फीके हुए मेहंदी के रंग को साफ करने के लिए देखिए 5 नए तरीके, एकदम असरदार 5 New effective ways to clean faded Mehndi color, ब्यूटी टिप्स - Hindustan
More

फीके हुए मेहंदी के रंग को साफ करने के लिए देखिए 5 नए तरीके, एकदम असरदार

मेहंदी लगे हाथ दिखने में काफी अच्छे लगते हैं, लेकिन जब इसका रंग फीका होने लगता है तो ये दिखने में काफी बेकार लगती है। इस तरह की फीकी मेहंदी को साफ करने के लिए यहां कुछ असरदार तरीके हैं जिन्हें आप भी ट्राई कर सकते हैं। 

Sun, 22 March 2026 07:33 PMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
फीके हुए मेहंदी के रंग को साफ करने के लिए देखिए 5 नए तरीके, एकदम असरदार

मेहंदी महिलाओं के सबसे फेवरिट श्रृंगार में से एक है। शादी ब्याह से लेकर तीज त्योहारों तक में महिलाएं मेहंदी से अपने हाथों को सजाती हैं। जब मेहंदी लगाई जाती है उसके बाद उसका लाल रंग काफी सुंदर दिखता है। लेकिन वक्त के साथ रंग फीका होने लगता है और आधी छूट चुकी मेहंदी अच्छी नहीं लगती है। हाल ही में ईद और गणगौर पूजा के लिए महिलाओं ने अपने हाथों को मेहंदी से सजाया था, लेकिन अब त्योहार और वीकेंड दोनों खत्म हो चुके हैं और ऐसे में आप फीकी हो चुकी मेहंदी को जल्दी और सुरक्षित तरीके से साफ करने के लिए कुछ असरदार घरेलू तरीकों को अपना सकते हैं। यहां देखिए फिकी मेहंदी को साफ करने के तरीके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:15 मिनट में लग जाएगी सुंदर मेहंदी, यहां देखिए ईजी ट्रेंडी डिजाइन

मेहंदी का फीका रंग साफ करने के असरदार तरीके

1) बेसन का लेप- चेहरे की रंगत को सुधारने के साथ ही बेसन मेहंदी के फीके हुए रंग को कुछ हद तक साफ कर सकता है। इसे लगाने के लिए बेसन को पानी के साथ मिलाकर लेप बनाएं और इसमें थोड़ा नींबू का रस मिलाएं। फिर इसे फीकी हुई मेहंदी पर लगाएं और फिर सूखने का इंतजार करें। जब ये सूख जाए तो हाथों को पानी से अच्छी तरह से साफ करें।

2) बेकिंग सोडा और नींबू का रस- ये एक बेहद वायरल हैक है जिसका इस्तेमाल मेहंदी को साफ करने के लिए किया जाता है। इसे यूज करने के लिए बराबर मात्रा में बेकिंग सोडा और नींबू के रस को मिलाएं और फिर मेहंदी पर लगाएं। 10 मिनट के लिए छोड़ दें ये ट्रिक मेहंदी के रंग को हल्का कर कर सकती है।

3) स्क्रब का इस्तेमाल- मेहंदी के रंग को साफ करने के लिए स्क्रब का इस्तेमाल करें। इसे घर पर भी बना सकते हैं, इसके लिए कॉफी बीन्स और तेल से अपना स्क्रब बनाएं और इसका इस्तेमाल मेहंदी साफ करने के लिए करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पाकिस्तानी मेहंदी से दोगुनी बढ़ जाएगी हाथों की सुंदरता, ट्राई करें यहां डिजाइन

4) नमक का पानी- नमक एक बेहतरीन क्लींजर की तरह काम कर सकता है। यह स्किन से मेहंदी के रंग को लूज करने में मदद करता है। इसके लिए एक बाउल गुनगुने पानी में 2-3 बड़े चम्मच नमक मिलाएं। इसमें अपने हाथों को 15-20 मिनट के लिए भिगोकर रखें। फिर हाथों को रगड़कर धो लें।

5) नमक और जैतून का तेल- मेहंदी के फीके रंग को साफ करने का तरीका खोज रहे हैं तो बराबर मात्रा में नमक और जैतून का तेल मिलाएं, फिर एक रुई को इस मिक्स में भिगोकर मेहंदी पर रगड़ें।नमक एक्सफोलिए करने में मदद करता है।

नोट- हो सकता है कि इन तरीकों को अपनाकर मेहंदी का रंग पूरी तरह से एक बार में न निकले लेकिन इन तरीकों से रंग हल्का जरूर हो जाएगा।

फोटो क्रेडिट- पिक्सल एंड नाजिया मेहंदी आर्टिस्ट

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उर्फी का घरेलू नुस्खा आपकी स्किन पर भी खूब करेगा काम, गर्मियों के लिए बेहतरीन

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।