स्किन प्रॉब्लम्स को कहें बाय, डॉक्टर द्वारा सुझाया ये काढ़ा अंदर से करेगा सफाई This Ayurvedic Kadha solves all your skin problems recommended by expert, ब्यूटी टिप्स - Hindustan
More

स्किन प्रॉब्लम्स को कहें बाय, डॉक्टर द्वारा सुझाया ये काढ़ा अंदर से करेगा सफाई

डार्क स्पॉट्स, पिग्मेंटेशन और बार-बार होने वाले पिंपल्स से परेशान हैं? डॉ. रमिता कौर के अनुसार, एक आयुर्वेदिक काढ़ा त्वचा को अंदर से साफ कर नेचुरल ग्लो देने में मदद कर सकता है।

Sat, 31 Jan 2026 07:34 AMShubhangi Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share
स्किन प्रॉब्लम्स को कहें बाय, डॉक्टर द्वारा सुझाया ये काढ़ा अंदर से करेगा सफाई

आज के समय में त्वचा से जुड़ी समस्याएं जैसे मुंहासे, पिग्मेंटेशन, डल स्किन और अनइवन स्किन टोन बेहद आम हो गई हैं। प्रदूषण, गलत खानपान, हार्मोनल बदलाव और तनाव हमारी त्वचा पर सीधा असर डालते हैं। ऐसे में लोग महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स का सहारा लेते हैं, लेकिन कई बार ये समस्याएं जड़ से ठीक नहीं हो पातीं। Maternal And Child Nutritionist डॉ. रमिता कौर का कहना है कि अगर त्वचा को अंदर से डिटॉक्स किया जाए, तो उसका असर लंबे समय तक दिखाई देता है। डॉ. रमिता कौर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसके अनुसार, एक खास आयुर्वेदिक काढ़ा त्वचा की कई समस्याओं में मददगार हो सकता है। यह काढ़ा शरीर को अंदर से साफ करता है और सूजन, बैक्टीरिया व टॉक्सिन्स को कम करने में सहायक होता है।

इस स्किन-हेल्दी काढ़े में क्या है खास?

इस काढ़े में चार शक्तिशाली प्राकृतिक तत्व शामिल हैं:

  1. नीम की पत्तियां – नीम अपने एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुणों के लिए जाना जाता है। यह मुंहासों और स्किन इंफेक्शन को कम करने में मदद करता है।
  2. तुलसी की पत्तियां – तुलसी शरीर को डिटॉक्स करती है और हार्मोनल असंतुलन से जुड़ी त्वचा समस्याओं में लाभकारी मानी जाती है।
  3. कच्ची हल्दी – हल्दी में करक्यूमिन होता है, जो सूजन कम करता है और स्किन को नेचुरल ग्लो देने में मदद करता है।
  4. काली मिर्च – यह हल्दी के अवशोषण को बढ़ाती है और ब्लड सर्कुलेशन सुधारती है, जिससे त्वचा ज्यादा हेल्दी दिखती है।

काढ़ा बनाने और पीने का सही तरीका

एक पैन में 2 कप पानी लें। इसमें 4–5 नीम की पत्तियां, 4–5 तुलसी की पत्तियां, कच्ची हल्दी का एक छोटा टुकड़ा और 3–4 काली मिर्च डालें। इसे धीमी आंच पर उबालें जब तक पानी आधा ना रह जाए। फिर हल्का गुनगुना होने पर इसे छानकर पी लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केमिकल नहीं, नेचुरल नुस्खा: तेज हेयर ग्रोथ का आसान तरीका

यह काढ़ा कैसे करता है काम?

यह काढ़ा शरीर के अंदर मौजूद टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है जिससे त्वचा साफ होती है। नियमित सेवन से पिंपल्स, दाग-धब्बे और पिग्मेंटेशन धीरे-धीरे कम हो सकते हैं। साथ ही यह ब्लड प्यूरिफिकेशन में मदद करता है, जिसका सीधा असर चेहरे की चमक पर पड़ता है।

कब और किसे पीना चाहिए?

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ठंड में कैसे लगाएं बालों में मेंहदी? जानें कितने घंटे लगाकर रखने से आएगा रंग!

अगर आप केमिकल प्रोडक्ट्स से हटकर नेचुरल तरीके से त्वचा को हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो यह काढ़ा आपकी स्किन के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इस काढ़े को सुबह खाली पेट या शाम को लिया जा सकता है। हालांकि गर्भवती महिलाएं या किसी गंभीर मेडिकल कंडीशन वाले लोग इसे लेने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।