रात में ये 3 चीजों से बना मास्क लगाकर सोएं, सुबह ग्लो देखकर हर कोई सीक्रेट पूछेगा!
Glowing Skin Remedies: ओवरनाइट स्लीपिंग मास्क काफी महंगे होते हैं। ऐसे में क्यों ना आप इसे घर पर ही बना लें? ब्यूटी कॉन्टेंट क्रिएटर रुचिता घघ ने कमाल की होम रेमेडी शेयर की है, आइए इसके बारे में डीटेल से जानते हैं।

ग्लोइंग स्किन भला किसे नहीं चाहिए। कुछ गर्ल्स तो इसके लिए 10 स्टेप स्किन केयर रूटीन तक फॉलो करती हैं। लेकिन एक्सपर्ट्स की मानें तो अगर आप CTM रुटीन, यानी क्लींजिंग, टोनिंग, मॉइश्चराइजिंग फॉलो करती हैं और साथ ही सनस्क्रीन अप्लाई कर लेती हैं, तो इतना हेल्दी स्किन के लिए काफी है। ये तो रही डे टाइम स्किन केयर की बात, लेकिन आपने ये भी सुना होगा कि रात में स्किन खुद को रिपेयर करती है। इसलिए नाइट टाइम स्किन केयर भी उतना ही जरूरी है। आजकल ओवरनाइट स्लीपिंग मास्क आने लगे हैं, लेकिन ये काफी महंगे होते हैं। ऐसे में क्यों ना आप इसे घर पर ही बना लें? ब्यूटी कॉन्टेंट क्रिएटर रुचिता घघ ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए कमाल की होम रेमेडी शेयर की है, आइए इसके बारे में डीटेल से जानते हैं।
घर पर बना लें ओवरनाइट स्लीपिंग मास्क
ओवरनाइट स्लीपिंग मास्क आजकल काफी ट्रेंड में हैं, हालांकि ये काफी महंगे भी होते हैं। रुचिता बताती हैं कि कुछ चीजों से आप भी घर पर ही इसे बना सकती हैं। इसके लिए 1 चम्मच प्योर एलोवेरा जेल, 1 चम्मच प्योर गुलाब जल और 1 विटामिन ई की कैप्सूल आपको चाहिए होगी। इन सभी को चम्मच की मदद से अच्छी तरह मिक्स करें, जबतक एक वाइट कलर का जेल ना बन जाए।
कैसे अप्लाई करना है?
इस होममेड स्लीपिंग मास्क को आपको रात में सोने से पहले अप्लाई करना है। इसके लिए सबसे पहले अपना मेकअप रिमूव करें और फेस वॉश की मदद से चेहरा अच्छी तरह क्लीन कर लें। अब ये जेल लें और अपने पूरे फेस और गर्दन पर अप्लाई कर लें। आपको कम से कम 3 से 5 मिनट मसाज करनी है, फिर ऐसे ही सो जाना है।
क्या फायदा होगा इस स्लीपिंग मास्क का?
रुचिता बताती हैं कि अगर आप ये होममेड स्लीपिंग मास्क लगाकर सोती हैं, तो अगले दिन आपकी स्किन काफी ग्लोइंग और फ्रेश लगती है। ये मास्क आपकी स्किन के डीप हाइड्रेशन देता है। अगर आपकी स्किन पर रेडनेस है या इरीटेशन है, तो ये उसे भी कम करने में मदद करता है। आपने केमिकल प्रोडक्ट्स यूज कर-कर के स्किन बैरियर को खराब कर लिया है, तो ये उसे भी रिपेयर करने का काम करता है। सुबह आपकी स्किन एकदम ब्राइट, ग्लोइंग और बेबी सॉफ्ट हो जाती है।
नोट: वैसे तो ये रेमेडी पूरी तरह नेचुरल और सेफ है। लेकिन फिर भी इस्तेमाल से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूरी है। खासतौर से अगर आपकी स्किन बहुत सेंसेटिव है या कोई स्किन रिलेटेड इश्यू है, तो पहले टेस्ट करना ही बेहतर होता है। लगाने के बाद अगर खुजली, रेडनेस या कोई भी परेशानी होती है तो इस्तेमाल तुरंत बंद कर दें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन