ईद का मौका है और इस त्योहार पर महिलाएं अपने हाथों को मेहंदी से सजाना पसंद करती हैं। पाकिस्तानी मेहंदी अपने बारीक डिजाइन की वजह से चर्चा में रहते हैं। हाथों पर लगने के बाद ये बहुत सुंदर दिखाई देते हैं। यहां पाकिस्तानी मेहंदी के कुछ बेहतरीन डिजाइन हैं। जिन्हें आप एक बार अपने हाथ में लगवाकर ट्राई कर सकती हैं।

बैक हैंड के लिए इस तरह का मेहंदी डिजाइन बहुत ज्यादा ट्रेंड में है। इसमें उंगलियां पूरी तरह से मेहंदी डिजाइन से कवर रहती हैं और सेंटर में आप फूल बना सकते हैं। इस डिजाइन में चांद बना है। (Photo Credit: zarina_mehndi_arts)

हाथों की सुंदरता भरे हुए मेहंदी डिजाइन से अलग ही आती है। इस तरह का डिजाइन लगवाकर आप सेंटर में नाम भी लिखवा सकती हैं। (Photo Credit: hennabyhaajarah)

इस पाकिस्तानी मेहंदी डिजाइन में सबसे खास है बारीकी। छोटे-छोटे बूटे इस डिजाइन की सुंदरता में चार चांद लगाते हैं। (Photo Credit: sadiya_mehndi_788)

इस मेहंदी डिजाइन में मॉर्डन मुगलई और एरेबिक फ्यूजन का मिक्स है। डिजाइन में सेंटर में गुंबद पैटर्न है और इसे साइड को बारीक डिजाइन से सजाया है।(Photo Credit: _hennalisha_)

अगर आपके पास टाइम कम है या आप सिंपल मेहंदी डिजाइन लगवाना चाहती हैं तो इस तरह के डिजाइन को चुनें। (Photo Credit: henna_by_shamsa)

इस डिजाइन के बीच में मेहराब जैसा आकार है जिसके अंदर बारीक मंडला डिजाइन है। इस डिजाइन में हथेली पर भी बारीक फूलों की बेल जैसा डिजाइन है। (Photo Credit: vaishalijmehandiartist)

इस डिजाइन में हथेली के बिल्कुल बीच में छोटा मंडला फूल बना है और उंगलियों पर बारीक बेल, फूल और डॉट्स का डिजाइन है। (Photo Credit: hennabymonika)

बैक हैंड पर अगर आपको भरा हुआ मेहंदी डिजाइन पसंद है तो इस तरह के डिजाइन को चुनें। इसमें सेंटक पर मंडला स्टाइल फूल है और साइड्स को भी पूरी तरह भरा है।(Photo Credit: mehendi_by_raiyyana)
