ड्राई स्किन को अलविदा कहने के लिए अपनाएं 60 second रूल, यहां जानें तीन स्टेप वाला केयर रूटीन Easy 3 step Skin Care routine And 60 second rule for Dry skin, ब्यूटी टिप्स - Hindustan
More

ड्राई स्किन को अलविदा कहने के लिए अपनाएं 60 second रूल, यहां जानें तीन स्टेप वाला केयर रूटीन

Dry Skin Care: अगर आपका स्किन टाइप ड्राई है तो आपको अक्सर अपनी त्वचा खिंची-खिंची महसूस हो सकती है। इस समस्या से निपटने के लिए यहां 60 सेकेंड रूल और तीन स्टेप में आसान स्किन केयर जानें।

Sat, 14 Feb 2026 12:29 PMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
ड्राई स्किन को अलविदा कहने के लिए अपनाएं 60 second रूल, यहां जानें तीन स्टेप वाला केयर रूटीन

हर किसी का स्किन टाइप अलग होता है। कुछ लोगों की त्वचा ड्राई होती है तो कुछ की ऑयली। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो कॉम्बिनेशन स्किन टाइप वाले होते हैं, इस तरह के स्किन टाइप वालों की । हालांकि, जिन लोगों की त्वचा ड्राई रहती है वह हर मौसम में स्किन पर खिंचाव होने से परेशान रहते हैं। खिंचाव के अलावा कई बार रूखी त्वचा पर खुजली भी होती है। अगर आपकी स्किन ड्राई है और आप इससे निपटना चाहते हैं तो 60 सेकेंड रूल को अपनाएं। इसी के साथ तीन स्टेप स्किन केयर रूटीन को भी जानें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फेस के ग्लो का सीक्रेट डेजी शाह ने किया शेयर, ऑयली स्किन के लिए दिया टिप्स

क्या है 60 सेकेंड रूल

स्किन को चमकदार और फ्लॉलेस बनाए रखने के लिए आपको कई तरह के रूल्स को फॉलो करना पड़ सकता है। ड्राई स्किन वाले लोग एक सिंपल 60 सेकेंड रूल को अपनाएं। दरअसल बहुत से लोग अपनी स्किन साफ करने के बाद मॉइस्चराइजर लगाना भूल जाते हैं। जिसकी वजह से स्किन में खिंचाव महसूस होता है। 60 सेकेंड रूल कहता है कि चेहरे को धोने के 60 सेकंड के अंदर मॉइस्चराइजर लगाएं। ऐसा करने से वह पूरी तरह से स्किन में एब्जॉर्ब हो जाता है और त्वचा की ड्राईनेस खत्म हो जाती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:‘मेरे लिए ये मैजिक है’- रानी मुखर्जी ने बताया अपना फेवरेट ब्यूटी इंग्रेडिएंट

3 स्टेप रूटीन

पहला स्टेप- स्किन केयर रूटीन का पहला स्टेप क्लिंजिंग होता है। इस स्टेप को सही तरह से करने के साथ सही प्रॉडक्ट के साथ करना जरूरी है। ड्राई स्किन वालों को क्रीम बेस्ड या मिल्की क्लिंजर का इस्तेमाल करना चाहिए और फॉमिंग फेसवॉश के इस्तेमाल से बचना चाहिए। क्रीम बेस्ड या मिल्की क्लिंजर आपकी स्किन से नेचुरल ऑयल को हटाए बिना ही गंदगी को साफ करते हैं।

sunscreen for oily skin

दूसरा स्टेप- बहुत से लोग ये गलती करते हैं कि चेहरे को साफ करने के बाद स्किन को पूरी तरह से सुखा लेते हैं और फिर मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करते हैं। ये पूरी तरह से गलत तरीका है। चेहरा धोने के बाद उसे हल्का नम रहने दें, फिर मॉइस्चराइजर लगाएं। मॉइस्चराइजर चुनते समय ध्यान रखें कि उसमें सेरामाइड्स या हयालूरोनिक एसिड हो। क्योंकि सेरामाइड्स स्किन की सेफ लेयर को ठीक करते हैं और हयालूरोनिक एसिड नमी को सोखने में मदद करते हैं।

फेस ऑयल

तीसरा स्टेप- सुबह के समय तीसरे स्टेप में आपको सनस्क्रीन लगाना। ड्राई स्किन है तो एक ऐसे सनस्क्रीन को चुनें जो लोशन की तरह हो। इस स्टेप को मिस करने से बचें क्योंकि धूप से त्वचा और भी ज्यादा रूखी और सेंसेटिव हो जाती है, ऐसे में सनस्क्रीन प्रोटेक्शन लेयर की तरह काम करती है। रात के समय इस स्टेप में फेशियल ऑयल या गाढ़ी नाइट क्रीम का इस्तेमाल करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महंगे स्किन प्रोडक्ट्स छोड़िए, ये काढ़ा देगा क्लियर और ग्लोइंग स्किन

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।