शैंपू में कॉफी मिलाकर बाल धोने से क्या होता है? खूब वायरल हो रहा ये हेयर वॉश हैक! Coffee in Shampoo Benefits, Uses and Things to Keep in Mind, ब्यूटी टिप्स - Hindustan
More

शैंपू में कॉफी मिलाकर बाल धोने से क्या होता है? खूब वायरल हो रहा ये हेयर वॉश हैक!

शैंपू में कॉफी मिलाकर बाल धोने का हैक सोशल मीडिया पर काफी वायरल रहा और कई गर्ल्स ने इसे ट्राई कर के बेनिफिट्स शेयर किए। तो चलिए जान लेते हैं कि अगर आप भी ये ट्राई करती हैं, तो क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं।

Fri, 19 Dec 2025 12:38 PMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
शैंपू में कॉफी मिलाकर बाल धोने से क्या होता है? खूब वायरल हो रहा ये हेयर वॉश हैक!

बालों से जुड़ी समस्याएं आजकल काफी कॉमन होती जा रही हैं। हेयरफॉल, बालों का बेजान और रूखा-सूखा दिखना, शाइन चले जाना और भी तमाम तरह की प्रॉब्लम हैं, जो ज्यादातर लोग फेस कर रहे हैं। अब इसके लिए आपको अपने न्यूट्रिशन का ध्यान तो रखना चाहिए लेकिन साथ में आप कुछ होम रेमेडीज भी ट्राई कर सकती हैं। एक बहुत ही सिंपल और इफेक्टिव होम रेमेडी है, अपने रेगुलर शैंपू में कॉफी मिलाकर हेयर वॉश करना। ये हैक सोशल मीडिया पर काफी वायरल रहा और कई गर्ल्स ने इसे ट्राई कर के बेनिफिट्स शेयर किए। तो चलिए पहले जान लेते हैं कि अगर आप भी ये ट्राई करती हैं, तो क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं। साथ ही इस्तेमाल करने का तरीका और ध्यान रखने वाली जरूरी बातें भी जानेंगे।

शैंपू में कॉफी मिलाकर बाल धोने से क्या होगा?

सॉफ्ट होने लगेंगे बाल

शैंपू में कॉफी मिलाकर धोने का सबसे बड़ा फायदा है कि ये आपके बालों को सॉफ्ट बना देती है। अगर आपके बाल काफी उलझते हैं और मैनेज करने में परेशानी आती है, तो आपको कॉफी वाला हैक जरूर ट्राई करना चाहिए।

डैंड्रफ और स्कैल्प बिल्ड अप कम होता है

अगर आपके बालों में काफी डैंड्रफ हो गया है, तो एक बार ये कॉफी वाला हैक ट्राई कर सकते हैं। कॉफी बालों को डीप क्लीन करने में मदद करती है, जिससे डैंड्रफ भी कम होता है और स्कैल्प अच्छे से क्लीन होती है।

बालों में नेचुरल शाइन आएगी

कॉफी से हेयर वॉश करने पर बालों में एक शाइन एड होती है। कुछ लोगों के बालों में कॉफी का हल्का ब्राउन कलर भी देखने को मिलता है। आपके बाल अगर बेजान से दिखते हैं, तो इस हैक से कुछ ही दिनों में शाइन और अच्छा सा कलर एड हो सकता है।

हेयर ग्रोथ में फायदा करती है कॉफी

कॉफी आपके बालों को अंदर से पोषण देती है, जिससे बाल ज्यादा हेल्दी होते हैं। ये सीधे तौर पर तो हेयर ग्रोथ या हेयर फॉल में मदद नहीं करती, लेकिन स्कैल्प को स्टीमूलेट करती है, जिससे थोड़ा फायदा देखने को मिल सकता है। वैसे भी जब आपके बाल हेल्दी होते हैं, तो हेयरफॉल अपने आप ही कम होता है।

किन लोगों को नहीं करना है इस्तेमाल?

कोई भी नेचुरल चीज हर किसी के लिए सेफ नहीं होती है। इस केस में बात करें तो अगर आपके बाल बहुत ड्राई रहते हैं, काफी रूखे-सूखे हैं तो कॉफी उन्हें और ज्यादा ड्राई कर सकती है। इसके अलावा जिन लोगों की स्कैल्प काफी सेंसेटिव है, उन्हें भी पैच टेस्ट करने के बाद इसे इस्तेमाल करना चाहिए।

कैसे और कब इस्तेमाल करना है?

अपने रेगुलर शैंपू के 1-2 पंप में लगभग 1 चम्मच कॉफी पाउडर मिक्स कर लें। इसे गीले स्कैल्प पर 2-3 मिनट तक मसाज करें, फिर 2-3 मिनट के लिए ही लगा हुआ छोड़ दें। इसके बाद पानी से अच्छी तरह वॉश करें, ताकि कॉफी पूरी तरह निकल जाए। आप कंडीशनर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ध्यान रहे रोजाना आपको कॉफी मिलाकर शैंपू नहीं करना है। हफ्ते में सिर्फ एक या दो भी भी ऐसा करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कुछ लड़कियों के बाल हमेशा परफेक्ट क्यों दिखते हैं? डॉ शशि ने बताए 3 सिंपल रूल!
ये भी पढ़ें:30 पार करते ही क्यों कमजोर हो जाते हैं बाल? ये 3 कारण जरूर जानें

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या मेडिकल कंडीशन से जुड़े सवालों के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।