चेहरे और हाथों से छूट जाएगा होली का पक्का रंग, कंटेंट क्रिएटर ने बताया साफ करने का घरेलू तरीका easy home remedies to clean pakka holi colour from face or hands by content creator suman, ब्यूटी टिप्स - Hindustan
More

चेहरे और हाथों से छूट जाएगा होली का पक्का रंग, कंटेंट क्रिएटर ने बताया साफ करने का घरेलू तरीका

होली खेलना हर किसी को पसंद होता है और ज्यादातर लोग पक्का रंग खेलते हैं। अगर आप भी पक्के रंग से होली खेलते हैं, तो इसे छुड़ाने का तरीका अभी से जान लीजिए।

Mon, 23 Feb 2026 06:53 PMDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share
चेहरे और हाथों से छूट जाएगा होली का पक्का रंग, कंटेंट क्रिएटर ने बताया साफ करने का घरेलू तरीका

होली खेलना हर किसी को पसंद होता है और खासतौर पर गीले वाले रंगों से खेलना। दोस्त-यार हो या परिवार हर कोई होली पर पक्का रंग घोलकर लगा देता है। होली खेलने के दौरान तो ये काफी अच्छा लगता है लेकिन बाद में कलर साफ करने में नानी याद आ जाती है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो कंटेंट क्रिएटर सुमन ने रंग को छुड़ाने का आसान तरीका बताया है। उनका कहना है कि अगर आपको पक्का रंग लग जाए और इसे साफ करना हो तो बस एक असरदार उबटन बनाकर तैयार कर लीजिए।

पक्का रंग

होली का पक्का रंग हर कोई खेल लेता है और फिर इसे छुड़ाने में कई उबटन, साबुन का इस्तेमाल करना पड़ता है। पक्के रंग को जल्दी छुड़ाना भी चाहिए वरना स्किन खराब हो सकती है। पक्के रंग में कई तरह के केमिकल होते हैं, जो स्किन की ऊपरी परत को डैमेज करते हैं। लाल, नीला, बैगनी, गुलाबी जैसे रंग अगर चेहरे व हाथों पर लग जाए, तो हफ्तेभर तक दिखते रहते हैं और फिर ऐसे में बाहर जाना भी मुश्किल लगता है।

छुड़ाने का तरीका जान लें

कंटेंट क्रिएटर सुमन का कहना है कि अगर आपके चेहरे और हाथों पर पक्का रंग लग जाए, तो सबसे पहले तो नारियल का तेल लगाकर मसाज करें। फिर 10 मिनट के लिए तेल लगाकर छोड़ दें। इसके बाद उबटन बनाना है। उबटन बनाने के लिए आपको चाहिए 3 चम्मच बेसन, आधा चम्मच हल्दी और आधा चम्मच नींबू का रस मिक्स करके उबटन तैयार करें। फिर इसे चेहरे पर लगाएं और कुछ देर के लिए लगा रहने दें। अब आधा नींबू का छिलका लेकर चेहरे पर रगड़ें और फिर पानी से चेहरे को साफ कर लें। बस पक्का रंग चेहरे और हाथों से आसानी से साफ हो जाएगा। अगर चेहरे पर रंग लगा रह जाए, तो फिर से उबटन अप्लाई करें।

बेसन-तेल वाला उबटन

अगर आप नींबू वाला उबटन चेहरे पर लगाना नहीं चाहते हैं, तो बेसन में कच्चा दूध, सरसों का तेल और हल्दी मिक्स करें। इस उबटन को चेहरे पर लगाएं और कुछ देर सूखने दें। जब उबटन सूख जाए, तब इसे रगड़कर साफ करें। बस कलर छूटने लगेगा और इससे टैनिंग भी दूर होती है। रंग खेलने जाने से पहले सरसों या नारियल का तेल हाथ, चेहरे, बालों पर लगाकर जाएं। इससे पक्का रंग आसानी से चढ़ेगा नहीं और छूट भी जल्दी जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Holi Songs : 'रंग बरसे' से 'बलम पिचकारी' तक, ये हैं होली के टॉप 10 बॉलीवुड गाने
ये भी पढ़ें:होली पर दिखना है 'Picture Perfect'? आजमाएं ये 7 वायरल कपल फोटो आइडियाज !
ये भी पढ़ें:इस होली घर पर बनाएं रुई जैसे नरम चटपटे दही भल्ले, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी!

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।