ब्यूटी सीक्रेट: ग्लोइंग स्किन के लिए कैसे इस्तेमाल करें मुल्तानी मिट्टी? सीख लें सही तरीका Right Way to Use Multani Mitti in Summer for Clear Glowing and Tan free Skin, ब्यूटी टिप्स - Hindustan
More

ब्यूटी सीक्रेट: ग्लोइंग स्किन के लिए कैसे इस्तेमाल करें मुल्तानी मिट्टी? सीख लें सही तरीका

Glowing Skin Remedy: गर्मियों में ग्लोइंग स्किन चाहिए तो मुल्तानी मिट्टी आपको अपने स्किनकेयर में जरूर शामिल करनी चाहिए। सही तरीके से यूज करेंगे तो निखार देखकर हर कोई आपका ब्यूटी सीक्रेट जानना चाहेगा।

Thu, 16 April 2026 04:34 PMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
ब्यूटी सीक्रेट: ग्लोइंग स्किन के लिए कैसे इस्तेमाल करें मुल्तानी मिट्टी? सीख लें सही तरीका

गर्मियों का मौसम आते ही स्किन का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। धूल-मिट्टी, पसीना और तेज धूप कई स्किन प्रॉब्लम्स का कारण बनते हैं। ऐसे में मुल्तानी मिट्टी एक सेफ और असरदार ऑप्शन साबित होती है। गर्मियों में स्किन केयर और हेयर केयर दोनों में ही इसका खूब इस्तेमाल होता है। ये स्किन को डीप क्लीन करती है, जिससे टैनिंग, ऑयलीनेस और एक्ने-पिंपल में भी काफी मदद मिलती है। हालांकि अक्सर लोग गलत तरीके से इसे यूज करते हैं, जिससे स्किन ज्यादा ड्राई और डल हो सकती है। वहीं अगर सही तरीके से इसका इस्तेमाल किया जाए तो ये आपकी स्किन के लिए वरदान से कम नहीं है। तो चलिए जानते हैं सही तरीका क्या है।

गर्मियों में क्यों फायदेमंद है मुल्तानी मिट्टी

मुल्तानी मिट्टी अपनी कूलिंग प्रॉपर्टीज के लिए जानी जाती है। गर्मियों में ये आपकी स्किन को ठंडक भी देती है और एकस्ट्रा ऑयल को भी कंट्रोल करती है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि ये स्किन के पोर्स को डीप क्लीन करने में मदद करती है, जिससे ब्लैकहेड, वाइटहेड जैसी समस्याएं भी दूर होती हैं। वहीं समर्स में धूप से हुई टैनिंग को हल्का करने और एक्ने कम करने में भी ये काफी फायदेमंद है।

मुल्तानी मिट्टी का पाउडर लें या साबुत

मुल्तानी मिट्टी मार्केट में दो तरह से मिलती है, साबुत और पाउडर फॉर्म में। साबुत मुल्तानी मिट्टी में किसी तरह की मिलावट का डर नहीं होता और ये काफी सस्ती भी पड़ती है। हालांकि पाउडर में ये फायदा है कि तुरंत पेस्ट बनाकर लगाया जा सकता है। तोड़ने और भिगोने का झंझट नहीं होता।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फेस पर चाहिए दूध सा निखार? सिर्फ 2 चीजों से बनाएं ये कोरियन राइस फेसवॉश
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कितनी भी जू-लीख हों 100% होगा सफाया, सिर्फ 3 चीजों से बनाएं ये देसी नुस्खा

साबुत मुल्तानी मिट्टी कैसे यूज करें

अगर आपके पास सबुत मुल्तानी मिट्टी है तो सबसे पहले एक छोटे टुकड़े को क्रश कर लें। दरदरा सा कूट लेंगे तो इसका पेस्ट बनाने में आसानी होगी। अब इसे एक कटोरी में थोड़े से पानी के साथ भिगोकर रख दें। 15-20 मिनट में ही अच्छा सा पेस्ट तैयार हो जाता है। आप चाहें तो रातभर के लिए इसे भिगोकर रख लें, फिर सुबह इस्तेमाल करें।

मुल्तानी मिट्टी पैक में क्या-क्या मिलाएं

मुल्तानी मिट्टी से फेस पैक बनाने के लिए आप इसमें कुछ और चीजें भी एड कर सकते हैं। इससे ये पैक और इफेक्टिव बन जाएगा। आप इसमें आधा चम्मच बेसन, 1/4 चम्मच कस्तूरी हल्दी और 2-3 चम्मच फ्रेश दही मिला सकती हैं। मुल्तानी मिट्टी स्किन को थोड़ा सा ड्राई बना सकती है। ऐसे में अगर आपकी स्किन वैसे भी रूखी है तो 1/2 चम्मच कोई भी ऑयल मिक्स कर लें। वहीं अगर आपकी स्किन ऑयली है तो इसे अवॉइड कर सकते हैं। इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें और एक फेसपैक तैयार कर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सिर्फ 4 चीजों से फ्री में बनाएं ₹2000 वाला विटामिन C सिरम, चमक उठेगा चेहरा!

मुल्तानी मिट्टी कब और कितनी बार लगाएं

मुल्तानी मिट्टी फेस पैक को आप हफ्ते में दो से तीन बार अप्लाई कर सकते हैं। पहले चेहरे को अच्छे से धो लें, उसपर कोई मॉइश्चराइजर या मेकअप नहीं होना चाहिए। अब फेसपैक की एक लेयर अप्लाई करें। आपको इसे ज्यादा देर नहीं रखना है, सिर्फ दस मिनट काफी रहते हैं। वरना स्किन में खिंचाव आ सकता है। चेहरा वॉश करें और फिर अपने स्किन टाइप के मुताबिक कोई भी मॉइश्चराइजर अच्छे से अप्लाई कर लें।

(Images Credit- Instagram, Pinterest)

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।