वॉटरप्रूफ मेकअप करने से त्वचा को होते हैं 5 बड़े नुकसान, डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताया कैसे करें सही स्किन केयर 5 side effects of waterproof makeup on skin and Noida dermatologist tells how to do skin care in right way, ब्यूटी टिप्स - Hindustan
More

वॉटरप्रूफ मेकअप करने से त्वचा को होते हैं 5 बड़े नुकसान, डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताया कैसे करें सही स्किन केयर

मेकअप प्रोडक्ट्स में काफी कुछ नया आ चुका है और इसमें से एक है वॉटरप्रूफ मेकअप। वॉटरप्रूफ मेकअप नमी सोखता है, क्रेकी नहीं होता लेकिन त्वचा के लिए ये नुकसानदायक भी है। चलिए इसके बारे में बताते हैं।

Tue, 17 Feb 2026 09:16 AMDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share
वॉटरप्रूफ मेकअप करने से त्वचा को होते हैं 5 बड़े नुकसान, डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताया कैसे करें सही स्किन केयर

मेकअप की दुनिया के ट्रेंड्स हर दिन बदलते रहते हैं और अब लोग साधारण मेकअप की जगह वॉटरप्रूफ मेकअप करना पसंद करते हैं। वॉटरप्रूफ मेकअप पसीने से छूटता नहीं है और क्रेकी नहीं दिखता है। ये लॉन्ग लास्टिंग होता है और फिनिश लुक भी देता है। कई फायदों के साथ वॉटरप्रूफ मेकअप आता है लेकिन स्किन की सेहत के लिए इसके कुछ नुकसान भी हैं। नोएडा की डर्मेटोलॉजिस्ट शिवांगी अवस्थी ने वॉटरप्रूफ मेकअप करने से स्किन पर होने वाले नुकसान और सही स्किन केयर रूटीन के बारे में बताया।

क्या होता है वॉटरप्रूफ मेकअप-

वॉटरप्रूफ मेकअप त्वचा की परत जैसा ही चेहरे पर चिपक जाता है और फिर रिमूवर से ही हटाया जा सकता है। इस मेकअप को करने से चेहरा शुष्क या चिपचिपा नहीं दिखता है। जिन लोगों की स्किन ऑयली होती है, उन्हें ये मेकअप करना चाहिए।

साइड इफेक्ट्स भी जानें-

1- स्किन रैशेज- वॉटरप्रूफ मेकअप छुड़ाने के लिए ऑयल बेस्ट रिमूवर का इस्तेमाल ही करना चाहिए। कुछ लोग इसे छुड़ाने के लिए रगड़ने लगते हैं, जो सही नहीं है। ऐसा करने से स्किन रैशेज, रेडनेस की समस्या हो जाती है।

2- स्किन ब्रेकआउट्स- लगातार वॉटरप्रूफ मेकअप करने से स्किन ब्रेकआउट्स जैसे मुंहासे, लाइनें, झुर्रियां दिखने लगती है। ऐसे में स्किन सिकुड़ने लगती है और फिर ये समस्याएं हो जाती हैं।

3- आंखों के लिए- आंखों पर अगर आप वॉटरप्रूफ मेकअप इस्तेमाल करती हैं, तो ये खतरनाक हो सकता है। इसमें PFAS जैसे केमिकल्स होते हैं, जो लंबा टिकते हैं। ये केमिकल्स आंखों के लिए खतरनाक होते हैं।

4- स्किन पोर्स- वॉटरप्रूफ मेकअप स्किन पोर्स को बंद कर सकता है और ऐसे में दाग-धब्बे और दाने हो सकते हैं। कई बार स्किन इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ जाता है।

5- पलकों का झड़ना- वॉटरप्रूफ मेकअप बेस्ट मस्कारा में सबसे ज्यादा केमिकल्स होते हैं, जो इनके झड़ने और टूटने के लिए जिम्मेदार होते हैं। पलकों के लिए वॉटरप्रूफ मेकअप सही नहीं है।

कैसे करें स्किन केयर-

वॉटरप्रूफ मेकअप करने से पहले और बाद में स्किन को अच्छे से साफ करें। क्लींजर, टोनर और फेस वॉश की मदद से चेहरा क्लीन करें। फिर स्किन फ्रेंडली मॉइश्चराइजर लगाएं। वॉटरप्रूफ मेकअप बिना हटाए कभी भी सोने की गलती न करें और इसे हटाने के लिए वाइप्स या ऑयल बेस्ड क्लींजर का इस्तेमाल करें।

मेकअप हटाने का तरीका-

ऑयल-बेस्ड या डेडिकेटेड मेकअप रिमूवर को कॉटन पैड पर लें। अब इसे आंखों और चेहरे पर हल्के हाथों से रखें। कुछ सेकेंड्स के लिए ऐसे ही छोड़ दें, फिर हटाएं। इसके बाद फेस वॉश से चेहरा क्लीन करें और आंखों को अच्छे से पोछ लें। चेहरा या आई एरिया रगड़ने से बचें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:‘मेरे लिए ये मैजिक है’- रानी मुखर्जी ने बताया अपना फेवरेट ब्यूटी इंग्रेडिएंट
ये भी पढ़ें:महंगे स्किन प्रोडक्ट्स छोड़िए, ये काढ़ा देगा क्लियर और ग्लोइंग स्किन

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।