Jokes of The Day: कलीग्स की मजेदार बातचीत, पढ़ें 15+ जोक्स नहीं रुकेंगे हंसी के ठहाके 15 Plus jokes Funny conversation between colleagues you will not stop laughing, लाइफस्टाइल - Hindustan
More

Jokes of The Day: कलीग्स की मजेदार बातचीत, पढ़ें 15+ जोक्स नहीं रुकेंगे हंसी के ठहाके

सुबह की शुरुआत हंसी ठहाकों के साथ करने पर ये शरीर और दिमाग के लिए एक 'नेचुरल बूस्टर' की तरह काम करता है। सुबह-सुबह खुलकर हंसने पर शरीर में कोर्टिसोल जैसे तनाव बढ़ाने वाले हार्मोन का स्तर कम हो जाता है। यहां पढ़िए कलीग्स की मजेदार बातचीत वाले जोक्स

Sat, 4 April 2026 06:53 AMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
Jokes of The Day: कलीग्स की मजेदार बातचीत, पढ़ें 15+ जोक्स नहीं रुकेंगे हंसी के ठहाके

ऑफिस में कलीग्स के साथ काम करने का एक अलग मजा है। जैसे-जैसे आप एक साथ समय बिताना शुरू करते है वैसे ही समय केसाथ ये रिश्ता मजबूत हो जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि आप दिन के 8-9 घंटे उनके साथ बिताते हैं, इसलिए यह रिश्ता प्रोफेशनल होने के साथ-साथ थोड़ा सहज होना भी जरूरी है। यहां दो कलीग्स की बतचीत से जुड़े जोक्स हैं, जिन्हें पढ़कर हंसी के ठहाके तो पक्के हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बोरिंग ऑफिस लाइफ को बनाएं मजेदार, कलीग्स को सुनाएं बॉस-एम्प्लॉयी वाले फनी जोक्स

1) पहला कलीग: यार, 10 बज गए, अभी तक काम शुरू नहीं किया?

दूसरा कलीग: भाई, 10 बजे तो मैं ये सोचना शुरू करता हूं कि आज लंच में क्या खाना है!

2) कलीग 1: भाई, तू ऑफिस में इतना खुश कैसे रहता है?

कलीग 2: बस एक छोटा सा सीक्रेट है... मैं घर की टेंशन ऑफिस में भूल जाता हूं और ऑफिस की टेंशन के समय 'इंस्टाग्राम' खोल लेता हूं।

3) पहला कलीग: मंडे और संडे में क्या फर्क है?

दूसरा कलीग: संडे को नींद पूरी होती है, और मंडे को नींद 'ऑफिस की डेस्क' पर पूरी होती है।

4) कलीग 1: तुझे प्रमोशन मिल गया, अब तो पार्टी दे!

कलीग 2: भाई, सैलरी सिर्फ 2000 बढ़ी है और जिम्मेदारियां 2 लाख वाली मिली हैं। पार्टी तू दे, तू अभी भी सुखी है।

5) कलीग: वर्क-लाइफ बैलेंस क्या होता है?

दोस्त: जब तुम ऑफिस में बैठकर घर वालों के फोन काटो और घर जाकर ऑफिस वालों के फोन इग्नोर करो।

6) कलीग 1: मुझे नया लैपटॉप मिला है।

कलीग 2: वाह! कॉन्फ़िगरेशन क्या है?

कलीग 1: बस इतना कि ब्राउज़र खोलते ही 'हैंग' नहीं होता, बाकी काम तो इसमें भी नहीं होता।

7) कलीग 1: बॉस ने छुट्टी दे दी?

कलीग 2: हाँ, मैंने कह दिया कि मेरी शादी हो रही है।

कलीग 1: पर तेरी शादी तो हो चुकी है!

कलीग 2: तो क्या हुआ, बॉस को थोड़ी याद रहता है!

8) कलीग 1: कल मेरी फेयरवेल पार्टी है, जरूर आना।

कलीग 2: खाना अच्छा होगा तो ही आऊंगा, वरना ऑफिस में तो तूने वैसे भी कभी कुछ अच्छा नहीं दिया!

9) कलीग 1: भाई, तू ऑफिस में इतना खुश कैसे रहता है?

कलीग 2: बस एक छोटा सा सीक्रेट है... मैं घर की टेंशन ऑफिस में भूल जाता हूं और ऑफिस की टेंशन के समय 'इंस्टाग्राम' खोल लेता हूँ।

10)पहला कलीग: यार, 10 बज गए, अभी तक काम शुरू नहीं किया?

दूसरा कलीग: भाई, 10 बजे तो मैं ये सोचना शुरू करता हूं कि आज लंच में क्या खाना है!

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Hindi Jokes: संता-बंता के 15 धमाकेदार चुटकुले, पढ़ते ही छूट जाएगी हंसी


12)पहला कलीग: मंडे और संडे में क्या फर्क है?

दूसरा कलीग: संडे को नींद पूरी होती है, और मंडे को नींद 'ऑफिस की डेस्क' पर पूरी होती है।

13)पप्पू: यार, मेरी सैलरी और चप्पल में एक समानता है।

गप्पू: वो क्या?

पप्पू: दोनों एक ही महीने में घिस जाती हैं।

14) कलीग 1: यार मैनेजर आ रहा है, जल्दी से कोई एक्सेल शीट खोल ले।

कलीग 2: क्यों?

कलीग 1: ताकि उसे लगे कि हम काम कर रहे हैं, वरना वो असली काम दे देगा!

15) पप्पू: भाई, मैं आज 3 बजे निकल रहा हूँ।

गप्पू: क्यों, बॉस ने परमिशन दे दी?

पप्पू: नहीं भाई, बॉस खुद 2 बजे निकल गए हैं!

16) कलीग 1: हम अच्छे दोस्त हैं ना?

कलीग 2: हाँ भाई, क्यों?

कलीग 1: तो मेरा ये प्रेजेंटेशन तू बना दे, मुझे डेट पर जाना है।

कलीग 2: भाई, दोस्ती अपनी जगह, और ये गुलामी अपनी जगह!

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Hindi Jokes: संता-बंता के 15 धमाकेदार चुटकुले, पढ़ते ही छूट जाएगी हंसी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।