निखर जाएंगे पैर! घर पर ही करें सैलून जैसी पेडिक्योर, सीखें स्टेप बाय स्टेप तरीका Get Soft, Smooth Feet at Home with This Easy DIY Pedicure shared beauty creator, ब्यूटी टिप्स - Hindustan
More

निखर जाएंगे पैर! घर पर ही करें सैलून जैसी पेडिक्योर, सीखें स्टेप बाय स्टेप तरीका

DIY Pedicure Remedies: अगर आप महंगे ट्रीटमेंट नहीं कराना चाहती हैं, तो घर बैठे भी पेडीक्योर कर सकती हैं। इसके लिए आपको कुछ बाहर से लाने की भी जरूरत नहीं है, बस रसोई में रखी हुई कुछ चीजों से आप पेडिक्योर कर सकती हैं।

Thu, 1 Jan 2026 04:29 PMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
निखर जाएंगे पैर! घर पर ही करें सैलून जैसी पेडिक्योर, सीखें स्टेप बाय स्टेप तरीका

अक्सर हम अपने फेस पर तो ध्यान देते हैं, लेकिन पैरों की केयर भूल जाते हैं। यही वजह है कि पैर अक्सर गंदे दिखने लगते हैं। खासतौर से सर्दियों में तो एड़ियां फटने लगती हैं, टैनिंग हो जाती है और स्किन काफी ज्यादा ड्राई और रफ होने लगती है। अब इसका एक ही सॉल्यूशन दिखता है, पार्लर में जा कर पेडिक्योर कराना। लेकिन अगर आप महंगे ट्रीटमेंट नहीं कराना चाहती हैं, तो घर बैठे भी पेडीक्योर कर सकती हैं। इसके लिए आपको कुछ बाहर से लाने की भी जरूरत नहीं है, बस रसोई में रखी हुई कुछ चीजों से आप पेडिक्योर कर सकती हैं। ज्यादा नहीं अगर हफ्ते में एक या दो बार भी इसे कर लेती हैं, तो आपके पैर एकदम सॉफ्ट और निखरे हुए लगते हैं।

घर पर करें सैलून जैसी पेडिक्योर

ब्यूटी क्रिएटर सिमरदीप कौर ने घर पर ही सैलून जैसी पेडिक्योर करने का तरीका शेयर किया है। इसके लिए आपको सिर्फ 1 नींबू, 1 चम्मच बेकिंग सोडा, 1 चम्मच नमक, शैंपू, 1 चम्मच चीनी, 1 चम्मच कॉफी, 1 चम्मच नारियल का तेल, शहद (1 चम्मच) और बॉडीवॉश चाहिए होंगे।

स्टेप बाय स्टेप सीखें पेडिक्योर

  • सबसे पहले एक टब में गुनगुना पानी भर लें। इसमें एक नींबू काटकर निचोड़ दें, साथ ही नींबू का छिलका भी एड कर दें।
  • इस पानी में एक चम्मच नमक, एक चम्मच बेकिंग सोडा और थोड़ा सा शैंपू डाल दें। सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें।
  • अब इस गुनगुने पानी में अपने पैरों को लगभग 15 से 20 मिनट के लिए भिगोकर रखें। लास्ट में नींबू के छिलकों से रगड़कर पैरों को साफ कर लें।
  • अब बारी है पैरों पर एक DIY स्क्रब अप्लाई करने की। इसके लिए कटोरी में चीनी, कॉफी पाउडर, नारियल का तेल, शहद और बॉडी वॉश मिक्स कर लें।
  • अब इस स्क्रब को अपने पैरों पर रगड़ते हुए अप्लाई करें और लगभग 10 मिनट के लिए यूं ही लगा रहने दें।
  • पैरों को अच्छे वॉश करें और फिर नारियल का तेल या कोई थिक मॉइश्चराइजर अप्लाई कर लें। अगर आप चाहें तो सॉक्स भी वियर कर सकती हैं, इससे मॉइश्चर लॉक हो जाएगा।

क्या हैं इस पेडिक्योर को करने के फायदे?

इस DIY पेडिक्योर को करने से डेड स्किन धीरे-धीरे निकलने लगती है और स्किन नेचुरली साफ और सॉफ्ट हो जाती है। नींबू और बेकिंग सोडा पैरों की गंदगी और टैनिंग को दूर करने में मदद करते हैं, वहीं नमक और कॉफी नेचुरली एक्सफोलिएट करने का काम करते हैं। नारियल तेल और शहद स्किन को गहराई से पोषण देते हैं, जिससे फटी एड़ियों भरने लगती हैं। अगर आप रेगुलरली ये पेडिक्योर करती हैं, तो पैरों की रंगत निखरने लगती है, बदबू दूर होने लगती है और पैर मुलायम और सुंदर बने रहते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झड़-झड़कर आधे बचे हैं बाल, तो आंवले से बना लें ये तेल, डॉ शिल्पा ने बताया नुस्खा
ये भी पढ़ें:ड्राई स्किन और टैनिंग से परेशान हैं? तो रोशनी का ये DIY स्क्रब जरूर ट्राई करें!

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।