सैलून प्रोफेशनल ने बताया कैसे लगाते हैं बालों में शैंपू, ट्रिक जान गए तो नहीं टूटेंगे बाल!
Hair Care Tips: ज्यादातर लोग शैंपू को ठीक से यूज करना जानते ही नहीं। यही छोटी-छोटी गलतियां बालों की हेल्थ को नुकसान पहुंचाती हैं। तो चलिए आज सैलून वालों से ही शैंपू करने का सही तरीका जान लेते हैं।

शैंपू हेयर केयर का एक इंपोर्टेंट स्टेप है। अगर आपके बालों की शाइन गायब है, खूब हेयरफॉल हो रहा है तो एक वजह ये भी हो सकती है कि आप शैंपू सही से यूज नहीं कर रहे हैं। सिर्फ शैंपू अच्छा होना ही काफी नहीं है बल्कि उसे ढंग से इस्तेमाल करना भी आना चाहिए। हममें से ज्यादातर लोग शैंपू को ठीक से यूज करना जानते ही नहीं। यही छोटी-छोटी गलतियां बालों की हेल्थ को नुकसान पहुंचाती हैं। तो चलिए आज सैलून वालों से ही शैंपू करने का सही तरीका जान लेते हैं। उन्होंने कुछ सिंपल ट्रिक्स शेयर की हैं, जिससे आप घर पर ही सैलून जैसे शैंपू कर सकते हैं। आइए स्टेप बाय स्टेप जानते हैं।
स्टेप 1: सबसे पहले बालों को गीला करें
शैंपू करने का सबसे पहला स्टेप है कि अपने बालों को अच्छी तरह गीला करें। ध्यान रखें कि आपके बाल और स्कैल्प अच्छी तरह गीले हो जाने चाहिए। इसके बाद ही शैंपू अप्लाई करें।
स्टेप 2: कॉइन साइज शैंपू लें
बहुत ज्यादा शैंपू लगाने से बालों को फायदा नहीं बल्कि डैमेज होता है। इसलिए सिर्फ कॉइन साइज यानी एक सिक्के के बराबर मात्रा में शैंपू लें। इसे हाथों पर रब करें और बालों में अप्लाई करें।
स्टेप 3: शैंपू सिर्फ स्कैल्प पर लगाएं
ज्यादातर लोग ये गलती करते हैं कि शैंपू को जड़ों से ले कर बालों की लंबाई पर अप्लाई कर लेते हैं। जबकि शैंपू सिर्फ स्कैल्प यानी जड़ों के लिए होता है। इसके लिए बहुत थोड़ा सा शैंपू भी काफी होता है।
स्टेप 4: झाग बनने के बाद वॉश करें शैंपू
शैंपू अप्लाई करने के बाद थोड़ा सा पानी डालें। इससे बालों में झाग बनना शुरू हो जाएंगे। हल्के हाथों से कुछ देर मसाज करें। फिर उसके बाद पानी से धो लें। ध्यान रखें बाल धोने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल कभी नहीं करना है। हालांकि सर्दियों में आप हल्का गुनगुना पानी इस्तेमाल कर सकते हैं।

स्टेप 5: बालों में लगाएं कंडीशनर
शैंपू के बाद कंडीशनर लगाना जरूरी है। ताकि आप बाल ज्यादा सिल्की-स्मूद बने रहें। ध्यान रखें कंडीशनर को सिर्फ बालों की लेंथ यानी लंबाई पर ही लगाना है। इसे कभी भी रूट्स और स्कैल्प पर अप्लाई ना करें।
स्टेप 6: बालों को कॉम्ब करें
जब बालों में कंडीशनर लगा हुआ हो तो एक मोटे दांतों वाला कंघा लें और बालों को कॉम्ब कर लें। इससे बाल अच्छी तरह सुलझ जाते हैं और वॉश करने के बाद टूटते नहीं। ऐसा करने से कंडीशनर हर एक बाल पर अच्छी तरह लग भी जाता है।
स्टेप 7: 3 मिनट बाद करें बालों को वॉश
कंडीशनर को अपने बालों में 3-5 मिनट के लिए लगा हुआ रहने दें। इसके बाद बालों को पानी की मदद से वॉश कर लें। तब तक वॉश करें, जब तक क्लियर वाटर फ्लो ना होने लगे। आपके बाल परफेक्टली वॉश हो जाएंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन