फेशियल की जरूरत नहीं पड़ेगी! मसूर दाल पीसकर बना लें ये फेसपैक, निखर उठेगा चेहरा! Get Radiant and Glowing Skin Naturally with This Masoor Dal Face Pack Summers special, ब्यूटी टिप्स - Hindustan
More

फेशियल की जरूरत नहीं पड़ेगी! मसूर दाल पीसकर बना लें ये फेसपैक, निखर उठेगा चेहरा!

Beauty Tips: मसूर दाल को सदियों से स्किन केयर के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है। ये ना सिर्फ टैनिंग को रिमूव करने में मदद करती है, बल्कि माइल्ड एक्सफोलिएशन का भी कम करती है। गर्मियों में अगर आपका निखार भी गायब हो रहा है, तो ये फेसपैक लगाना शुरू कर दें।

Tue, 21 April 2026 04:54 PMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
फेशियल की जरूरत नहीं पड़ेगी! मसूर दाल पीसकर बना लें ये फेसपैक, निखर उठेगा चेहरा!

ग्लोइंग स्किन पाने के लिए हम क्या कुछ नहीं करते। महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स से ले कर तरह-तरह के नुस्खे भी, लेकिन फिर भी कई बार वो निखार गायब ही रहता है। गर्मियों में तो खासतौर से चेहरे की रंगत गायब हो जाती है। टैनिंग, धूल-मिट्टी और पसीने की वजह से तरह-तरह के इश्यूज होने लगते हैं और स्किन भी डल नजर आती है। ऐसे में मसूर दाल से बनी फेस पैक आपको जरूर ट्राई करनी चाहिए। लाल मसूर दाल को सदियों से स्किन केयर के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है। ये ना सिर्फ टैनिंग को रिमूव करने में मदद करती है, बल्कि माइल्ड एक्सफोलिएशन का भी कम करती है, जिससे स्किन फ्रेश और ग्लोइंग नजर आती है। गर्मियों में धूप से अगर आपका निखार भी गायब हो रहा है, तो इसे आज से ही लगाना शुरू कर दें।

मसूर दाल का पाउडर बनाकर रख लें

मसूर दाल को बार-बार भिगोकर पेस्ट बनाना काफी झंझट भरा हो जाता है, जिस वजह से कई बार यूज करने में आलस आने लगता है। इसलिए बेहतर रहेगा कि थोड़ी सी लाल वाली मसूर दाल को पीसकर आप एक पाउडर बनाकर रख लें। पाउडर जितना बारीक होगा उतना ही अच्छा रहेगा। इसे किसी कंटेनर में स्टोर कर के रख लें, अब जब भी इस्तेमाल करना होगा आप तुरंत ले सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹100 में बनाकर रख लें रीठा-आंवला-शिकाकाई शैंपू, पूरे 1 साल तक नहीं होगा खराब!

मसूर दाल फेस पैक ऐसे करें तैयार

स्किन ब्राइटनिंग फेस पैक बनाने के लिए एक कटोरी में दो चम्मच मसूर दाल पाउडर लें। इसमें एक चम्मच फ्रेश दही मिलाएं, साथ में प्योर शहद भी एड करें। अब थोड़ा सा गुलाब जल लें और एक पेस्ट बनाकर तैयार कर लें। ध्यान रहे ये पेस्ट बहुत ज्यादा पतला नहीं होना चाहिए और ना ही बहुत ज्यादा गाढ़ा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Hair Care: दही में 3 चीजें मिलाकर बनाएं हेयर मास्क, घने-सिल्की हो जाएंगे बाल!

कैसे और कब लगाना है ये फेसपैक

ये फेसपैक आप हफ्ते में दो से तीन बार लगा सकते हैं। लगाने से पहले फेस को अच्छे से वॉश कर लें। कोई भी मेकअप प्रोडक्ट या धूल-मिट्टी चेहरे पर नहीं होनी चाहिए। इसकी एक लेयर फेस पर अप्लाई करें, लगभग 15-20 मिनट के लिए लगाकर रखें फिर सादे पानी से धो लें। फेसपैक हटाने के बाद मॉइश्चराइजर लगाना ना भूलें।

मसूर दाल फेस पैक के फायदे क्या हैं?

मसूर दाल एक नेचुरल एक्सफोलिएटर की तरह काम करती है, जो स्किन पर जमी गंदगी और डेड स्किन को साफ करती है, साथ ही टैनिंग को धीरे-धीरे रिमूव करने में मदद करती है। इसमें दही भी है, जो स्किन को ब्राइट और स्मूद बनाने का काम करती है। वहीं शहद एक नेचुरल मॉइश्चराइजर की तरह काम करता है और स्किन को ड्राई होने से बचाता है। गुलाब जल स्किन को ठंडक देता है और पोर्स टाइट करने में मदद करता है, जिससे चेहरा ज्यादा फ्रेश और टोंड नजर आता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ग्लोइंग स्किन के लिए कैसे इस्तेमाल करें मुल्तानी मिट्टी? सीख लें सही तरीका

(Image Credit- Pinterest, Instagram)

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।