ब्राइडल ग्लो के लिए आयुर्वेदिक उबटन: नेचुरल निखार का आसान तरीका Ayurvedic Ubtan Recipe for Brides to be for Natural Glowing Skin, ब्यूटी टिप्स - Hindustan
More

ब्राइडल ग्लो के लिए आयुर्वेदिक उबटन: नेचुरल निखार का आसान तरीका

शादी से पहले स्किन की खास देखभाल करना बहुत जरूरी होता है। केमिकल प्रोडक्ट्स के बजाय आयुर्वेदिक उबटन एक सुरक्षित और नेचुरल विकल्प है। यह स्किन को अंदर से साफ करता है और नेचुरल ग्लो देता है।

Wed, 25 March 2026 03:22 PMShubhangi Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share
ब्राइडल ग्लो के लिए आयुर्वेदिक उबटन: नेचुरल निखार का आसान तरीका

शादी हर लड़की के जीवन का एक खास और यादगार पल होता है और इस दिन हर दुल्हन चाहती है कि उसकी त्वचा नेचुरली ग्लो करे। लेकिन आजकल केमिकल प्रोडक्ट्स के ज्यादा इस्तेमाल से स्किन को नुकसान भी हो सकता है।

ऐसे में आयुर्वेदिक उबटन एक सुरक्षित और असरदार विकल्प माना जाता है, जिसे हमारी दादी-नानी भी सालों से इस्तेमाल करती आ रही हैं। यह उबटन प्राकृतिक जड़ी-बूटियों और घरेलू चीजों से तैयार होता है, जो स्किन को अंदर से साफ करके उसे हेल्दी और चमकदार बनाता है। नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करने से टैनिंग कम होती है, डेड स्किन हटती है और स्किन सॉफ्ट व ग्लोइंग बनती है, जिससे दुल्हन का लुक और भी निखर जाता है।

सूखी सामग्री (Dry Ingredients)

इन सभी चीजों को मिलाकर एक साफ कांच के जार में स्टोर करें:

बेसन – 3 बड़े चम्मच

मसूर दाल पाउडर – 2 बड़े चम्मच

संतरे के छिलके का पाउडर – 1.5 बड़े चम्मच

कस्तूरी हल्दी – 1 बड़ा चम्मच

गुलाब पंखुड़ी पाउडर – 1 बड़ा चम्मच

नीम पाउडर – 1 बड़ा चम्मच

चंदन पाउडर – 1 बड़ा चम्मच

तुलसी पाउडर – 1 बड़ा चम्मच

चावल का आटा – 2 बड़े चम्मच

ओट्स आटा – 2 बड़े चम्मच

मुल्तानी मिट्टी – 2 बड़े चम्मच

आंवला पाउडर – 1 बड़ा चम्मच

कॉफी पाउडर – 1 बड़ा चम्मच

मंजिष्ठा पाउडर – 1 बड़ा चम्मच

सूखा गुड़हल पाउडर – 1 बड़ा चम्मच

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डार्क लिप्स से परेशान? ट्राई करें दादी-नानी का यह देसी नुस्खा

गीली सामग्री (Wet Ingredients)

हर बार इस्तेमाल से पहले इसमें मिलाएं:

दूध या दही (स्किन टाइप के अनुसार)

एलोवेरा जेल

गुलाब जल

शहद

कुमकुमादी तेल की कुछ बूंदें (ऑप्शनल)

घरेलू उबटन

बनाने और लगाने का तरीका

  • 4–5 चम्मच ड्राई उबटन लें और उसमें गीली सामग्री मिलाकर स्मूद पेस्ट तैयार करें।
  • अब इसे हाथ, पैर और गर्दन पर लगाएं। 10–12 मिनट तक सूखने दें और फिर गुनगुने पानी से धो लें। इसे हफ्ते में 2–3 बार इस्तेमाल कर सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पिंपल्स में नीम: कितना असरदार और कब हो सकता है नुकसान? यहां पढ़ें

स्किन टाइप के अनुसार सावधानियां

  1. ड्राई स्किन: दूध, दही या शहद का इस्तेमाल करें। अगर स्किन ज्यादा ड्राई लगे, तो मुल्तानी मिट्टी कम करें।
  2. ऑयली स्किन: गुलाब जल और एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें। शहद ना मिलाएं।
  3. सेंसिटिव स्किन: पहले पैच टेस्ट करें। अगर स्किन रिएक्टिव है, तो संतरे का पाउडर और कॉफी ना डालें। केवल एलोवेरा और गुलाब जल का उपयोग करें।

चेहरे पर लगाएं

क्या फायदे हैं?

  • स्किन की डेड स्किन हटती है।
  • त्वचा साफ और चमकदार बनती है।
  • टैनिंग कम होती है।
  • स्किन सॉफ्ट और स्मूद बनती है।
  • नेचुरल ग्लो मिलता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:काली गर्दन, कोहनी, घुटना दिखने लगेगा गोरा, टूथपेस्ट वाला नुस्खा करें ट्राई!

नोट: यह आयुर्वेदिक उबटन दुल्हन बनने वाली लड़कियों के लिए एक बेहतरीन और नेचुरल उपाय है। नियमित इस्तेमाल से आपकी त्वचा शादी के दिन और भी ज्यादा खूबसूरत और ग्लोइंग नजर आएगी। हालांकि, इस दौरान अपने ब्यूटी रूटीन में बदलाव करने से पहले एक बार स्किन एक्सपर्ट से सलाह जरूर ले लें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।