कितनी भी जुएं-लीख हों! 1-2 बार में खत्म कर देगा ये तेल, नेचुरल तरीके से बाल भी रहेंगे सेफ Get Rid of Lice and Nits Fast: This DIY Oil Works from the First Use!, ब्यूटी टिप्स - Hindustan
More

कितनी भी जुएं-लीख हों! 1-2 बार में खत्म कर देगा ये तेल, नेचुरल तरीके से बाल भी रहेंगे सेफ

Remedies to Get Rid of Lice and Nits Fast:  बच्चे के सिर में काफी ज्यादा जुएं और लीख हो गई हैं, तो ये होममेड ऑयल आपको जरूर ट्राई करना चाहिए। इससे पहली ही बार में ज्यादातर जुएं और लीख खत्म हो जाएंगी।

Fri, 1 May 2026 08:39 PMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
कितनी भी जुएं-लीख हों! 1-2 बार में खत्म कर देगा ये तेल, नेचुरल तरीके से बाल भी रहेंगे सेफ

बालों में जुएं और लीख होना बड़ी आम समस्या है। खासतौर से स्कूल जाने वाले बच्चों के सिर में तो अक्सर जुएं पड़ जाती हैं, जिन्हें निकालना बड़ा मुश्किल होता है। ये काफी तेजी से फैलती हैं, इसलिए एक बार अगर बच्चे के सिर में हो जाएं तो पूरे घर में फैलने का खतरा रहता है। इन्हें निकालने के लिए केमिकल वाले शैंपू और ट्रीटमेंट मौजूद हैं, लेकिन बच्चों की स्कैल्प के लिए सही नहीं होते। वहीं इनसे कई बार जुएं तो निकल जाती हैं, लेकिन लीख (जूं के अंडे) नहीं निकलती, जिससे दोबारा जुएं पनप जाती हैं। इसलिए बच्चों के लिए ऐसा नुस्खा ट्राई करना ही बेहतर है, जो नेचुरल भी हो और जुओं के साथ-साथ लीख का भी सफाया कर दे। आज हम आपके लिए एक ऐसे ही होममेड ऑयल को बनाने का तरीका ले कर आए हैं, जिससे 2-3 बार में ही आपको फर्क साफ दिखाई देगा।

जुएं और लीखों का सफाया कर देगा ये तेल

बच्चे के सिर में काफी ज्यादा जुएं और लीख हो गई हैं, तो ये होममेड ऑयल आपको जरूर ट्राई करना चाहिए। इसके लिए 10-15 नीम के ताजे पत्ते ले लें। साथ में आपको एक प्याज लेनी है, प्याज की जगह आप कड़वे करेले का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके अलावा 200-250 ग्राम सरसों का तेल, फिटकरी का छोटा टुकड़ा और कपूर की टिकिया लेनी हैं। आइए अब स्टेप बाय स्टेप जानते हैं इसे बनाना कैसे है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पुराने लकड़ी के फर्नीचर को चमकाने की 2 ट्रिक सीख लें, पॉलिश के ₹1000 बच जाएंगे!

सीखें बनाने का तरीका

सबसे पहले ताजे नीम के पत्तों को हाथों से अच्छी तरह क्रश कर लें, यानी छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ दें। गैस पर एक लोहे की कढ़ाही गर्म होने रखें, फिर उसमें ये नीम के पत्ते डाल दें। अब एक प्याज को छिलके सहित मोटा-मोटा कूट लें और कढ़ाही में डालें। इसके बाद सरसों का तेल एड करें और थोड़ी देर पकने दें। अब आपको फिटकरी का एक छोटा टुकड़ा ले कर कूट लेना है और इसका पाउडर तेल में मिलाना है। सभी चीजों को करीब 15 मिनट के लिए मीडियम फ्लेम पर अच्छी तरह पकने दें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धूप से चला गया है निखार? मुल्तानी मिट्टी के ये क्यूब्स देंगे फेशियल वाला ग्लो!

अब कपूर की टिकिया पीसकर पाउडर बना लें। इन्हें आपको पकते हुए तेल में नहीं एड करना है। बनने के बाद जिस भी शीशी में तेल भरें, उसमें कपूर का पाउडर डाल दें। तेल पकने के बाद उसे ठंडा होने दें, फिर कपूर के साथ मिक्स कर के शीशी में स्टोर कर लें। आपका तेल बनकर तैयार है।

कब और कैसे इस्तेमाल करें

तेल को इस्तेमाल करने से पहले हल्का गुनगुना कर लें, फिर साफ स्कैल्प में अप्लाई करें। इसे आप 2-3 घंटे या रातभर के लिए लगाकर छोड़ सकते हैं। इसके बाद बारीक कंघी से जुएं और लीख निकाल लें। बड़ी आराम से सारे बाल साफ हो जाएंगे। इसके बाद अपने नॉर्मल शैंपू से हेयरवॉश कर लें। पहली ही बार में ज्यादातर जुएं और लीख खत्म हो जाएंगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धूप में काली हो गई है स्किन? 4 चीजों से बनाएं नेचुरल ब्लीच, निखर जाएगी रंगत!

(Images Credit- Instagram, Pinterest)

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।