Jokes Of the Day: पड़ोसियों की नोक-झोंक से जुड़े 15 मजेदार जोक्स, पढ़कर हंसी रोकना होगा मुश्किल 15 funny jokes Funny Talk between Women neighbors, लाइफस्टाइल - Hindustan
More

Jokes Of the Day: पड़ोसियों की नोक-झोंक से जुड़े 15 मजेदार जोक्स, पढ़कर हंसी रोकना होगा मुश्किल

खिलखिलाकर हंसना भी एक थेरेपी की तरह काम करता है। अगर आप चाहते हैं कि आप लंबे समय तक तंदरुस्त रहें तो खुश रहें। आपको हंसाने के लिए हम लेकर आए हैं मजेदार जोक्स, जिन्हें पढ़कर हंसी रोकना मुश्किल है। 

Sun, 5 April 2026 06:53 AMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
Jokes Of the Day: पड़ोसियों की नोक-झोंक से जुड़े 15 मजेदार जोक्स, पढ़कर हंसी रोकना होगा मुश्किल

हंसना शरीर और मन के लिए एक नेचुरल टॉनिक की तरह काम करता है। मेडिकल साइंस और मनोवैज्ञानिक दोनों ही मानते हैं कि एक अच्छी हंसी के पीछे कई हेल्थ से जुड़े फायदे छिपे होते हैं। जब हम खुलकर हंसते हैं, तो शरीर में कोर्टिसोल जैसे स्ट्रेस हार्मोन्स का स्लेवल कम हो जाता है और दिमाग में एंडोर्फिन यावी फील-गुड हार्मोन रिलीज होने लगता है। आपको हंसाने के लिए हम लेकर आए हैं कुछ बेहद मजेदार जोक्स। आप भी पढ़िए-

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कलीग्स की मजेदार बातचीत, पढ़ें 15+ जोक्स नहीं रुकेंगे हंसी के ठहाके

1) आंटी 1- योग करने से क्या होता है?

आंटी 2- कुछ नहीं बहन, बस पड़ोसन के सामने शेखी बघारने का मौका मिल जाता है कि हम हेल्थ कॉन्शियस हैं।

2) आंटी 1- सुबह-सुबह टहलने से क्या मिलता है?

आंटी 2- ताजी हवा और ये खबर कि शर्मा जी की बहू किसके साथ स्कूटी पर गई थी!

3) पड़ोसन- बहन, कल रात तुम्हारे पति इतने उदास क्यों बैठे थे?

आंटी-मैंने उनसे कहा कि अगर मैं मर गई तो क्या तुम दूसरी शादी करोगे?

पड़ोसन- तो?

आंटी- उन्होंने कहा-इतनी खुशकिस्मती कहां फिर क्या, मैंने बेलन उठा लिया।

4) आंटी 1- मेरी बहू बहुत सीधी है।

आंटी 2- अच्छा! कैसे?

आंटी 1- मैं जो भी कहती हूं, वो चुपचाप मान लेती है, पर करती वही है जो उसका मन करता है।

5) आंटी 1- तुम्हारी ननद आ रही है क्या?

आंटी 2- हां, तूफान आने से पहले की शांति चल रही है अभी घर में।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बोरिंग ऑफिस लाइफ को बनाएं मजेदार, कलीग्स को सुनाएं बॉस-एम्प्लॉयी वाले फनी जोक्स

6) आंटी 1- शादी के बाद लड़कियां क्यों बदल जाती हैं?

आंटी 2- क्योंकि उन्हें पता चल जाता है कि 'राजकुमार' तो सिर्फ कहानियों में होते हैं, असलियत में तो सिर्फ 'राशन कार्ड' वाले पति मिलते हैं।

7) सास- बहू, ये क्या पहना है?

बहू- जींस है मांजी।

सास- भगवान भला करे, मुझे लगा मेरे बेटे का पजामा छोटा हो गया।

8) आंटी 1- बहन, तेरे बेटे ने शादी कर ली?

आंटी 2- हां बहन, पर बहू बहुत ही आधुनिक है।

आंटी 1- क्यों क्या हुआ?

आंटी 2-किचन में खाना बनाते समय भी 'गूगल' से पूछती है कि नमक कितना डालना है!

9) शर्मा आंटी-सुना है तुम्हारी बहू बहुत गुणी है?

वर्मा आंटी- हां बहन, इतनी गुणी है कि गुस्सा भी आता है तो 'साइलेंट मोड' पर चली जाती है, खाना खुद ही बनाना पड़ता है।

10) आंटी 1- मेरा लड़का तो हीरा है हीरा।

आंटी 2- तभी मैं कहूं, मेरी बहू आजकल उसे 'तिजोरी' में क्यों बंद रखना चाहती है।

11) पड़ोसन- बहन, कल तुम्हारे घर से लड़ने की आवाज आ रही थी, क्या हुआ?

आंटी- कुछ नहीं, वो मेरा पति 'डिसकवरी' देख रहा था और मैंने 'अनुपमा' लगा दिया!

12) आंटी 1- मेरा पति हमेशा मुझे 'चांद' कहता है।

आंटी 2- वाह! बहुत रोमांटिक हैं।

आंटी 1- अरे नहीं, वो इसलिए क्योंकि मैं रात को देर से आती हूं और सुबह देर से उठती हूं।

13) आंटी 1- तुम्हारी बहू की उम्र क्या होगी?

आंटी 2- है तो 28 की, पर मेकअप लगाकर 22 की लगती है और अकल से 2 साल की!

14) आंटी- डॉक्टर साहब, मेरे पति नींद में बातें करते हैं, क्या करूं?

डॉक्टर- उन्हें दिन में बोलने का मौका दिया करें।

15) आंटी 1- बहन, सुना है तुम्हारा बेटा बड़ा अफसर बन गया है?

आंटी 2- हां, पर क्या फायदा? घर आता है तो बीवी का 'चपरासी' बन जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सिबलिंग्स स्पेशल: भाई-बहन के 25+ मजेदार जोक्स जो हंसा देंगे

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।