Hindi Jokes 2026: इन 15 धमाकेदार जोक्स को पढ़ते ही छूट पड़ेगी हंसी, मिनटों में दूर होगी लाइफ की टेंशन Hindi jokes 2026 top 15 funny jokes make you laugh and forget all tension teacher student and husband-wife joke, लाइफस्टाइल - Hindustan
More

Hindi Jokes 2026: इन 15 धमाकेदार जोक्स को पढ़ते ही छूट पड़ेगी हंसी, मिनटों में दूर होगी लाइफ की टेंशन

Hindi jokes 2026: ऑफिस और जिंदगी की भागदौड़ से अगर आप परेशान हो चुके हैं, तो कुछ फुर्सत के पल निकालकर थोड़ा हंस लें। हम आपके लिए 15 धमाकेदार जोक्स लेकर आए हैं, जो आपको लोटपोट कर देंगे। 

Sun, 29 March 2026 05:09 AMDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share
Hindi Jokes 2026: इन 15 धमाकेदार जोक्स को पढ़ते ही छूट पड़ेगी हंसी, मिनटों में दूर होगी लाइफ की टेंशन

Hindi jokes 2026: दिनभर की भागदौड़ और जिम्मेदारियों ने आपको थका दिया है, तो थोड़ा हंसना आपकी सारी टेंशन को मिनटों में दूर कर सकता है। हंसी न सिर्फ चेहरे पर मुस्कान लाती है, बल्कि मन को भी हल्का कर देती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए हम आपके लिए लेकर आए हैं 15 ऐसे मजेदार जोक्स, जिन्हें पढ़ते ही आपकी हंसी रुकने का नाम नहीं लेगी। ये जोक्स इतने फनी और रिलेटेबल हैं कि आप इन्हें पढ़कर अपनी लाइफ की परेशानियों को कुछ देर के लिए जरूर भूल जाएंगे। इसके बाद आप ये जोक्स अपने दोस्तों को भी खूब सुनाएंगे। चाहे आप ऑफिस में हों या घर पर, ये जोक्स हर माहौल को खुशनुमा बना देंगे। तो देर किस बात की, शुरू कीजिए हंसने का ये सिलसिला और अपने दिन को बनाइए और भी ज्यादा खुशनुमा।

1-

टीचर- अगर स्कूल में कोई बम रख दे, तो तुम क्या करोगे?

पप्पू- पहले 1-2 घंटे इंतजार करेंगे, अगर कोई ले जाता है तो ठीक। वरना स्टाफ रूम में रख देंगे।

2-

एक मक्खी की शादी मच्छर से हुई, अगले दिन मक्खी बहुत रोई,

मक्खी की बहन ने पूछी क्या हुआ दीदी, क्यों रो रही हो?

मक्खी बोली- मैंने रात को गुड नाइट जला दिया था, तेरा जीजा मर गया।

3-

एक आदमी हाथ धोकर एक औरत के पीछे पड़ा था,

औरत ने मुंह धोकर दिखाया तब जाकर मामला शांत हुआ।

4-

टीचर- आज तुम स्कूल देर से क्यों आए हो?

छात्र- सड़क पर लिखे बोर्ड की वजह से मैं लेट हुआ।

टीचर- कैसा बोर्ड

छात्र- बोर्ड पर लिखा था- आगे स्कूल है, कृप्या धीरे चलें।

5-

अभी हंस लो इन दांतों से खिल-खिलकर

वरना बुढ़ापे में ये सिर्फ तकलीफ देंगे हिल-हिलकर।

6-

वाइफ- अगर तुम मुझे फिर से प्रपोज करोगे, तो इस बार कौन सा गाना चुनोगे?

हस्बैंड- इतनी शक्ति हमें देना दाता।

top 10 husband wife jokes

7-

क्या आप घर बैठे पैसा कमाना चाहते हो, एक आसान तरीका है।

घर ही बेच दो- पैसा ही पैसा।

8-

पति- तुमसे शादी होने से पहले मेरे लिए दूर से बढ़िया रिश्ते आए थे।

पत्नी- हां, करीब वाले सभी तुम्हारे लक्षण जानते थे ना।

9-

आंधियों से कह दो औकात में रहे,

इस हफ्ते तीसरी बनियान गायब हुई है।

Funny Jokes

10-

एक मास्टर जी ने छात्र से पूछा –

मास्टर जी- गजल और भाषण में क्या अंतर है ?

छात्र: पराई औरत का हर शब्द गजल है

और अपनी पत्नी का हर शब्द भाषण !!

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दोस्तों पर 25 सुपर फनी जोक्स: पढ़कर लोट-पोट हो जाएंगे आप

11-

टीचर – पप्पू यमुना नदी कहां बहती है?

पप्पू – जमीन पर

टीचर – नक्शे में बताओ कहां बहती है?

पप्पू – नक्शे में कैसे बह सकती है, नक्शा गल नहीं जाएगा

12-

रोशनी नाम था उसका

पर 7-8 लड़कों को अंधेरे में रखा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'शॉपिंग चलोगे- दिल से हां, जेब से ना!' पढ़ें पति-पत्नी के ऐसे ही फनी जोक्स

13-

अगर हरी सब्जियां और सलाद खाकर कोई पतला होता,

तो गाय-भैंस कब का हिरण बनकर कूद रही होती।

14-

जिंदगी में टेंशन लेने की आदत इतनी पड़ गई है कि,

सब ठीक हो तो भी लगता है- सब सही कैसे चल रहा है।

15-

पत्नी- मेरे मायके चल तो रहे हो लेकिन लड़ना नहीं, वो मेरे पापा का घर है।

पति- तो मेरा घर क्या कुरुक्षेत्र है, जो रोज महाभारत करती हो।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।