सर्दियों में ड्राई स्किन और टैनिंग से परेशान हैं? रोशनी चोपड़ा का ये DIY स्क्रब जरूर ट्राई करें!
Homemade Coffee Body Scrub: एक्ट्रेस रोशनी चोपड़ा ने एक होममेड बॉडी स्क्रब बनाने की रेसिपी शेयर की है। रोशनी बताती हैं कि इस स्क्रब ने उनकी ड्राई और डल स्किन को सॉफ्ट, ग्लोइंग बनाने में काफी हेल्प की है।

सर्दियों में स्किन काफी ज्यादा ड्राई हो जाती है। कितना भी मॉइश्चराइजर अप्लाई कर लो लेकिन स्किन की ड्राइनेस और डलनेस खत्म होने का नाम ही नहीं लेती। सर्दियों में डेड स्किन और टैनिंग भी काफी ज्यादा नजर आती है। ऐसे में जरूरी नहीं है कि आप महंगे-महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स ही यूज करें। घर की दो-चार चीजों से ही आप सॉफ्ट, ग्लोइंग और टैन फ्री स्किन पा सकती हैं। जानी-मानी एक्ट्रेस रोशनी चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक होममेड बॉडी स्क्रब बनाने की रेसिपी शेयर की है। रोशनी बताती हैं कि इस स्क्रब ने उनकी ड्राई और डल स्किन को सॉफ्ट, ग्लोइंग बनाने में काफी हेल्प की है। आइए देखते हैं कैसे बनता है ये बॉडी स्क्रब।
घर पर बनाएं ये कॉफी बॉडी स्क्रब
रोशनी चोपड़ा की तरह सॉफ्ट, ग्लोइंग और ब्यूटीफुल स्किन चाहिए तो उनका ये कॉफी बॉडी स्क्रब आपको जरूर ट्राई करना चाहिए। इसके लिए आपको आधा कप कॉफी पाउडर, आधा कप चीनी, 1/4 कप नारियल तेल, 1-2 चम्मच शहद, 1 चम्मच बॉडी वॉश और आधा चम्मच दालचीनी। अगर आपकी स्किन काफी सेंसेटिव है तो दालचीनी आपको अवॉइड करना चाहिए। सभी चीजों को आपस में मिक्स करें और एक कांच के जार में स्टोर कर लें।
कैसे और कब इस्तेमाल करना है?
स्टेप 1: स्किन प्रेप करें
- नहाने जाएं तो सबसे पहले अपनी स्किन को पानी से गीला कर लें। सर्दियों में हल्के गुनगुने का पानी का इस्तेमाल कर सकती हैं।
स्टेप 2: स्क्रब अप्लाई करें
- थोड़ी मात्रा में स्क्रब लें और जेंटल सर्कुलर मोशन में बॉडी पर अप्लाई करें। खासकर कोहनी, घुटने और एड़ियों जैसे हिस्सों पर थोड़ा ध्यान दें। बहुत ज्यादा जोर ना लगाएं, इससे स्किन इरिटेट हो सकती है।
स्टेप 3: मसाज करें और फिर वॉश कर लें
- स्क्रब को 3 से 5 मिनट के लिए मसाज करें ताकि डेड स्किन और टैनिंग निकल जाए। इसके बाद गुनगुने पानी से वॉश कर लें।
स्टेप 4: मॉइश्चराइज करें
- स्क्रब के बाद स्किन काफी सेंसेटिव हो जाती है, इसलिए सॉफ्ट तौलिया से स्किन को ड्राई करें। अब कोई अच्छा सा मॉइश्चराइजर या कोकोनट ऑयल अप्लाई कर लें।
कब-कब लगाना है?
इस बॉडी स्क्रब का इस्तेमाल आप हफ्ते में 2 से 3 बार कर सकती हैं। रेगुलर यूज से ड्राइनेस कम होगी, टैनिंग फेड होगी और नेचुरल ग्लो मिलेगा।
कैसे काम करता है ये बॉडी स्क्रब?
रोशनी के इस होममेड नेचुरल बॉडी स्क्रब में कॉफी और शुगर हैं, जो नेचुरली स्किन को एक्सफोलिएट करने का काम करते हैं। ये डेड स्किन रिमूव करते हैं और स्किन की टैनिंग भी कम होती है। स्क्रब में मौजूद शहद और नारियल का तेल स्किन को अंदर से पोषण देते हैं, जिससे ड्राइनेस कम होती है और स्किन सॉफ्ट लगती है। जरा सी दालचीनी सर्कुलेशन को बूस्ट करती है, जिससे स्किन ग्लोइंग बनती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन