रामनवमी पर झारखंड में बंद रहेंगी शराब की दुकानें, इन चीजों पर भी रहेगा प्रतिबंध; देखें लिस्ट
रामनवमी पर्व के अवसर पर झारखंड में विधि-व्यवस्था और शांति बनाए रखने के उद्देश्य से पूरे झारखंड में शराब पर तीन के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस मामले पर सरकार की तरफ से आदेश जारी किया गया था। देखें क्या-क्या बंद रहेगा।

रामनवमी पर्व के अवसर पर झारखंड में विधि-व्यवस्था और शांति बनाए रखने के उद्देश्य से पूरे झारखंड में शराब पर तीन के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस मामले पर सरकार की तरफ से आदेश जारी किया गया था। अब हजारीबाग के उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी शशि प्रकाश सिंह ने महत्वपूर्ण आदेश जारी कर झारखंड उत्पाद अधिनियम, 1915 की धारा 26(1) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला अंतर्गत सभी प्रकार की खुदरा शराब की दुकानें, रेस्तरां और बार सहित अन्य सभी उत्पाद अनुज्ञप्ति प्राप्त प्रतिष्ठानों को दिनांक 27 मार्च 2026 से 29 मार्च 2026 तक पूरी तरह बंद रखने का निर्देश दिया है।
रामनवमी के मद्देनजर धनबाद जिले की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। शहरी क्षेत्रों में 27 मार्च की दोपहर एक बजे से जुलूस की समाप्ति तक बसें और भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। शाम चार बजे के बाद जुलूस वाले क्षेत्रों में ई-रिक्शा, ऑटो और सवारी गाड़ियां भी बंद कर दी जाएंगी। बुधवार को ट्रैफिक विभाग की ओर से रामनवमी के मद्देनजर ट्रैफिक प्लान जारी किया गया।
बसों पर भी प्रतिबंध
इसके अनुसार शहरी क्षेत्रों में दोपहर एक बजे से जुलूस की समाप्ति तक यात्री बसों के प्रवेश पर पूर्ण पाबंदी होगी। रांची और बोकारो से धनबाद आने वाली और रांची और बोकारो जाने वाली गाड़ियां करकेंद मोड़, राजू यादव स्मारक (लोयाबाद), सिजुआ नया मोड़, पांडेयडीह, तेतुलमारी थाना, शहीद शक्तिनाथ चौक, बिनोद बिहारी चौक, बिरसा मुंडा पार्क, मेमको मोड़ होते हुए बरटांड़ बस स्टैंड जाएंगी। जमशेदपुर और पुरुलिया होकर चलने वाली गाड़ियां नगीना बाजार मोहलबनी सीआईएसएफ चेकपोस्ट, सुदामडीह थाना, जामाडोबा मोड़ पुटकी मोड़, करकेंद मोड़ तक पहुंचेंगी और इसे भी बोकारो-धनबाद वाले प्रस्तावित रूट से चलाया जाएगा। सिंदरी और झरिया होकर धनबाद आने वाली गाड़ियां झरिया इंदिरा चौक, कतरास मोड़, केंदुआ होते हुए करकेंद मोड़ आएंगी और वहां से बोकारो-धनबाद के प्रस्तावित रूट पर ये गाड़ियां भी चलेंगी।
इन जगहों पर दोपहर एक बजे से भारी वाहनों के चलने पर रोक
बैकमोड़ थाना क्षेत्र में झरिया और केंदुआडीह आने-जाने वाली गाड़ियां मटकुरिया चेकपोस्ट, नई दिल्ली मोड़ होते हुए जाएंगी। जोड़ापोखर थाना क्षेत्र में सिंदरी से पुटकी की ओर जाने वाले भारी वाहनों का गोशाला ओपी के पास, बोकारो से धनबाद की ओर आने वाले भारी वाहनों को डिनोबली एफआरआई स्कूल गेट के आगे नहीं आने दिया जाएगा। पुटकी से सिंदरी की ओर जाने वाले भारी वाहनों को आबो देवी पेट्रोल पंप के पास रोका जाएगा। झरिया थाना क्षेत्र में धनसार से कतरास मोड़ तक भारी वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। केंदुआडीह से कतरास मोड़ तक भारी वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।




साइन इन