महिला आक्रोश मार्च में शामिल हुए चंदवा के भाजपाई
रांची में भाजपा द्वारा आयोजित महिला आक्रोश मार्च में चंदवा प्रखंड से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। यह मार्च महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए आयोजित किया गया था। कार्यकर्ताओं ने सरकार की उदासीनता के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और न्याय की मांग की।

चंदवा, प्रतिनिधि। रांची में प्रदेश भाजपा द्वारा आयोजित महिला आक्रोश मार्च में शामिल होने के लिए शनिवार को चंदवा प्रखंड से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता रवाना हुए। मंडल भाजपा के नेतृत्व में निकले इस जत्थे ने रांची पहुंचकर राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर अपनी आवाज बुलंद की। भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष आशीष सिंह और पश्चिमी मंडल अध्यक्ष विनय वर्मा रिकी ने बताया कि हाल के दिनों में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों से जुड़े मामलों में सरकार की कथित उदासीनता के विरोध में यह आक्रोश मार्च आयोजित किया गया।
चंदवा से रवाना हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि महिलाओं को न्याय दिलाने और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए भाजपा निरंतर संघर्ष करती रहेगी। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान के समर्थन में नारेबाजी की। रांची पहुंचने के बाद सभी कार्यकर्ता मुख्य आक्रोश मार्च में शामिल हुए। मौके पर सांसद प्रतिनिधि दीपक निषाद, बबलू सोनी, सतेंद्र कुमार वर्मा, सुनील मुंडा, अजित मुंडा, कलावती देवी, प्रतिमा देवी, सौम्या कुमारी, कौलेश्वर गंझु, हर्ष वर्मा समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन