नेचुरली गुलाबी और सॉफ्ट लिप्स चाहिए? लिपस्टिक छोड़ ट्राई करें ये 3 देसी सीक्रेट्स!
जब लिप प्रोडक्ट्स और लिपस्टिक नहीं हुआ करती थीं, तो भारत की महिलाएं कुछ प्राकृतिक चीजों को अपने होंठो पर लगाया करती थीं। तो चलिए ऐसे ही 3 प्राचीन भारतीय नुस्खे जान लेते हैं, जो वाकई जादू की तरह काम करते हैं।

पिंक और सॉफ्ट लिप्स हर किसी की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। हालांकि समय के साथ इनका ड्राई होना और कई बार डार्क हो जाना, एक आम समस्या है। मार्केट में इसके लिए लिप प्रोडक्ट्स मौजूद तो हैं, लेकिन उनमें मौजूद केमिकल्स कई बार लिप्स को फायदे की जगह नुकसान ज्यादा करते हैं। इसलिए बेहतर है कि आप इनकी जगह कुछ नेचुरल नुस्खे ट्राई करें, जो पुराने समय से इस्तेमाल किए जा रहे हैं। जब लिप प्रोडक्ट्स और लिपस्टिक नहीं हुआ करती थीं, तो भारत की महिलाएं कुछ प्राकृतिक चीजों को अपने होंठो पर लगाया करती थीं। इससे उनके होंठों का रंग नेचुरली पिंक होता था और लिप्स हेल्दी और सॉफ्ट बने रहते थे। तो चलिए ऐसे ही 3 प्राचीन भारतीय नुस्खे जान लेते हैं, जो वाकई जादू की तरह काम करते हैं।
गुलाब की पंखुड़ियों का जादू
गुलाब की पंखुड़ियों का इस्तेमाल हमेशा से कई नुस्खों में किया जाता रहा है। इनका खूबसूरत गुलाबी रंग होंठों को एक नेचुरल टिंट देने का काम करता है और साथ ही उनके कालेपन को भी धीरे-धीरे हटाता है। पुराने समय में महिलाएं गुलाब की ताजा पंखुड़ियों को दूध में भिगोकर पीस लिया करती थीं, फिर इन्हें कुछ देर के लिए लगा रहने देती थीं। अगर आप ये नुस्खा ट्राई कर रही हैं, तो कम से कम 10-15 मिनट लगाकर जरूर छोड़ दें।
फायदे क्या होंगे- दरअसल गुलाब में प्राकृतिक पिगमेंट होता है, जो होंठों को नेचुरली गुलाबी रंग देने में मदद करता है। इसके अलावा दूध होंठों को मॉइश्चराइज रखता है और डार्कनेस रिमूव करने में भी मदद करता है।
सोने से पहले होंठों पर देसी घी लगाना
नेचुरली पिंक और सॉफ्ट लिप्स के लिए ये सबसे पुरानी आयुर्वेदिक रेमेडी है। आपको बस रात में सोने से पहले थोड़ा सा देसी घी अपने होंठो पर अच्छी तरह लगा लेना है। ये होंठों को तुरंत मॉइश्चराइज करता है और रात भर आपके होंठों के क्रैक को रिपेयर करता है। इसके अलावा ये लिप्स को सॉफ्ट रखने और नेचुरली पिंक रखने में भी काफी मदद करता है। आप चाहें तो थोड़ा सा घी अपनी नाभि में भी लगा सकते हैं, इससे फायदे दोगुने हो जाते हैं।
गुलाबी और सॉफ्ट लिप्स के लिए शहद
शहद को नेचुरल हीलर कहा जाता है। इसे हमेशा से ही कई आयुर्वेदिक नुस्खों में इस्तेमाल किया जाता रहा है। चूंकि शहद मॉइश्चर को लॉक करता है इसलिए इसे फटे और ड्राई लिप्स के लिए बेस्ट माना जाता है। आप अपने होंठों पर 10 मिनट के लिए शहद की पतली लेयर लगाकर छोड़ सकती हैं। अगर लिप्स ज्यादा खुरदरे हो रहे हैं, तो शहद और चीनी को मिलाकर हल्का सा एक्सफोलिएट कर लें। लिप्स एकदम पिंक और सॉफ्ट हो जाएंगे।
(Image Credit- Pinterest)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन