कुछ लड़कियों के बाल हमेशा परफेक्ट क्यों दिखते हैं? डॉ शशि ने बताए 3 सिंपल रूल!
कुछ लड़कियों के बाल हमेशा ही परफेक्टली स्टाइल्ड लगते हैं। डॉ शशि शौकीन बताती हैं कि ऐसा नहीं है कि ये गर्ल्स कुछ अलग प्रोडक्ट्स यूज करती हैं। बस ये 3 रूल फॉलो करती हैं, जिस वजह से इनके बाल हमेशा ही इतने परफेक्ट लगते हैं।

क्या आपने कभी नोटिस किया है कि कुछ लड़कियों के बाल हमेशा ही परफेक्टली स्टाइल्ड लगते हैं। वो कोई सिंपल सा बन बना लें या हेयर ओपन छोड़ दें, वो स्टाइलिश ही लगती हैं। उनके बाल स्मूद होते है, मैनेजेबल होते हैं और परफेक्टली स्टाइल हो जाते हैं। जबकि दूसरी तरफ कुछ गर्ल्स को काफी परेशानी होती है। ना हेयरस्टाइल अच्छा बनता है और बाल खुले छोड़ दें, तो वो ऐसे बिखरे और उलझे हो जाते हैं कि लुक बिगड़ जाता है। अगर आप भी इस दूसरी केटेगिरी में हैं, तो आपके मन में ये सवाल जरूर होगा कि भला बाकी लड़कियों के बाल इतने परफेक्टली स्टाइल्ड कैसे लगते हैं? डॉ शशि शौकीन एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताती हैं कि ऐसा नहीं है कि ये गर्ल्स कुछ अलग प्रोडक्ट्स यूज करती हैं। बस ये तीन रूल फॉलो करती हैं, जिस वजह से इनके बाल हमेशा ही इतने परफेक्ट लगते हैं।
अपने लिए सही हेयर स्टाइलिंग टेक्नीक चुनें
डॉ शशि कहती हैं कि परफेक्ट बालों और हेयरस्टाइल के लिए सबसे जरूरी ये पता करना है कि आपके लिए परफेक्ट हेयर स्टाइलिंग टेक्नीक क्या है। अपने हेयर टाइप और हेयर टेक्सचर के हिसाब से सही रूटीन और टेक्नीक जानना जरूरी है। इसके लिए सबसे आसान तरीका है कि सोशल मीडिया पर ऐसी क्रिएटर को फॉलो करें, जिनके हेयर आपके जैसे हों। अगर आपको उनका स्टाइल पसंद आता है, तो वैसे ही प्रोडक्ट्स और टेक्नीक खुद भी फॉलो करें।
न्यूट्रिशन का ध्यान देना है सबसे जरूरी
भले ही आप कितने महंगे प्रोडक्ट्स यूज कर लें, कोई रिजल्ट नहीं मिलेगा अगर न्यूट्रिशन ठीक नहीं है। डॉ शशि कहती हैं कि हेल्दी बाल अपने आप ही ज्यादा मैनेजबल होते हैं और देखने में स्मूद और शाइनी लगते हैं। डैमेज बालों की तुलना में ये उलझते भी कम हैं। अगर आप लॉन्ग टर्म में हेल्दी हेयर चाहती हैं, तो ओमेगा 3 और प्रोटीन को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं। डॉक्टर की सलाह पर सप्लीमेंट्स भी ले सकती हैं।
हेयरस्टाइलिंग प्रोडक्ट्स आसान बना देंगे आपका काम
डॉ शशि कहती हैं कि आजकल काफी अच्छे हेयर स्टाइलिंग प्रोडक्ट्स अवेलेबल हैं, जिन्हें आप यूज कर सकती हैं। हेयर स्टाइलिंग क्रीम और जेल आपके बालों के लिए काफी हेल्दी होते हैं। ये आपके बालों को हाइड्रेट रखते हैं, फ्रिज कंट्रोल में मदद करते हैं, ब्रेकेज को कम करते हैं; जिससे हेयर काफी मैनेजेबल हो जाते हैं। ऐसे बालों को स्टाइल करना काफी ईजी होता है।
(All Images Credit: Pinterest)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन