केमिकल्स लगा-लगाकर खराब कर लिए हैं बाल? तो हफ्ते में 1 बार लगाना शुरू कर दें ये हेयर मास्क! Get Silky Shiny Hair Naturally and repair damaged hairs with This Homemade Hair Mask, ब्यूटी टिप्स - Hindustan
More

केमिकल्स लगा-लगाकर खराब कर लिए हैं बाल? तो हफ्ते में 1 बार लगाना शुरू कर दें ये हेयर मास्क!

Hair Care Remedies: अगर आपके बाल केमिकल्स या हीट के ज्यादा इस्तेमाल से डैमेज हो गए हैं या काफी ड्राई और फ्रिजी हैं, तो ये हेयर मास्क जरूर ट्राई करें। ये सिर्फ 3 चीजों से बन जाता है, जो आपकी रसोई में ही मौजूद हैं।

Thu, 25 Dec 2025 03:40 PMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
केमिकल्स लगा-लगाकर खराब कर लिए हैं बाल? तो हफ्ते में 1 बार लगाना शुरू कर दें ये हेयर मास्क!

स्मूद-सिल्की और शाइनी बाल हर लड़की को पसंद होते हैं। लेकिन आजकल हम जितने केमिकल्स हेयर केयर में इस्तेमाल करते हैं, उससे बाल डैमेज होना बहुत आम है। ज्यादातर गर्ल्स ड्राई और फ्रिजी बालों से परेशान रहती हैं। बालों की चमक खो जाती है और वो इतना उलझते हैं कि हेयरफॉल भी बढ़ जाता है। ऐसे में आपके बालों को जरूरत है गहराई से पोषण देने की। घर की बनी कुछ चीजों से आप बालों के लिए डीप कंडीशनिंग हेयर मास्क बना सकती हैं। ये पहले ही इस्तेमाल में आपके बालों को स्मूद-सिल्की बनाता है और हेयर ग्रोथ में भी मदद करता है। बिना केमिकल्स या हीटिंग टूल्स के सिल्की बाल चाहती हैं, तो इस मास्क को अपने हेयर केयर रुटीन का हिस्सा बना लें।

बालों में लगाएं ये हेयर केयर मास्क

अगर आपके बाल केमिकल्स या हीट के ज्यादा इस्तेमाल से डैमेज हो गए हैं या काफी ड्राई और फ्रिजी हैं, तो ये हेयर मास्क जरूर ट्राई करें। ये सिर्फ 3 चीजों से बन जाता है, जो आपकी रसोई में ही मौजूद हैं। जैसे- एलोवेरा जेल, अलसी के बीज (फ्लैक्स सीड्स) और चावल। साथ ही बालों को डीप नरिशमेंट देने के लिए थोड़ा सा ऑलिव ऑयल या कोकोनट ऑयल भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

सीखें स्टेप बाय स्टेप तरीका

  • सबसे पहले एक फ्रेश एलोवेरा लें और उसका जेल निकाल लें। आप बाजार वाले एलोवेरा जेल का इस्तेमाल भी कर सकती हैं, लेकिन उसमें इंग्रीडिएंट लिस्ट जरूर चेक कर लें। वो प्योर और ऑर्गेनिक होना चाहिए।
  • अब आपको फ्लैक्स सीड्स का जेल बना लेना है। इसके लिए एक पैन में डेढ़ कप पानी डालें और उसमें 3 चम्मच अलसी के बीज मिला दें। इसे उबलने दें, जबतक ये एक जेल जैसा ना बन जाए। जब ये हल्का गर्म रहे, तभी एक कपड़े की मदद से जेल को किसी कटोरी में निकाल लें। ध्यान रखें इसे ठंडा होने के बाद निकलना मुश्किल होता है।
  • अब एक पैन में डेढ़ कप पानी दोबारा लें और उसमें तीन चार चम्मच चावल पकने के लिए डालें। चावल पहले से ही कुछ देर के भिगोने रख दें, ताकि वो जल्दी पक जाएं। जब चावल अच्छे से उबल जाएं, तो गैस बंद कर दें। थोड़ा बहुत पानी अगर चावलों में बचता है, तो उसे फेंके नहीं।
  • अब एक मिक्सर में फ्रेश एलोवेरा जेल, फ्लैक्स सीड्स जेल और उबले हुए चावल डालें और सभी चीजों को पीसकर एक पेस्ट बना लें। जब स्मूद सा पेस्ट बन जाएगा तो आपका हेयर मास्क रेडी हो जाएगा। इस्तेमाल से पहले इसमें एक चम्मच ऑलिव ऑयल, कोकोनट ऑयल या सरसों का तेल मिला लें।

कैसे इस्तेमाल करना है?

हफ्ते में एक बार आपको ये हेयर मास्क जरूर अप्लाई करना है। इसे बस अपने बालों की लेंथ पर लगाएं और लगभग 30 मिनट तक लगा हुआ छोड़ दें। इसके बाद ठंडे पानी से हेयर वॉश कर लें और कोई सिरम लगा लें। आपके बाल इतने स्मूद, सिल्की और शाइनी लगेंगे कि आप खुद यकीन नहीं करेंगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रात में ये 3 चीजों से बना मास्क लगाकर सोएं, ग्लो देखकर हर कोई सीक्रेट पूछेगा!
ये भी पढ़ें:शैंपू में कॉफी मिलाकर बाल धोने से क्या होता है? खूब वायरल हो रहा ये हेयर वॉश हैक

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।