Easy trendy Mandala and Madhubani Mehndi Design you Can Apply in 15 minutes Beautiful circle henna pattern 15 मिनट में लग जाएगी सुंदर मेहंदी, यहां देखिए ईजी ट्रेंडी डिजाइन
More
Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइल15 मिनट में लग जाएगी सुंदर मेहंदी, यहां देखिए ईजी ट्रेंडी डिजाइन

15 मिनट में लग जाएगी सुंदर मेहंदी, यहां देखिए ईजी ट्रेंडी डिजाइन

आपके पास टाइम कम है और अपने हाथों को सुंदर मेहंदी डिजाइन से सजाना चाहती हैं तो यहां देखिए 15 मिनट में लगने वाले ईजी ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन।

Avantika JainSat, 21 March 2026 07:03 PM
1/9

सुंदर मेहंदी डिजाइन

तीज-त्योहारों पर महिलाएं मेहंदी जरूर लगाती हैं। लेकिन अगर आपके पास समय कम है और 15 मिनट के अंदर आप मेहंदी लगाना चाहती हैं तो यहां पर मधुबनी और मंडला मेहंदी डिजाइन लगा सकती हैं। यहां देखिए 15 मिनट में लगने वाली सुंदर सर्कल मेहंदी डिजाइन।

2/9

सुंदर मेहंदी डिजाइन

हाथों को सुंदर मेहंदी डिजाइन से सजाना चाहती हैं तो इस तरह के पैटर्न को चुनें। ये आसानी से और कम समय में लग सकता है। (फोटो क्रेडिट-rakhis_mehndiart)

3/9

कमल डिजाइन वाली मेहंदी

मेहंदी में लगे कमल दिखने में बहुत सुंदर लगते हैं। इस तरह का डिजाइन ट्रेंड में है और कम समय में लग जाता है। (फोटो क्रेडिट-mehndi_artist_aanya)

4/9

एक फूल वाली मेहंदी

अगर आपके पास समय कम है तो आप इस डिजाइन को लगाएं। इसमें सेंटर में एक फूल बना है और सभी उंगलियों पर सुंदर मेहंदी डिजाइन लगा है। (फोटो क्रेडिट-mehndibyaqsa_)

5/9

ईजी मेहंदी डिजाइन

इस तरह का डिजाइन आप 10 मिनट में लगा सकते हैं। अगर इस तरह के पैटर्न को चुनते हैं तो दोनों हाथों में सेम डिजाइन लगाएं।(फोटो क्रेडिट-shivanirawat426)

6/9

एलिगेंट मेहंदी डिजाइन

सिंपल मधुबनी मेहंदी डिजाइन खोज रहे हैं तो इस पैटर्न को चुनें। इस डिजाइन में सेंटर पर कमल बने हैं और उंगलियों पर ट्रेंडी डिजाइन है। (फोटो क्रेडिट-shivanirawat426)

7/9

मॉर्डन मेहंदी डिजाइन

मॉर्डन मेहंदी डिजाइन हाथों की सुंदरता को चार गुणा बढ़ा सकती है। कम समय में लगने वाला ये डिजाइन काफी सुंदर लगता है। (फोटो क्रेडिट-zarina_mehndi_arts)

8/9

उंगलियों पर गुलाब डिजाइन

इस डिजाइन में उंगलियों पर बने रोज रचने के बाद काफी सुंदर लगते हैं। चाहें तो सिर्फ हथेलियों पर सर्कल लगाएं और ऊपर बने डिजाइन को छोड़ दें। (फोटो क्रेडिट- shivanirawat426)

9/9

बैक हैंड के लिए भरा हुआ मेहंदी डिजाइन

बैक हैंड के लिए भरा हुआ मॉर्डन मेहंदी डिजाइन खोज रही हैं तो इस डिजाइन को ट्राई करें। ये पैटर्न कम समय में लग सकता है। (फोटो क्रेडिट-mehndiartbyananya)