मेकअप की जरूरत नहीं! पुराने जमाने के ये ब्यूटी हैक ट्राई करें, स्किन और बाल कहेंगे 'थैंक यू' 5 Ancient DIY Beauty Hacks for Glowing Skin and Healthy Hair, ब्यूटी टिप्स - Hindustan
More

मेकअप की जरूरत नहीं! पुराने जमाने के ये ब्यूटी हैक ट्राई करें, स्किन और बाल कहेंगे 'थैंक यू'

Ancient DIY Beauty Hacks: अगर आप भी बिना ज्यादा खर्च किए अपनी स्किन और बालों की देखभाल करना चाहते हैं, तो ये पुराने ब्यूटी हैक्स आपके बहुत काम आ सकते हैं। इन्हें अपनाना आसान है और इनका असर भी धीरे-धीरे साफ नजर आता है।

Wed, 1 April 2026 09:51 PMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
मेकअप की जरूरत नहीं! पुराने जमाने के ये ब्यूटी हैक ट्राई करें, स्किन और बाल कहेंगे 'थैंक यू'

पुराने समय में जब महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स नहीं होते थे, तब लोग अपनी सुंदरता बनाए रखने के लिए पूरी तरह पनेचुरल चीजों पर भरोसा करते थे। उस दौर में इस्तेमाल किए जाने वाले ये घरेलू नुस्खे सिर्फ सुंदरता बढ़ाने के लिए ही नहीं, बल्कि स्किन और बालों को हेल्दी रखने के लिए भी जाने जाते थे। खास बात यह है कि ये नुस्खे इतने सिंपल और इफेक्टिव थे कि आज भी लोग इन्हें अपने ब्यूटी रूटीन में शामिल करते हैं। अगर आप भी बिना ज्यादा खर्च किए अपनी स्किन और बालों की देखभाल करना चाहते हैं, तो ये पुराने ब्यूटी हैक्स आपके बहुत काम आ सकते हैं। इन्हें अपनाना आसान है और इनका असर भी धीरे-धीरे साफ नजर आता है।

स्किन को फ्रेशनेस देने के लिए गुलाबजल

पुराने समय में लोग स्किन की फ्रेशनेस बनाए रखने के लिए गुलाब जल का इस्तेमाल किया करते थे। अगर आप चाहते हैं कि आपकी त्वचा दिनभर फ्रेश और हाइड्रेटेड रहे, तो गुलाब जल का इस्तेमाल जरूर करें। इसे आप रोज चेहरे को साफ करने के बाद टोनर की तरह लगा सकते हैं। यह आपकी त्वचा को ठंडक देता है और उसे सूखने से बचाता है। आप चाहें तो कॉटन की मदद से इसे चेहरे पर हल्के हाथ से लगाएं। इससे चेहरा साफ भी महसूस होगा और नेचुरल ग्लो भी आएगा।

त्वचा और बालों का नेचुरल साथी है ऑलिव ऑयल

पुराने समय में ग्रीस और रोम के लोग अपनी त्वचा को नेचुरली मॉइश्चराइज करने के लिए ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल करते थे। अगर आपकी स्किन ड्राई रहती है या बाल बेजान लगते हैं, तो ऑलिव ऑयल एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। रात में सोने से पहले इसकी कुछ बूंदें लेकर चेहरे पर हल्की मसाज करें। बालों के लिए भी इसे हल्का गुनगुना कर के लगाएं और कुछ समय बाद धो लें। इससे बालों में चमक आती है और स्किन सॉफ्ट महसूस होती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मिनिमल, 3D और ब्राइडल! ये 8 मेहंदी डिजाइन हर मौके के लिए परफेक्ट हैं, सेव कर लें

बालों के लिए चावल के पानी का इस्तेमाल

बालों को मजबूत और लंबा बनाने के लिए चावल के पानी का इस्तेमाल काफी पुराने टाइम से किया जा रहा है। अगर आप अपने बालों को मजबूत और लंबा बनाना चाहते हैं, तो चावल का पानी इस्तेमाल कर सकते हैं। चावल धोने के बाद जो पानी बचता है, उसे फेंकने की बजाय बालों में लगाने के लिए रखें। बाल धोने के बाद आखिरी में इस पानी से बालों को रिंस करें। इससे बालों को पोषण मिलता है और वे कम टूटते हैं। नियमित इस्तेमाल से बाल ज्यादा स्मूद भी लगने लगते हैं।

स्किन की नेचुरल चमक के लिए हल्दी

हल्दी का इस्तेमाल ब्यूटी हैक्स में हजारों सालों से किया जाता आ रहा है। खासतौर से भारत में तो हमेशा से ही हल्दी को नेचुरल ब्यूटी प्रोडक्ट के रूप में इस्तेमाल किया जाता रहा है। अगर आप चेहरे पर नेचुरल चमक चाहते हैं, तो हल्दी का उपयोग कर सकते हैं। हल्दी में ऐसे गुण होते हैं जो त्वचा को साफ रखने में मदद करते हैं। आप हल्दी को फेस पैक में मिलाकर लगा सकते हैं। इसे लगाते समय ध्यान रखें कि मात्रा बहुत ज्यादा ना हो। थोड़ी मात्रा ही काफी होती है। इससे त्वचा साफ और ताजा महसूस होती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नेचुरली गुलाबी और सॉफ्ट लिप्स चाहिए? लिपस्टिक छोड़ ट्राई करें ये 3 देसी सीक्रेट

ऑयली स्किन के लिए नेचुरल क्लीनर है मुल्तानी मिट्टी

मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल भी नेचुरल क्लीनर की तरह किया जाता रहा है। अगर आपकी स्किन ऑयली है या आपको पिंपल्स की समस्या रहती है, तो मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक लगाना फायदेमंद हो सकता है। इसे पानी या गुलाब जल में मिलाकर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगाएं। सूखने के बाद सादे पानी से धो लें। इससे चेहरे का एक्स्ट्रा ऑयल कम होता है और स्किन साफ होती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे ये ब्राइडल चूड़ा सेट, देखें 8 डिजाइन!

(All Images Credit- Pinterest)

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।