Two innocent children drowned in a pond in Ranchi, this is how the accident happened. रांची में तालाब में डूबकर 2 मासूम बच्चों की मौत, उम्र थी 9 और 7 साल; ऐसे हुआ हादसा, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

रांची में तालाब में डूबकर 2 मासूम बच्चों की मौत, उम्र थी 9 और 7 साल; ऐसे हुआ हादसा

मृत बच्चों की पहचान चरका टंगरा गांव निवासी बिरसा उरांव के नौ वर्षीय पुत्र संजीत उरांव व चनकोपी गांव निवासी सुनील उरांव के सात वर्षीय पुत्र सूर्या उरांव के रूप में की गई है।

Thu, 5 Feb 2026 06:09 AMRatan Gupta हिन्दुस्तान, रांची
share
रांची में तालाब में डूबकर 2 मासूम बच्चों की मौत, उम्र थी 9 और 7 साल; ऐसे हुआ हादसा

रांची जिले के बेड़ो थाना क्षेत्र के चनकोपी चरका टंगरा गांव में तालाब में नहाने के दौरान दो मासूम बच्चों की डूबकर मौत हो गई। मृत बच्चों की पहचान चरका टंगरा गांव निवासी बिरसा उरांव के नौ वर्षीय पुत्र संजीत उरांव व चनकोपी गांव निवासी सुनील उरांव के सात वर्षीय पुत्र सूर्या उरांव के रूप में की गई है। घटना बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे की बताई जा रही है।

ऐसे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे अन्य बच्चों के साथ दमगड़ा तालाब में नहाने गए थे। नहाने के दौरान सूर्या और संजीत गहरे पानी की ओर चले गए और धीरे-धीरे डूबने लगे। यह देख अन्य बच्चे भयभीत हो गए और तालाब से बाहर निकलकर भागते हुए गांव पहुंचे। वहां घटना की जानकारी दोनों बच्चों के परिजनों को दी। जिसके बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दूध में यूरिया, आइसक्रीम में डिटर्जेंट...; हम सब जहर खा रहे- सांसद राघव चड्डा
ये भी पढ़ें:दोस्त के घर रखे थे 120Kg चांदी के जेवर, 1 करोड़ का माल लेकर चोर हुए फरार

इसके बाद दोनों बच्चों के तालाब में डूबने की सूचना ग्रामीणों ने तुरंत बेड़ो थाने को दी। इस पर थाना प्रभारी सुजीत कुमार उरांव के नेतृत्व में एएसआई अक्षय कुमार सिंह घटनास्थल पहुंचे। पुलिस की मदद से तालाब में डूबे दोनों बच्चों के शव को बाहर निकाला गया। इसके बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया। इस संबंध में बेड़ो थाना में यूडी केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

परिजनों में मचा कोहराम

घटना के बाद मृतक बच्चों के परिजनों में कोहराम मच गया। मासूम बच्चों की असामयिक मौत से माता-पिता समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक का माहौल व्याप्त है और हर आंख नम है। इस हृदयविदारक घटना पर प्रखंड उप प्रमुख मुदस्सिर हक और खुखरा पंचायत के मुखिया जतरू उरांव ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतक बच्चों के परिजनों को सांत्वना देते हुए हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से तालाबों के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

संजीत तीसरी, सूर्या पहली कक्षा में पढ़ता था

चनकोपी चरका टंगरा गांव के दमगड़ा तालाब में नहाने के क्रम में डूबने से जिन दो बच्चों की मौत हो गई। उनमें संजीत उरांव स्थानीय प्राथमिक स्कूल में तीसरी कक्षा, जबकि सूर्या पहली कक्षा में पढ़ता था। घटना के बाद मृतक बच्चों के परिजनों में कोहराम मच गया। बच्चों की असामयिक मौत से माता-पिता समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

गांव में शोक का माहौल, हर आंख नम

दो मासूमों की एक साथ डूबने से मौत के बाद गांव में शोक का माहौल है और हर आंख नम है। इस हृदयविदारक घटना पर प्रखंड उप प्रमुख मुदस्सिर हक और खुखरा पंचायत के मुखिया जतरू उरांव ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतक के परिजनों हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है।

थाना प्रभारी बेड़ो सुजीत कुमार उरांव ने बताया- नहाने के दौरान तालाब में डूबने से बच्चों की मौत की सूचना मिली है। इस संबंध में थाना में एक यूडी केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है