बालों में कराया हुआ कलर महीनों तक रहेगा लॉन्ग लास्टिंग, बस ये 5 हेयर ट्रिक्स कर लें फॉलो
बालों में कलर कराने के बाद अगर सही केयर न की जाए, तो वो आसानी से उड़ जाता है। हेयर कलर कराने के बाद कुछ टिप्स है, जिनकी मदद से आप हेयर कलर को लॉन्ग लास्टिंग बना सकते हैं।

आजकल बालों को कलर करवाने का ट्रेंड चल रहा है। लड़कियां ब्राउन, ब्लैक, रेड, ग्रीन, पर्पल जैसे ट्रेंडी कलर्स करवाकर अपने बालों को नया स्टाइल दे रही हैं। लेकिन कुछ लोग बालों में कलर करवाते हैं, तो उनका रंग महीने भर में ही गायब हो जाता है। इसकी वजह हेयर केयर में की गई कुछ गलतियां हो सकती हैं। अगर आप अपने हेयर कलर को लॉन्ग लास्टिंग बनाए रखना चाहती हैं, तो कुछ टिप्स को आज से ही फॉलो करना शुरू कर दें। चलिए बताते हैं ये टिप्स क्या हैं और आपको क्या करना है?
हेयर केयर टिप्स-
1- शैंपू- हेयर कलर कराने के बाद शैंपू हफ्ते में एक या दो बार ही करें। हर दिन शैंपू करने या फिर हफ्ते में 4 दिन शैंपू करने की गलती न करें। ज्यादा वॉश करने से कलर भी धुल जाता है।
2- कंडीशनर- कलरिंग के बाद कंडीशनर करना भी जरूरी होता है। बिना कंडीशनर के आपके बाल रूखे दिखेंगे और कलर भी उड़ सकता है।
3- कलर फ्रेंडली वॉश- अगर कलर लॉन्ग लास्टिंग चलाना है तो कलर फ्रेंडली शैंपू और कंडीशनर ही लें। जैसे अगर आप वेला का कलर कराती हैं, तो वेला का शैंपू-कंडीशनर ही यूज करें। इसके अलावा हमेशा सल्फेट फ्री शैंपू से ही बालों को वॉश करें।
4- सन प्रोटेक्शन- बाहर धूप में जा रही हैं, तो बालों को कवर करें। कई बार सूरज के यूवी किरणों से भी बालों के कलर पर फर्क पड़ता है। जैसे तेज धूप से स्किन काली हो जाती है, वैसे ही बालों का रंग भी फीका पड़ जाता है।
5- लेस हीटिंग टूल्स- हेयर कलर कराने के बाद हीटिंग टूल्स का कम से कम इस्तेमाल करें। ज्यादा हीटिंग से बाल डैमेज हो जाते हैं और कलर भी फीका पड़ जाता है। स्ट्रेटनर, कर्लर से बालों को काफी गर्म किया जाता है और इससे बालों का कलर उड़ जाता है।
खास टिप्स- बालों में आप जो भी हेयर कलर करा रहे हैं, पहले उसके बारे में सही जानकारी लें। ज्यादा केमिकल युक्त कलर आपके बालों को डैमेज कर सकता है और वो जल्दी उड़ जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन