फेसपैक लगाते हुए ये 3 गलतियां करती हैं तो स्किन नहीं करेगी ग्लो, न्यूट्रीशनिस्ट ने किया अलर्ट! Stop making these 3 mistakes while using Face pack and ubtan according to Nutritionist, ब्यूटी टिप्स - Hindustan
More

फेसपैक लगाते हुए ये 3 गलतियां करती हैं तो स्किन नहीं करेगी ग्लो, न्यूट्रीशनिस्ट ने किया अलर्ट!

कई बार फेसपैक और उबटन इस्तेमाल करते हुए हम कई गलतियां कर बैठते हैं, जिस वजह से स्किन को पूरा फायदा नहीं मिल पाता। सिलेब्रिटी न्यूट्रीशनिस्ट श्वेता शाह ने ऐसी ही 3 गलतियों के बारे में बताया है-

Sun, 25 Jan 2026 05:20 PMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
फेसपैक लगाते हुए ये 3 गलतियां करती हैं तो स्किन नहीं करेगी ग्लो, न्यूट्रीशनिस्ट ने किया अलर्ट!

फेस की स्किन को ग्लोइंग और हेल्दी बनाए रखने के लिए उबटन और फेसपैक हमेशा से इस्तेमाल किए जाते रहे हैं। घर में बनी हल्दी, चंदन, मुल्तानी मिट्टी और दही की फेसपैक हो या मार्केट में मिलने वाली फेसपैक, ये स्किन को तमाम तरह के बेनिफिट्स देती हैं। डेड स्किन रिमूव करना, स्किन को इंस्टेंट ग्लो देना, टैनिंग रिमूव करना हो या डार्क स्पॉट्स और पिगमेंटेशन को रिमूव करना, फेस पैक इन सभी में हेल्प करती हैं। हालांकि कई बार फेसपैक और उबटन इस्तेमाल करते हुए हम कई गलतियां कर बैठते हैं, जिस वजह से स्किन को पूरा फायदा नहीं मिल पाता। सिलेब्रिटी न्यूट्रीशनिस्ट श्वेता शाह ने ऐसी ही 3 गलतियों के बारे में बताया है, जो आपको फेस पैक या उबटन लगाते हुए बिल्कुल भी नहीं करनी हैं।

फेसपैक को ज्यादा देर तक लगे रहने देना

अगर आपको लगता है कि फेसपैक ज्यादा लगा लेंगी और बहुत देर तक लगी रहने देंगी, तो स्किन ज्यादा ग्लो करेगी, ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। न्यूट्रीशनिस्ट कहती हैं कि ज्यादा देर तक फेसपैक को लगे रहने देना एक बड़ी गलती है। आपको 15-20 मिनट के लिए फेसपैक नहीं लगानी है, बस 5-10 मिनट के लिए ही लगा हुआ रहने दें।

Face Pack

स्किन टाइप के मुताबिक फेसपैक ना लगाना

फेसपैक से जुड़ी दूसरी गलती जो ज्यादातर लोग करते हैं, वो है अपने स्किन टाइप के मुताबिक फेसपैक इस्तेमाल ना करना। श्वेता बताती हैं कि हर स्किन के लिए फेसपैक अलग होती है। अगर आपकी पित्त टाइप स्किन है तो कूलिंग फेसपैक लगाएं, वात टाइप स्किन के लिए नरिशिंग फेसपैक अच्छी रहती है। वहीं कफ टाइप स्किन के लिए लाइट और ड्राइंग फेसपैक चुननी चाहिए। अगर आप गलत फेसपैक अप्लाई करती हैं तो इरीटेशन और ब्रेकआउट हो सकते हैं।

रोज फेसपैक यूज करना

ग्लोइंग स्किन के चक्कर में फेसपैक को ओवरयूज करना सही नहीं है। अगर आप रोज-रोज फेसपैक लगा रही हैं, तो स्किन बैरियर कमजोर हो सकता है। न्यूट्रीशनिस्ट सलाह देती हैं कि हफ्ते में सिर्फ दो बार ही फेसपैक इस्तेमाल करनी चाहिए। ग्लोइंग और हेल्दी स्किन के लिए इतना काफी होता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सैलून प्रोफेशनल ने बताया कैसे लगाते हैं शैंपू, ट्रिक जान गए तो नहीं टूटेंगे बाल!
ये भी पढ़ें:फेस पर लगाने के लिए कौन सा तेल है बेस्ट? न्यूट्रीशनिस्ट श्वेता शाह ने दी रेटिंग

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।