झारखंड में कोयला तस्करी मामले में ED का शिकंजा, CCL सुरक्षा प्रभारी समेत 4 पर चार्जशीट
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की रांची जोनल यूनिट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के सहायक सुरक्षा उप-निरीक्षक संजीव कुमार सिंह और उनके परिजनों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की रांची जोनल यूनिट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के सहायक सुरक्षा उप-निरीक्षक संजीव कुमार सिंह और उनके परिजनों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने गुरुवार को रांची स्थित विशेष पीएमएलए कोर्ट में संजीव कुमार सिंह, उनकी पत्नी पूनम देवी, भाई गोपाल कुमार और कोयला ट्रांसपोर्टर राहुल कुमार के खिलाफ अभियोजन शिकायत (चार्जशीट) दाखिल कर दी। यह मामला अवैध रूप से कोयले की हेराफेरी करने और रिश्वत लेने के आरोप से जुड़ा है।
ईडी की जांच में यह खुलासा हुआ है कि रामगढ़ जिले के बड़का सयाल क्षेत्र में सुरक्षा प्रभारी के रूप में तैनात रहते हुए संजीव कुमार सिंह ने अपने पद का दुरुपयोग किया। आरोप है कि उन्होंने कोयला परिवहन में अनुचित लाभ देने के बदले ट्रांसपोर्टर राहुल कुमार से करीब 5 लाख रुपये की रिश्वत ली। यह रकम सीधे उनकी पत्नी पूनम देवी के एक्सिस बैंक खाते में जमा कराई गई थी।
जांच के दौरान पूनम देवी के खाते में 4.46 लाख रुपये के संदिग्ध नकद जमा भी पाए गए, जिसका वह संतोषजनक स्रोत नहीं बता सकीं। आरोप है कि उन्होंने जानबूझकर अपने खाते का इस्तेमाल अपराध की कमाई रखने के लिए किया। बाद में इसमें से 4 लाख रुपये संजीव के भाई गोपाल कुमार के खाते में ट्रांसफर किए गए, जिसने महज सात दिनों के भीतर नकद निकासी और लोन ईएमआई चुकाकर इस पैसे को खपा दिया।




साइन इन