Vishnugarh a child brutality raped and murder, Hazaribag band विष्णुगढ़ में मासूम से दरिंदगी के बाद हत्या से लोगों में उबाल, हजारीबाग बंद कराने निकले सांसद, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

विष्णुगढ़ में मासूम से दरिंदगी के बाद हत्या से लोगों में उबाल, हजारीबाग बंद कराने निकले सांसद

विष्णुगढ़ में मासूम बच्ची के से दरिंदगी व हत्या की घटना को लेकर जिलेभर में उबाल देखा जा रहा है। इसे लेकर प्रदेश की राजनीतिक भी गरमा गई है। बीते दिन सांसद ने 24 घंटे के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर हजारीबाद बंद का ऐलान किया था।

Mon, 30 March 2026 10:53 AMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, हजारीबाग
share
विष्णुगढ़ में मासूम से दरिंदगी के बाद हत्या से लोगों में उबाल, हजारीबाग बंद कराने निकले सांसद

विष्णुगढ़ में मासूम बच्ची के से दरिंदगी व हत्या की घटना को लेकर जिलेभर में उबाल देखा जा रहा है। इसे लेकर प्रदेश की राजनीतिक भी गरमा गई है। बीते दिन सांसद ने 24 घंटे के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर हजारीबाद बंद का ऐलान किया था। आज हजारीबाग के विष्णुगढ़ में बंद का व्यापक असर देखने को मिला। सांसद मनीष जायसवाल, बरही विधायक मनोज यादव समेत अन्य लोग हजारीबाग बंद के दौरान एकजुट दिखाई दिए।

धरने में शामिल महिलाओं ने सरकार से मांग करते हुए कहा- आरोपी को जल्दी अरेस्ट करो। उसको फांसी दो। लोगों ने अपने हाथों में संपूर्ण बंद, हेमंत सरकार होश में आओ, बलात्कारियों को फांसी दो की तख्तियां पकड़ रखी थीं। हजारीबाग जिला परिषद चौक के पास कांग्रेस कार्यकर्ता भी बंद में निकलेंगे। विरोध स्वरूप कांग्रेसियों द्वारा काला बिल्ला लगाया जाएगा।

कांग्रसियों द्वारा भी किया जाएगा विरोध प्रदर्शन

कांग्रेस नेता व पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने कहा है कि विष्णुगढ़ में 24 मार्च को मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म व हत्या की घटना के विरोध में हजारीबाग डिस्ट्रिक्ट चौक हजारीबाग पर पुलिस प्रशासन के विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शन कारी काला बिल्ला लगा के प्रदर्शन करेंगे। मौके पर जिला के पुलिस प्रशासन के मुखिया का पुतला दहन किया जाएगा। साथ ही साथ पुलिस प्रशासन के नाकामी को देखते हुए अपराध के अनुसंधान को सीबीआई को सौंपे जाने को सौंपे जाने की मांग की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड में ED का शिकंजा, CCL सुरक्षा प्रभारी समेत 4 पर चार्जशीट
ये भी पढ़ें:झारखंड में सरकारी भुगतान और DBT की डेडलाइन बदली; कब तक होंगे ट्रांजैक्शन

भाजपा नेताओं ने पीड़ित परिवार से की थी मुलाकात

शुक्रवार को राज्यसभा सांसद सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, सांसद मनीष जायसवाल, सदर विधायक प्रदीप प्रसाद, बड़कागांव विधायक रोशनलाल चौधरी, बगोदर विधायक नागेन्द्र महतो, बरकट्ठा विधायक अमित यादव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी समेत आधा दर्जन से अधिक भाजपा के नेता पीड़ित परिजनों से मिले और न्याय दिलाने का भरोसा दिया था। सभी ने घटनास्थल का भी निरीक्षण किया।

24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर बंद का था ऐलान

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशासन को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 24 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो 30 मार्च को संपूर्ण हजारीबाग बंद कराया जाएगा। इस मामले को लेकर भाजपा चुप नहीं बैठेगी और जिला से लेकर प्रखंडस्तर तक धरना-प्रदर्शन देने का काम करेगी। पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उन्होंने सरकार से 50 लाख रुपये मुआवजा देने की भी मांग की।

Vishnugarh a child brutality raped and murder, Hazaribag band
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यात्रीगण ध्यान दें! रांची-लोहरदगा रूट पर आज से फिर दौड़ेगी ट्रेन
ये भी पढ़ें:हॉकी इंडिया अवॉर्ड्स: झारखंड की गोल्डन हैट्रिक, 10 लाख इनाम

पुलिस कार्रवाई पर उठ रहे सवाल, 72 घंटे बीतने को हैं

उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं समाज को झकझोर देने वाली है और दोषियों को फांसी से कम की सजा मंजूर नहीं है। पुलिसिया कार्यशैली पर भी सवाल खड़ा करते हुए कहा कि घटना के 72 घंटे बीतने को हैं, लेकिन अभी तक प्रशासन का कोई वरीय अधिकारी गांव नहीं पहुंचा। सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि इस सरकार में राज्य की कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई है। अपराधियों में कानून का भय समाप्त हो गया है। हम और हमारी पार्टी पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़े है। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाकर हीं दम लेंगे।

इस दौरान जिलाध्यक्ष विवेकानंद सिंह, भाजपा नेता भुवनेश्वर पटेल, सुदेश चंद्रवंशी, चंद्रनाथ भाई पटेल, हरीश श्रीवास्तव, कुमकुम कुमारी, संतोष मंडल, राजू श्रीवास्तव, अजय मंडल समेत कई भाजपा के नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।