ठंड के मौसम में कैसे लगाएं बालों में मेंहदी? जानें कितने घंटे लगाकर रखने से आएगा रंग!
Winter hair care: ठंड के मौसम में मेंहदी लगाना थोड़ा मुश्किल होता है क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है। तो चलिए आज जानते हैं कि ठंड में मेंहदी को सुरक्षित तरीके से कैसे लगाया जाए। साथ ही जानेंगे कि इसे कितनी देर तक बालों में रखना काफी होता है।

सफेद बाल किसी को नहीं पसंद। इसलिए इन्हें रंगने के लिए लोग हेयर कलर का इस्तेमाल करते हैं। अब हर कोई केमिकल वाली डाई लगाना पसंद नहीं करता तो सबसे सेफ ऑप्शन है मेंहदी। ये बालों को नेचुरली कलर भी देती है और पोषण भी। हालांकि ठंड के मौसम में मेंहदी लगाना थोड़ा मुश्किल होता है। क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है जिस वजह से सर्दी-जुकाम की समस्या हो सकती है। अब ऐसे में सफेद बालों को हाइड करने के लिए क्या किया जाए, ये समझ नहीं आता। तो चलिए आज जानते हैं कि ठंड के मौसम में मेंहदी को सुरक्षित तरीके से कैसे लगाया जाए। साथ ही जानेंगे कि इसे कितनी देर तक बालों में रखना काफी होता है।
मेंहदी में तिल का तेल मिलाकर लगाएं
सर्दियों के मौसम में तिल का तेल आपके बालों और स्किन के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। इसकी तासीर गर्म होती है इसलिए सर्दियों में ये लगाना बेस्ट है। मेंहदी का पेस्ट बनाते हुए भी आप तिल के तेल को मिला सकती हैं। इससे सर्दी भी नहीं लगेगी साथ में ये बालों को पोषण और चमक देने का भी काम करेगा।
धूप का लें पूरा फायदा
सर्दियों के मौसम में मेंहदी लगा रहे हैं, तो धूप का पूरा फायदा उठाएं। जिस दिन तेज धूप हो कोशिश करें कि मेंहदी भी उसी दिन अप्लाई करें। धूप में बैठकर मेंहदी लगाएं और हो सके तो कुछ देर धूप में ही इसे हल्का सुखा भी लें। ऐसा करने से आप खुद को सर्दी लगने से बचा सकते हैं।

ये चीजें मिलाकर पेस्ट बनाएं
मेंहदी की ठंडी तासीर को बैलेंस करने के लिए पेस्ट बनाते हुए लौंग के पानी का इस्तेमाल करें। इसके लिए 4-5 लौंग एक गिलास में डालकर पका लें, फिर इससे मेंहदी का पेस्ट बनाएं। इसके अलावा आप मेंहदी में आंवले का पाउडर या मेथी का पाउडर भी एड कर सकते हैं। इससे मेंहदी का रंग जल्दी आता है और सर्दियों में ज्यादा देर मेंहदी नहीं रखनी पड़ती।
हीटर और ड्रायर का इस्तेमाल करें
मेंहदी का पेस्ट काफी ठंडा लगता है। ऐसे में आप इसे अप्लाई करने से पहले हीटर के आगे कुछ देर रख दें। इससे पेस्ट हल्का गर्म हो जाएगा, फिर लगाने में कोई समस्या नहीं आएगी। इसके अलावा मेंहदी को जल्दी सुखाने के लिए आप ड्रायर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
सर्दियों में कितनी देर लगाकर रखें मेहंदी?
सर्दियों में मेहंदी को ज्यादा देर के लिए बालों में लगाकर ना छोड़ें। एक से डेढ़ घंटा ही काफी रहेगा, वरना ठंड भी लग सकती है। साथ ही ध्यान रखें कि मेंहदी शाम के समय ना लगाएं, दोपहर का टाइम सबसे बढ़िया रहेगा। बाल धोने के लिए ठंडे नहीं बल्कि गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें, सर्दी-जुकाम की समस्या नहीं होगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन