खो दिए थे 70% बाल, नम्रता ने बताया वो रूटीन जिससे दोबारा लंबे-घने हुए हेयर! Hair Regrowth Journey Namrata Raha Reveals How She Regained Her Hairs length volume Naturally, ब्यूटी टिप्स - Hindustan
More

खो दिए थे 70% बाल, नम्रता ने बताया वो रूटीन जिससे दोबारा लंबे-घने हुए हेयर!

Hair Regrowth Journey: डिजिटल क्रिएटर नम्रता राहा ने अपनी हेयर रिग्रोथ जर्नी शेयर की है, जहां उनके पतले से बाल एकदम घने, लंबे और खूबसूरत नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं उनका सीक्रेट।

Mon, 22 Dec 2025 11:41 AMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
खो दिए थे 70% बाल, नम्रता ने बताया वो रूटीन जिससे दोबारा लंबे-घने हुए हेयर!

आजकल बालों से जुड़ी समस्याएं काफी कॉमन हो गई हैं। अक्सर महिलाएं शिकायत करती हैं कि पहले उनके बाल काफी घने और लंबे थे, लेकिन अब इतना झड़ते हैं कि थोड़े से बचे हैं। बालों की ग्रोथ भी रुक गई है और लंबाई भी। ऐसा कई वजहों से हो सकता है, लेकिन आमतौर पर खानपान, पलूशन और हार्ड वॉटर की वजह से ये प्रॉब्लम्स और भी ज्यादा बढ़ती हैं। ऐसे में महंगे हेयर केयर प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट्स भी काम नहीं करते। तो फिर सॉल्यूशन क्या है? इंस्टाग्राम पर डिजिटल क्रिएटर नम्रता राहा ने अपनी हेयर रिग्रोथ जर्नी शेयर की है, जहां उनके पतले से बाल एकदम घने, लंबे और खूबसूरत नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं उनका सीक्रेट।

नम्रता ने खो दिए थे अपने 70% बाल

एक पोस्ट में नम्रता राहा बताती हैं कि उनके बाल हमेशा से काफी काले-घने थे, क्योंकि बचपन में उनकी मां उनके बालों में आंवला, रीठा और शिकाकाई लगाया करती थीं। लेकिन बाद में फिर नए शहर में शिफ्ट हुईं, जहां हार्ड वाटर और पलूशन का असर उनके बालों पर दिखने लगा। हद तो तब हो गई, जब उन्होंने अपना पहला केरेटीन ट्रीटमेंट कराया। केमिकल ओवरलोड और मेडिकल कारणों की वजह से उन्होंने लगभग 70 प्रतिशत बाल खो दिए थे।

हेयर केयर रुटीन से मिला फायदा

नम्रता बताती हैं कि बालों की ये हालत देखना काफी हार्ट ब्रेकिंग था, लेकिन उन्होंने हार मानने के बजाए नेचुरली अपने बालों को दोबारा पहले जैसा करने का फैसला लिया। उन्हें लगभग डेढ़ साल का समय लगा, अपने बालों को दोबारा लंबा, हेल्दी और घना बनाने में। इसके लिए उन्होंने जो रूटीन और टिप्स फॉलो की थीं, वो भी शेयर की हैं।

फॉलो की थीं ये टिप्स और रूटीन

  • बालों को सुलझाने के लिए फैंसी कॉम्ब इस्तेमाल करने से बचें। इनकी जगह लकड़ी का कंघा इस्तेमाल में लाएं।
  • हफ्ते में दो बार बालों में तेल लगाएं। कुछ देर अच्छी सी मसाज करें और ध्यान रखें कि तेल 100% हर्बल होना चाहिए।
  • हफ्ते में दो भी बार शैंपू करें। किसी अच्छे हर्बल शैंपू का इस्तेमाल करें। केमिकल वाले शैंपू या कंडीशनर अवॉइड करें।
  • अगर आपके यहां हार्ड वाटर आता है, तो शावर फिल्टर इस्तेमाल करें। ये काफी फायदा करता है।
  • हफ्ते में एक बार कोई होममेड हेयर मास्क अप्लाई करें, जो बालों को डीप नॉरिशमेंट दे।
  • ज्यादा टाइट हेयरस्टाइल ना बनाएं। आप ढीली चोटी या बन बना सकती हैं। खासतौर से सोते समय इस बात का ध्यान जरूर रखें।
  • अपनी डाइट क्लीन रखें। ज्यादा से ज्यादा प्रोटीन और ओमेगा थ्री रिच फूड्स जैसे अंडे, अखरोट और अलसी के बीच खानपान में शामिल करें।
  • खुद को हाइड्रेट रखें। रोजाना 3-4 लीटर पानी जरूर पीएं।
  • हीट स्टाइलिंग को कम से कम करें। जरूरत हो, तभी टूल्स का इस्तेमाल करें।
  • साल में एक या दो बार बालों को हल्का सा ट्रिम जरूर करवाएं ताकि दोमुंहे बाल खत्म हो सकें।

ध्यान रखें ये बातें

नम्रता कहती हैं कि अच्छी चीजों में वक्त लगता है। इसलिए थोड़ा सा सब्र रखें, रेगुलर बेसिस पर ये टिप्स फॉलो करें। केमिकल प्रोडक्ट्स, ट्रीटमेंट्स अवॉइड करें और जितना हो सके क्लीन डाइट लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शैंपू में कॉफी मिलाकर बाल धोने से क्या होता है? खूब वायरल हो रहा ये हेयर वॉश हैक
ये भी पढ़ें:कुछ लड़कियों के बाल हमेशा परफेक्ट क्यों दिखते हैं? डॉ शशि ने बताए 3 सिंपल रूल!

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।