डिलीवरी के बाद सिर्फ आधे बचे हैं बाल? डॉक्टर बोलीं आज ही खाना शुरू कर दें ये सीड्स!
Hair Fall: डॉ सुगंधा शर्मा बताती हैं कि अगर डिलीवरी के बाद काफी हेयरफॉल हो रहा है, तो अपनी डाइट में आपको कद्दू के बीज (पंपकिन सीड्स) को जरूर शामिल करना चाहिए। आइए जानते हैं इनके फायदे।

प्रेग्नेंसी के बाद महिलाओं के शरीर में काफी सारी बदलाव आते हैं। कई महिलाएं तो इसलिए परेशान रहती हैं क्योंकि उनके बाल दोगुनी स्पीड से झड़ना शुरू हो जाते हैं। कई बार तो इतना हेयरफॉल होता है कि लगता है सिर पर सिर्फ आधे ही बाल बचे हैं। ऐसे में वो सहारा लेती हैं महंगे-महंगे हेयर केयर प्रोडक्ट्स का जो दावे तो बड़े-बड़े करते है, लेकिन उनके रिजल्ट कुछ खास देखने को नहीं मिलते। असल में ये हेयरफॉल होता है पोषक तत्वों की कमी के कारण इसलिए अगर इसे ठीक करना है, तो काम अंदर से ही करना होगा। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ सुगंधा शर्मा बताती हैं कि अगर आपका हेयरफॉल काफी बढ़ गया है, तो कद्दू के बीज आप अपनी डेली डाइट में शामिल कर सकती हैं। आइए जानते हैं इनके फायदे।
खूब हेयरफॉल हो रहा तो डाइट में शामिल करें ये बीज
डॉ सुगंधा शर्मा बताती हैं कि अगर डिलीवरी के बाद काफी हेयरफॉल हो रहा है, तो अपनी डाइट में आपको कद्दू के बीज (पंपकिन सीड्स) को जरूर शामिल करना चाहिए। ये ना सिर्फ आपके हेयरफॉल को रोकने में मदद करते हैं, बल्कि नई हेयर ग्रोथ में भी मदद करती है।
कद्दू के बीज में होते हैं ये पोषक तत्व
डॉक्टर बताती हैं कि कद्दू के बीजों में आयरन, कॉपर, जिंक, मैग्नीशियम और पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इन सभी चीजों के अलावा विटामिन बी1, बी2, बी9, बी6 और विटामिन ई, जैसे जितने भी माइक्रो न्यूट्रिएंट्स आपकी हेयर हेल्थ और स्किन हेल्थ के लिए जरूरी हैं, वो सभी अच्छी मात्रा में मौजूद होते हैं।

प्रेग्नेंसी के बाद हुई झाइयों में मदद करते हैं पंपकिन सीड्स
प्रेगनेंसी के बाद चेहरे पर पिगमेंटेशन यानी झाइयों की समस्या भी कई महिलाओं में होने लगती है। इसके लिए आप डॉक्टर की सलाह से कोई क्रीम या ट्रीटमेंट ले सकती हैं। लेकिन इसके साथ ही अगर कद्दू के बीज अपनी डाइट में शामिल करती हैं, तो भी झाइयों में काफी फायदा देखने को मिलता है।
कद्दू के बीज खाने का सही तरीका क्या है?
डॉ सुगंधा कहती हैं कि आपको रोजाना सिर्फ एक चम्मच कद्दू के बीज अपनी डाइट में शामिल करने हैं। रात में सोने से पहले इन्हें पानी में भिगोकर रख दें। अब सुबह उठकर आप इन्हें नाश्ते में चबा-चबाकर खा सकती हैं। इनमें मौजूद ढेरों पोषक तत्व आपके हेयरफॉल और पिगमेंटेशन को कम करने में तो मदद करेंगे ही, साथ ही आपको ओवरऑल भी हेल्दी रखेंगे।
नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या मेडिकल कंडीशन से जुड़े सवालों के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन