कश्मीरी ब्यूटी सीक्रेट: 2 चीजों से झटपट बनाएं फेस पैक, मिलेगा नेचुरल ग्लो
कश्मीर की महिलाओं की बेदाग और दमकती त्वचा के पीछे छुपा है एक सिंपल घरेलू नुस्खा। आसानी से रसोई में मिल जाने वाली इन 2 चीजों से बना फेस मास्क स्किन को पोषण देकर नेचुरल ग्लो लौटाता है।

कश्मीर की महिलाओं की खूबसूरती और उनकी बेदाग त्वचा सदियों से लोगों को आकर्षित करती रही है। ठंडी जलवायु और शुद्ध जीवनशैली के साथ-साथ उनके घरेलू ब्यूटी नुस्खे भी इसका बड़ा कारण हैं। इन्हीं में से एक बेहद असरदार और आसान उपाय है - दूध की मलाई और बेसन से बना फेस मास्क। यह नुस्खा पूरी तरह नेचुरल है और पीढ़ियों से इस्तेमाल किया जा रहा है। दूध की मलाई स्किन को गहराई से मॉइस्चराइज करती है, जबकि बेसन एक नेचुरल क्लींजर की तरह काम करता है। दोनों मिलकर त्वचा की डलनेस दूर करते हैं और चेहरे पर सॉफ्ट, स्मूद टेक्सचर लाते हैं। ऐसे बनाएं ये सिंपल फेस मास्क -
सामग्री
- 1 टेबलस्पून दूध की मलाई (Malai)
- 1 टेबलस्पून बेसन
- (ऑप्शनल) 2–3 बूंद गुलाब जल या कच्चा दूध
लगाने का तरीका
- सबसे पहले चेहरे को हल्के फेसवॉश से साफ कर लें। अब एक कटोरी में मलाई और बेसन को अच्छे से मिलाएं। जरूरत हो तो थोड़ा गुलाब जल मिलाकर स्मूद पेस्ट बना लें।
- इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर समान रूप से लगाएं। 15–20 मिनट तक सूखने दें। फिर हल्के हाथों से गुनगुने पानी से मसाज करते हुए धो लें।
स्किन को मिलने वाले फायदे
- नेचुरल ग्लो: बेसन टैनिंग और डेड स्किन हटाता है।
- डीप मॉइस्चराइजेशन: मलाई ड्राय स्किन को पोषण देती है।
- सॉफ्ट और स्मूद स्किन: नियमित उपयोग से त्वचा मुलायम बनती है।
- स्किन टोन सुधार: दाग-धब्बों और पिगमेंटेशन कम करने में मददगार।
- केमिकल-फ्री केयर: सेंसिटिव स्किन के लिए भी सुरक्षित।
कितनी बार करें इस्तेमाल ? नॉर्मल से ड्राई स्किन वाले लोग इसे हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं, ऑयली स्किन वाले लोग हफ्ते में 1 बार से ज्यादा ना लगाएं।
क्यों खास है ये कश्मीरी नुस्खा? यह फेस मास्क ना सिर्फ स्किन को बाहर से खूबसूरत बनाता है, बल्कि उसे अंदर से भी हेल्दी रखता है। बिना महंगे प्रोडक्ट्स और केमिकल्स के, यह कश्मीरी ब्यूटी सीक्रेट आपकी स्किन केयर रूटीन को आसान और असरदार बना सकता है।
ध्यान रखने वाली बातें :
- बहुत ऑयली या एक्ने-प्रोन स्किन पर मलाई की मात्रा कम रखें।
- पहली बार इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर करें और फ्रेश मलाई का ही इस्तेमाल करें।
- इसके अलावा इनमें से किसी भी चीज से एलर्जिक हैं या सेंसेटिव स्किन है तो एक्सपर्ट से सलाह जरूर ले लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन