खुले बालों का फैशन हुआ पुराना, होली पर स्टाइलिश दिखने के लिए यहां देखिए 3 हेयर स्टाइल
होली पर बहुत से लोग डीजे पार्टीज में जाते हैं, ऐसे में अगर आप भी किसी सेलिब्रेशन पार्टी में जा रहे हैं और स्टाइलिश लुक पाना चाहती हैं तो अपने हेयरस्टाइल में कुछ बदलाव करें। यहां जानिए 3 हेयरस्टाइल जो आपके लुक में चार चांद लगा सकते हैं।

अगर आप अपने लुक में चार चांद लगाना चाहती हैं तो बस हेयरस्टाइल अच्छा बना लें। हेयरस्टाइल अगर स्टाइलिश बन जाएगा तो आप बिना मेकअप किए भी बहुत अट्रैक्टिव दिख सकती हैं। होली नजदीक है और बहुत से लोग इस दौरान होली पार्टीज का हिस्सा बनते हैं। ज्यादातर होली पार्टीज में लोग सफेद रंग के कपड़े पहनना पसंद करते हैं। बात करें लड़कियों कि तो कुछ इस दौरान शॉर्ट्स के साथ व्हाइट टीशर्ट या शर्ट पहनती हैं तो वहीं कुछ सफेद रंग के कुर्ते में इंडियन लुक कैरी करती हैं। अब लुक चाहें कोई भी हो इसे इंहेंस करने के लिए एक सही हेयरस्टाइन को चुनना जरूरी है। ऐसे में यहां हम 3 हेयरस्टाइल्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप वेस्टर्न, इंडियन या बोहो लुक पाने के लिए बना सकती हैं। पढ़िए कैसे बना सकते हैं 3 हेयरस्टाइल-
1) चोटी हेयर स्टाइल
बोहो लुक पाने के लिए आप एक सुंदर चोटी बना सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले अपनो बालों को अच्छी तरह से कंघी करें और फिर एक पोनी बना लें। अब थोड़े से बाल लें और रंगीन हेयर रैप के साथ मिलाकर ब्रेड्स बना लें। ऐसी दो या फिर तीन चोटी बना लें। अब पूरे बालों को मिलाकर एक अच्छी फ्रेंच ब्रेड्स या फिर सिंपल ब्रेड्स बना लें। इस तरह की चोटी बोहो लुक पाने के लिए काफी अच्छी है। इसमें लगने वाले रंगीन हेयर रैप आपके हेयरस्टाइल को इंहेंस कर सकते हैं।
2) बन हेयर स्टाइल
अगर आप इंडियन वियर पहन रही हैं तो बन हेयरस्टाइल बनाएं। इसे बनाने के लिए आपको एक हेयर टाई की जरूरत होगी। इसके लिए अपने बालों को अच्छी तरह से कंघी कर लें। फिर एक पोनी बनाएं। अब बालों को बन की शेप में लपेट लें। रफ लुक के लिए फ्रंट से आप कुछ बालों को निकाल सकती हैं। इस तरह का हेयरस्टाइल आपको एक स्टाइलिश इंडियन लुक पाने में मदद करेगा।
3) फैंसी स्कार्फ हेयर स्टाइल
बालों को रंगों से बचाने के लिए ये सबसे अच्छा हेयर स्टाइल है। इस तरह का हेयरस्टाइल आपको एक फैंसी और बेहद स्टाइलिश लुक दे सकता है। इसे बनाने के लिए आपको एक छोटे स्कार्फ या फिर रंगीन-प्रिंटेड रुमाल की जरूरत होगी। बालों की ऑयलिंग करने के बाद मिड पार्टिंग करें और फिर अपने कुछ बालों को फ्रंट की ओर निकाल लें। फिर स्कार्फ की मदद से स्कैल्प को कवर करें। इस लुक को और ज्यादा अट्रैक्टिव बनाने के लिए धूप वाला विंटेज चश्मा लगाएं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन