झड़-झड़कर आधे बचे हैं बाल, तो 1 आंवले से बना लें ये तेल, डॉ शिल्पा ने बताया रामबाण नुस्खा Dietician shares Homemade Amla Hair Oil to Boost Hair Growth and Prevent Hair Fall, ब्यूटी टिप्स - Hindustan
More

झड़-झड़कर आधे बचे हैं बाल, तो 1 आंवले से बना लें ये तेल, डॉ शिल्पा ने बताया रामबाण नुस्खा

Hair Fall Remedy: डायटिशियन डॉ शिल्पा कहती हैं कि अगर आपके बाल काफी ज्यादा झड़ रहे हैं, तो न्यूट्रिशन के अलावा आप बालों पर क्या लगा रहे हैं, इसका ध्यान देना भी जरूरी है। इसके लिए आप होम मेड हेयर ऑयल बना सकते हैं।

Wed, 31 Dec 2025 12:35 PMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
झड़-झड़कर आधे बचे हैं बाल, तो 1 आंवले से बना लें ये तेल, डॉ शिल्पा ने बताया रामबाण नुस्खा

हेयरफॉल की समस्या आजकल काफी कॉमन हो गई है। एक तो हमारा खानपान ही कुछ ऐसा होता जा रहा है, दूसरा पलूशन और पानी भी बालों की बढ़ती समस्याओं के पीछे जिम्मेदार हैं। कई लोग शिकायत करते हैं उनके बाल पहले तो बहुत घने थे, लेकिन अब इतना ज्यादा झड़ने लगे हैं कि डर लगता है कहीं गंजे ना हो जाएं। हेयरफॉल के अलावा सफेद बाल, दोमुंहे बाल और ड्राई-फ्रिजी हेयर जैसी प्रॉब्लम्स भी काफी कॉमन हैं। डायटिशियन डॉ शिल्पा कहती हैं कि बालों को हेल्दी रखने के लिए न्यूट्रिशन का ध्यान देना जरूरी है, लेकिन साथ ही आप कुछ रेमेडीज भी ट्राई कर सकते हैं। उन्होंने एक होम मेड हेयर ऑयल की रेसिपी शेयर की है, जिसे बनाने के लिए ज्यादा चीजों की भी जरूरत नहीं और ये काफी इफेक्टिव भी है। आइए जानते हैं-

आंवले से बना लें हेयर ऑयल

डायटिशियन डॉ शिल्पा कहती हैं कि अगर आपके बाल काफी ज्यादा झड़ रहे हैं, तो न्यूट्रिशन के अलावा आप बालों पर क्या लगा रहे हैं, इसका ध्यान देना भी जरूरी है। इसके लिए आप होम मेड हेयर ऑयल बना सकते हैं। इसे आंवला, नारियल का तेल और मेथी दाना मिलाकर बनाया जाता है। ये तीनों ही बालों के लिए वरदान हैं। हेयर ग्रोथ हो या असमय बालों का सफेद होना, ये लगभग सभी हेयर प्रॉब्लम्स में काफी बेनिफिशियल होते हैं।

Hair Fall Remedy

स्टेप बाय स्टेप सीखें कैसे बनाना है तेल

  • सबसे पहले एक कप नारियल का तेल लें, इसमें एक आंवला डालें और मिक्सर में डालकर पेस्ट बना लें।
  • इस मिक्सचर को लोहे की कढ़ाही में डालें और हल्की फ्लेम पर गर्म होने के लिए रख दें।
  • दो चम्मच मेथी दाना लें और इस मिक्सचर में मिला दें।
  • धीमी आंच पर मिक्सचर को लगभग दो घंटों के लिए पकने छोड़ दें। इससे आंवला और मेथी के गुण तेल में अच्छी तरह मिक्स हो जाएंगे।
  • पकते-पकते ये तेल हल्का हरे और काले रंग का हो जाएगा। आप चाहें तो इसे रातभर के लिए कढ़ाही में रखा छोड़ सकती हैं।
  • तेल को छानकर एक कांच की शीशी में स्टोर कर लें। आपका हेयर ऑयल बनकर तैयार है।

कब और कैसे इस्तेमाल करना है?

हफ्ते में कम से कम दो बार आपको ये तेल जरूर अप्लाई करना चाहिए। बाल धोने से लगभग आधा घंटे पहले इसे लगा लें, फिर किसी हर्बल शैंपू की मदद से हेयर वॉश कर लें। ये आपके बालों के अंदर से पोषण देगा और हेयरफॉल कंट्रोल करने में काफी मदद करेगा। बाल सफेद हो रहे हैं, तो आंवला उन्हें जड़ से काला करने में हेल्प करता है और मेथी दाना के साथ मिलकर हेयर ग्रोथ काफी अच्छी हो जाती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फटी एड़ियों से परेशान हैं? बची हुई मोमबत्ती से बना लें ये वायरल क्रीम
ये भी पढ़ें:ड्राई स्किन और टैनिंग से परेशान हैं? तो रोशनी का ये DIY स्क्रब जरूर ट्राई करें!

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।