स्किन और हेयर के लिए रानी मुखर्जी का भरोसेमंद नुस्खा- सिर्फ एक देसी चीज Rani Mukerji loves This One Simple Ingredient for Glowing Skin and Healthy Hair, ब्यूटी टिप्स - Hindustan
More

स्किन और हेयर के लिए रानी मुखर्जी का भरोसेमंद नुस्खा- सिर्फ एक देसी चीज

47 साल की उम्र में भी रानी मुखर्जी की चमकती त्वचा और हेल्दी बाल लोगों को हैरान करते हैं। एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने अपने ब्यूटी रूटीन का ऐसा राज बताया, जो हर किचन में मौजूद है।

Wed, 4 Feb 2026 10:43 AMShubhangi Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share
स्किन और हेयर के लिए रानी मुखर्जी का भरोसेमंद नुस्खा- सिर्फ एक देसी चीज

47 की उम्र में भी रानी मुखर्जी का नेचुरल ग्लो और घने, मजबूत बाल यह साबित करते हैं कि खूबसूरती के लिए हमेशा महंगे प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं होती। हाल ही में Humans of Bombay को दिए एक इंटरव्यू में रानी ने अपने सिंपल लेकिन असरदार ब्यूटी रूटीन के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि उनकी स्किन और हेयर के लिए सबसे भरोसेमंद और 'मैजिक' इंग्रेडिएंट है - नारियल तेल।

रानी मुखर्जी ने कहा, 'मैं सिर्फ नारियल तेल का इस्तेमाल करती हूं। मुझे नारियल तेल बहुत पसंद है। चाहे आप इसे ब्यूटी रेजीम के तौर पर इस्तेमाल करें या खाने में लें, नारियल तेल से बेहतर कुछ नहीं है।' उनका मानना है कि यह एक ऐसा देसी नुस्खा है, जो समय की कसौटी पर खरा उतरा है।

एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि उनकी परवरिश और रहने की जगह ने उनके ब्यूटी चॉइसेज को काफी हद तक प्रभावित किया है। रानी का बचपन मुंबई के जुहू इलाके में बीता, जो एक कोस्टल रीजन है। उनके अनुसार, 'जो लोग कोस्टल एरिया में पैदा होते और बड़े होते हैं, उनके स्किन टाइप के लिए नारियल बहुत फायदेमंद होता है।' समुद्री हवा और नमी वाले मौसम में नारियल तेल त्वचा और बालों को अंदर से पोषण देता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिना केमिकल के दमकती त्वचा: कश्मीरी घरेलू फेस मास्क रेसिपी

हालांकि, रानी यह भी मानती हैं कि ब्यूटी रूटीन हर किसी के लिए एक जैसा नहीं हो सकता। उन्होंने साफ कहा कि अलग-अलग जगहों का मौसम और स्किन टेक्सचर अलग होता है, इसलिए स्किन केयर भी अलग होनी चाहिए। पहाड़ों में रहने वाले किसी इंसान का ब्यूटी रेजीम बिल्कुल अलग हो सकता है।

नारियल तेल पर साइंस क्या कहती है?

2018 में Journal of Traditional and Complementary Medicine में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार, नारियल तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो त्वचा में सूजन कम करने में मदद करते हैं। यह स्किन बैरियर को मजबूत बनाता है और हाइड्रेशन से जुड़े प्रोटीन को बढ़ावा देता है। स्टडी में यह भी पाया गया कि नारियल तेल त्वचा पर लगाने के लिए सुरक्षित है, जलन नहीं करता और UVB किरणों से होने वाले नुकसान से मध्यम स्तर की सुरक्षा देता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महंगे स्किन प्रोडक्ट्स छोड़िए, ये काढ़ा देगा क्लियर और ग्लोइंग स्किन

नोट: रानी मुखर्जी की ब्यूटी फिलॉसफी एक अहम सीख देती है - ट्रेंड्स के पीछे भागने से बेहतर है अपनी स्किन की जरूरत को समझना। नारियल तेल उनके लिए 'मैजिक' है, लेकिन असली खूबसूरती उस चीज को चुनने में है जो आपके शरीर और स्किन को सूट करे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।