फेसवॉश की जगह बेसन से चेहरा धोने पर क्या होगा? फायदे जानकर आज से ही ट्राई करेंगी! What Happen when you use Besan as your Facewash daily know the benefits, ब्यूटी टिप्स - Hindustan
More

फेसवॉश की जगह बेसन से चेहरा धोने पर क्या होगा? फायदे जानकर आज से ही ट्राई करेंगी!

बेसन को आप फेस वॉश के रूप में भी इस्तेमाल कर सकती हैं। जब भी फेस धोना हो चेहरे को हल्का गीला करें, फिर बेसन में हल्का पानी मिलाकर अप्लाई कर लें। अगर आप कुछ दिन ऐसा करते हैं तो क्या फायदे मिल सकते हैं, आइए जानते हैं।

Fri, 23 Jan 2026 08:46 PMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
फेसवॉश की जगह बेसन से चेहरा धोने पर क्या होगा? फायदे जानकर आज से ही ट्राई करेंगी!

बेसन का इस्तेमाल स्किनकेयर में सदियों से हो रहा है। महंगे-महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स से जो फायदे नहीं मिलते, कई बार रसोई में रखा ये बेसन ही मैजिकल रिजल्ट दे जाता है। बेसन, हल्दी और दही वाली फेसपैक को तो आपके भी कभी ना कभी इस्तेमाल किया ही होगा। 20 मिनट में ही फेस काफी ग्लोइंग दिखने लगता है। लेकिन फेसपैक रोज-रोज लगाना तो पॉसिबल नहीं है, इसलिए बेसन को आप फेस वॉश के रूप में भी इस्तेमाल कर सकती हैं। एक कांच के जार में बेसन भर के रख लें, उसमें चाहें तो थोड़ी सी हल्दी भी मिलाकर रख सकते हैं। जब भी फेस धोना हो चेहरे को हल्का गीला करें, फिर बेसन में हल्का पानी मिलाकर चेहरे पर अप्लाई कर लें। थोड़ी देर मसाज करें फिर चेहरा धो लें। अगर आप कुछ दिन ऐसा करते हैं तो क्या फायदे मिल सकते हैं, आइए जानते हैं।

स्किन को डीप क्लीन करता है बेसन

बेसन को फेसवॉश की तरह इस्तेमाल करने का सबसे बड़ा फायदा है कि ये स्किन को डीप क्लीन करता है। ये स्किन के पोर्स को क्लीन करता है और उनमें जमा गंदगी, धूल-मिट्टी, एक्स्ट्रा ऑयल को रिमूव करता है। रोज अगर आप बेसन से चेहरा धोते हैं तो ब्लैकहेड्स, वाइटहेड्स की समस्या भी कम होती है और स्किन पहले से ज्यादा क्लियर होती है।

स्किन में आने लगता है नेचुरल ग्लो

कुछ दिन लगातार अगर आप बेसन से चेहरा धोते हैं तो स्किन में एक नेचुरल ग्लो आने लगता है। चेहरे की पिगमेंटेशन और डार्क स्पॉट हल्के होने लगते हैं और चेहरा ज्यादा फ्रेश और क्लीन लगता है। बेसन में टैन रिमूविंग प्रॉपर्टीज भी होती हैं। केमिकल वाले फेसवॉश कई बार काफी हार्ष होते हैं, स्किन का ग्लो छीन लेते हैं। ऐसे में एक बार ये सस्ता और इफेक्टिव नुस्खा आपको आजमाकर जरूर देख लेना चाहिए।

Beauty Tips

एक्स्ट्रा ऑयल को कंट्रोल करता है

बेसन फेस से एक्सट्रा ऑयल को रिमूव करने में मदद करता है। इसकी ऑयल एब्जॉर्ब करने वाली प्रॉपर्टीज, एक्स्ट्रा सीबम प्रोडक्शन को रेगुलेट करने में मदद करती है। अगर आपकी स्किन बहुत ऑयली रहती है तो बेसन आपके लिए परफेक्ट फेस वॉश है। वहीं ड्राई स्किन वाले भी बेसन यूज कर सकते हैं। थोड़ा सा कच्चा दूध डालकर पेस्ट बना लेंगे तो स्किन मॉइश्चराइज भी हो जाएगी।

बेसन में होती हैं एंटी-एजिंग प्रॉपर्टीज

बेसन में विटामिन सी और जिंक जैसे एंटी एजिंग तत्व मौजूद होते हैं, जो कॉलेजन प्रोडक्शन को बूस्ट करने में मदद करते हैं। इससे स्किन की लचक और टाइटनेस बरकरार रहती है। रेगुलर बेसिस पर अगर आप बेसन का इस्तेमाल करते हैं, तो फाइन लाइंस, झुर्रियां, रिंकल और डलनेस कम होने लगती है। अगर आपकी उम्र 35 के पार हो गई है, तो बेसन आपके लिए गेम चेंजिंग साबित हो सकती है।

पिंपल और ब्रेकआउट्स में मदद मिलती है

एक्सपर्ट्स के मुताबिक बेसन में एंटीबैक्टीरियल और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो पिंपल, एक्ने और छोटे-मोटे ब्रेकआउट्स को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। बेसन ऑयल के प्रोडक्शन को कम करता है, जिससे रेडनेस और एक्ने कम होते हैं। बेसन स्किन के PH लेवल को बैलेंस रखने में भी मदद करता है।

नोट- वैसे तो बेसन काफी माइल्ड होता है और लगभग हर किसी को सूट हो जाता है। लेकिन अगर आपकी स्किन ज्यादा सेंसेटिव है या कोई अन्य समस्या है, तो इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फेस पर लगाने के लिए कौन सा तेल है बेस्ट? न्यूट्रीशनिस्ट श्वेता शाह ने दी रेटिंग

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।