1/9दुल्हन के लुक में चूड़ा एक बेहद खास जगह रखता है। खासतौर से नॉर्थ इंडियन ब्राइड्स का तो लुक ही बिना चूड़ा पहने कंप्लीट ही नहीं होता। आजकल ब्राइडल चूड़ा में कई वैराइटीज आने लगती हैं। हेवी से के कर लाइटवेट तक, ब्राइड्स के पास अपनी पसंद के मुताबिक कई ऑप्शन होते हैं। आज हम आपके लिए ब्राइडल चूड़ा के कुछ फैंसी डिजाइन ले कर आए हैं, जो इस सीजन ट्रेंड में हैं। इन्हें सिर्फ ब्राइडल आउटफिट के साथ ही नहीं बल्कि बाद में भी आप स्टाइल कर सकती हैं। बहुत ही प्यारा लुक आता है। (All Images Credit- Pinterest)

आजकल की ब्राइड्स स्टोन वर्क वाला चूड़ा सेट काफी पसंद कर रही हैं।ये हाथों में बहुत ज्यादा सुंदर लगता है और कलर कॉम्बिनेशन भी जबरदस्त आता है। ब्राइडल लहंगे के साथ तो ये अच्छा लगता ही है, बाकी के फंक्शन में भी साड़ी लहंगे या सूट के साथ बेहद ही प्यारा लुक देता है।

ट्रेडिशनल आउटफिट हो या ज्वैलरी पर्ल डिटेलिंग काफी रॉयल लुक देती है। ऐसे में आप पर्ल डिटेलिंग वाला चूड़ा सेट ले सकती हैं, ये बहुत ही ज्यादा सुंदर लगता है। इसमें मिरर वर्क भी है, जो पर्ल डिटेलिंग के साथ काफी ज्यादा ब्यूटीफुल और हेवी लुक देता है।

मॉडर्न ब्राइड्स मिनिमल चूड़ा काफी पसंद कर रही हैं। ये ब्राइडल लहंगे के साथ तो अच्छे लगते ही हैं, साथ ही डेली वियर के लिए भी परफेक्ट रहते हैं। अगर आपके यहां भी शादी के बाद 6 महीने या सालभर तक चूड़ा पहनने का रिवाज है तो मिनिमल चूड़ा आपके लिए परफेक्ट रहेगा।

कश्मीरी बैंगल्स ट्रेंड में आने के बाद से चूड़ा सेट में भी ये घुंघरू डिजाइन पॉपुलर हो रहा है। ये काफी यूनिक लगता है और देखने में बेहद ही सुंदर भी। इसमें मोटे कड़े की जगह पतले कड़े होते हैं, जिनमें बारीक डिटेलिंग वाला वर्क होता है। यूनिक लुक चाहती हैं तो ये वाला सेट आपके लिए परफेक्ट है।

आजकल की ब्राइड्स अपने चूड़ा सेट के साथ भी एक्सपेरिमेंट कर रही हैं। ट्रेडिशनल रेड रंग की जगह वो पेस्टल शेड्स चुन रही हैं। आप भी चाहें तो कुछ इस तरह का सॉफ्ट पिंक या कोई अलग कलर ले सकती हैं। इसपर गोल्डन रंग का खूबसूरत काम है जो शाही लुक देता है।

ट्रेडिशनल रेड और गोल्डन के कॉम्बिनेशन की बात ही अलग है। खासतौर से ब्राइडल आउटफिट और ज्वैलरी में ये कॉम्बो बेहद ही प्यारा लगता है। आप भी कुछ इस तरह डिटेल्ड डिजाइन वाला चूड़ा ले सकती हैं, ये लहंगे,सूट, साड़ी सभी के साथ खूब सुंदर लगेगा।

अब चूंकि स्टोन वर्क ट्रेंड में है इसलिए आप ब्राइडल डिजाइन में थोड़े हेवी स्टोन सिलेक्ट कर सकती हैं। आपके लहंगे में अगर सिल्वर वर्क है तो ये चूड़ा सेट बहुत ही फैंसी लगने वाला है। इसके कड़े भी आप अपनी चूड़ियों के साथ मिक्स एंड मैच कर के पहन सकती हैं।

थोड़े मिनिमल डिजाइन पसंद करती हैं तो कुछ इस तरह का मिरर वर्क चूड़ा सेट आपके लिए परफेक्ट रहेगा। ये काफी पॉलिश्ड और क्लासी लुक देता है। मॉडर्न ब्राइड्स को आमतौर पर ऐसे ही हल्के और एलिगेंट से डिजाइन पसंद आते हैं।
