Three cyber criminals arrested in Jharkhand for allegedly cheating people by luring them with cashback promises कैशबैक का लालच देकर ठगी, झारखंड में झाड़ियों में छिपकर ठगी कर रहे तीन साइबर अपराधी अरेस्ट, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

कैशबैक का लालच देकर ठगी, झारखंड में झाड़ियों में छिपकर ठगी कर रहे तीन साइबर अपराधी अरेस्ट

झारखंड के देवघर में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है। एसपी सौरभ के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र में बड़ी सफलता हाथ लगी, जहां तीन साइबर अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

Sat, 21 March 2026 03:31 PMAditi Sharma हिन्दुस्तान, देवघर
share
कैशबैक का लालच देकर ठगी, झारखंड में झाड़ियों में छिपकर ठगी कर रहे तीन साइबर अपराधी अरेस्ट

झारखंड के देवघर में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है। एसपी सौरभ के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र में बड़ी सफलता हाथ लगी, जहां तीन साइबर अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। सभी साइबर आरोपी एक जंगल में छिपकर आमलोगों को ठगी का शिकार बना रहे थे। साइबर डीएसपी राजा कुमार मित्रा के नेतृत्व में गुरुवार को कार्रवाई की गई।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सोनारायठाढ़ी थाना अंतर्गत तिलौना ग्राम के जंगल क्षेत्र में कुछ संदिग्ध लोग फर्जी बैंक अधिकारी, कस्टमर केयर प्रतिनिधि और सरकारी पदाधिकारी बनकर लोगों को कॉल कर रहे हैं और झांसे में लेकर ठगी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर तत्काल छापेमारी की योजना बनाई गई। वरीय अधिकारियों के आदेश पर पुलिस टीम ने तिलौना गांव के जंगल-झाड़ियों में घेराबंदी कर छापेमारी की। तीन साइबर अपराधियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड में 'मरांग गोमके' योजना का विस्तार, 50 छात्रों को मिलेगी 100% स्कॉलरशिप

कैसे करते थे ठगी

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए अपराधियों के पास से चार मोबाइल फोन, चार सिम कार्ड और 5,300 रुपए नकद बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ कि साइबर ठग अलग-अलग तरीकों से लोगों को अपने जाल में फंसाते थे। इनमें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभुकों को फर्जी लिंक भेजकर ठगी करना प्रमुख तरीका था। इसके अलावा खुद को धनी फाइनेंस का अधिकारी बताकर लोन दिलाने का झांसा देते थे। आरोपी फर्जी फोन-पे और पेटीएम कस्टमर केयर अधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को कैशबैक का लालच देते थे। इसके लिए लोगों से गिफ्ट कार्ड बनवाकर खुद रिडीम कर लेते थे। वहीं, कुछ मामलों में एयरटेल परमेंट बैंक अधिकारी बनकर लोगों के कार्ड बंद कराने और फिर चालू कराने के नाम पर ठगी करते थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:44 इलाकों में पैनी नजर, पुलिस कर्मियों की छुट्टी रद्द; ईद पर झारखंड में प्रशासन

गिरफ्तार अभियुक्तों में सोनारायठाढ़ी थाना के पिपरासोल गांव निवासी 21 वर्षीय प्रमोद कुमार यादव, पिता- धर्मेंद्र यादव, महापुर गांव निवासी 18 वर्षीय कलाम अंसारी, पिता- रुस्तम मियां, पत्थरड्डा ओपी के सिमरातरी गांव निवासी 29 वर्षीय धनंजय दास, पिता- मुकुन दास शामिल है। छापेमारी टीम में इंसपेक्टर नागेंद्र प्रसाद सिन्हा, एसआई अजय कुमार समेत सोनारायठाढ़ी थाना प्रभारी रोहित दांगी व टीम शामिल थी। पुलिस गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ कर नेटवर्क के सदस्यों की जानकारी जुटाने में लगी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड में 'मरांग गोमके' योजना का विस्तार, 50 छात्रों को मिलेगी 100% स्कॉलरशिप