दुल्हन के हाथ मेहंदी के बिना सूने लगते हैं। शादी ब्याह की सबसे जरूरी रस्मों में से एक मेहंदी की रस्म होती है। जिसमें दुल्हन समेत दुल्हन की सहेलियां भी मेहंदी लगवाती हैं। अपकमिंग वेडिंग सीजन में अगर आपकी शादी होने वाली है, तो यहां पर कुछ बेहतरीन डिजाइन्स हैं जो आपको जरूर पसंद आएंगे। देखिए-

कमल वाली मेहंदी इन दिनों ट्रेंड में है और ये रचने के बाद बहुत सुंदर दिखती है। इस तरह के डिजाइन को सगाई सेरेमनी के लिए चुन सकते हैं। Photo Credit: ankkurhennaart

दुल्हन की मेहंदी को खास बनाने के लिए हाथी, महल और मोर वाले डिजाइन को लगा सकते हैं। फोटो में दिया डिजाइन ब्राइडल मेहंदी के लिए बेस्ट है।Photo Credit: shivammehendiartist

दुल्हन की सहेलियों के लिए इस तरह का डिजाइन अच्छा है। इसमें बनी चिढ़िया और हाथी सबसे सुंदर दिख रहे हैं। Photo Credit: minal_mehndii

दुल्हन के हाथों में इस तरह का डिजाइन बहुत अच्छा लगता है। इस डिजाइन में मधुबनी और मंडला डिजाइन अच्छा लग रहा है। Photo Credit: hetals_mehndi_nailart

इन दिनों इस तरह का मेहंदी डिजाइन काफी ट्रेंड में है। ये दिखने में सबसे ज्यादा सुंदर लगता है। इसमें बने बारीक पैटर्न रचने के बाद सबसे अच्छे लगते हैं।Photo Credit: vivek_mehendi_artis_in_raipur

बैक हैंड के लिए इस तरह का डिजाइन सबसे अच्छा है। इसमें पूरी तरह से हाथों को मेहंदी से कवर नहीं किया है, जिसकी वजह से ये काफी स्टाइलिश लग रहा है। Photo Credit: vivek_mehendi_artis_in_raipur

ब्राइडल मेहंदी में कलश और शहनाई जरूर बनाए जाते हैं। इस ब्राइडल मेहंदी में भी मोर-कमल के अलावा कलश, शहनाई और तबला बनाया गया है। Photo Credit: mitali_meharwade_mehendi

हथेली पर बना मेहंदी का सर्कल दिखने में अच्छा लगता है। लेकिन थोड़ा खाली लगता है तो इसे फोटो में दिए डिजाइन से कवर करें। Photo Credit: dharamehndi_

इस अरेबिक-फ्यूजन स्टाइल वाली मेहंदी में बड़े फूलों और पत्तों का बनाया गया है, जो हथेली के एक हिस्से से शुरू होकर उंगलियों तक जाते हैं और दिखने में अच्छे लगते हैं। Photo Credit: dharamehndi_
