेमाल ना करें।
रोज लगाने से क्या-क्या फायदे मिलेंगे?
अगर आप इस विटामिन सी सीरम को रेगुलर बेसिस पर इस्तेमाल करती हैं, तो आपकी स्किन ब्राइट होती है और डार्क स्पॉट धीरे-धीरे कम होने लगते हैं। ये कॉलेजन को बूस्ट करता है, जिससे स्किन एकदम फर्म और यूथफुल लगती है। ये स्किन को हाइड्रेट बनाता है और टेक्सचर को स्मूद करता है। इसके अलावा अगर आपको टैनिंग की समस्या है या स्किन काफी डल दिखती है, तो ये DIY सीरम उसमें भी काफी फायदा करता है। ओवरऑल ये आपको एक हेल्दी, नेचुरल ग्लो देने में मदद करता है।
नोट: कोई भी चीज नेचुरल हो, इसका मतलब ये नहीं है कि सभी को सूट हो। इसलिए कुछ भी इस्तेमाल करने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें। स्किन पर कोई परेशानी है या बहुत सेंसेटिव स्किन है, तो बिना डॉक्टर की सलाह के कुछ भी इस्तेमाल ना करें।
(Image Credit: Pinterest)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन