sarahul ramnavami guideline for ranchi सरहुल, रामनवमी में बिजली नहीं कटेगी, 4 मीटर के होंगे झांकी-झंडे; रांची प्रशासन की गाइडलाइन, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

सरहुल, रामनवमी में बिजली नहीं कटेगी, 4 मीटर के होंगे झांकी-झंडे; रांची प्रशासन की गाइडलाइन

21 मार्च को सरहुल शोभायात्रा और 26 मार्च को श्रीरामनवमी के दिन विद्युत आपूर्ति बंद नहीं होगी। इस संबंध में रांची विद्युत आपूर्ति अंचल के अधीक्षण अभियंता डीएन साहू ने सरहुल आयोजकों, पूजा समितियों और आम जनता के लिए अपील निकाली है।

Thu, 19 March 2026 08:09 AMMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, रांची
share
सरहुल, रामनवमी में बिजली नहीं कटेगी, 4 मीटर के होंगे झांकी-झंडे; रांची प्रशासन की गाइडलाइन

21 मार्च को सरहुल शोभायात्रा और 26 मार्च को श्रीरामनवमी के दिन विद्युत आपूर्ति बंद नहीं होगी। इस संबंध में रांची विद्युत आपूर्ति अंचल के अधीक्षण अभियंता डीएन साहू ने सरहुल आयोजकों, पूजा समितियों व आम जनता के लिए अपील निकाली है।

अधीक्षण अभियंता ने पत्र में कहा है कि तीन अप्रैल 2025 को उच्च न्यायालय और 16 अप्रैल 2025 को सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश के आलोक में बिजली बंद नहीं रहेगी। लेकिन, सरहुल और श्रीरामनवमी पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से कुछ सावधानी-नियमों का पालन करना होगा। उन्होंने कहा कि नियम के पालन करने से ही सुरक्षा सुनिश्चित होगी। इसको लेकर आठ सूत्री दिशा-निर्देश और सभी विद्युत कार्यपालक अभियंताओं का मोबाइल नंबर जारी किया गया है। कहा गया कि आयोजन समिति संबंधित नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

क्या हैं गाइडलाइन

● शोभायात्रा में निकलने वाले झंडे, वाहन पर साउड सिस्टम-डीजे व झांकियों की अधिकतम ऊंचाई चार मीटर तक सीमित हैं।

● झंडा खड़ा करने के समय बिजली के तारों-उपकरणों को ध्यान में रखते हुए ही किया जाए, बड़े वाहनों के छत पर कोई व्यक्ति न बैठे, उस पर ऊंचा झंडा नहीं लगाया जाए।

● शोभायात्रा के दौरान समिति के वॉलेंटियर, विशेष निगरानी रखे, ताकि किसी प्रकार का हादसा न हो

● श्रद्धालु-आम जनता मार्ग में पड़ने वाले बिजली के तारों-उपकरणों को छूने, किसी डंडे या अन्य माध्यम से भी संपर्क करने की कोशिश न करे,शोभायात्रा में बड़े या ऊंचे वाहनों का उपयोग नहीं किया जाएगा।

● संबंधित शोभायात्रा-जुलूस के आयोजक समितियों के लिए प्रस्तावित मानक संचालन प्रक्रिया एसओपी का अनुपालन करना अनिवार्य होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:TSPC के 5 उग्रवादी गिरफ्तार, खूंटी में 1 लाख के इनामी ने किया सरेंडर

सरहुल के दिन शराबबंदी की जाए

बबलू मुंडा ने कहा कि जो लोग डीजे पर राजनीति कर अपना चेहरा चमकाने का प्रयास कर रहे है, वैसे लोगों से समाज को बचाने की जरूरत है। राज्य सरकार से मांग करते है कि सरहुल के दिन पूरे राज्य में पूर्ण शराबबंदी की जाए और तीन दिवसीय राजकीय अवकाश की घोषणा की जाए। मौके पर शोभा कच्छप, महादेव टोप्पो, शिवधन मुंडा, सुरेंद्र लिंडा, अमर मुंडा, सुरेश मुंडा, राखी टोप्पो, गीता मुंडा सहित अन्य मौजूद थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झमाझम बारिश के साथ चलेगी तूफानी हवा, गिरेंगे ओले; झारखंड में 3 दिन ऑरेंज अलर्ट

कल होगी केकड़ा पकड़ने की विधि

केंद्रीय सरना समिति की बैठक बुधवार को हातमा स्थित सरहुल शोभायात्रा उदगम स्थल में हुई। जगलाल पाहन ने कहा कि 20 मार्च शुक्रवार को उपवास और केकड़ा पकड़ने की विधि होगी। रात्रि में जल रखाई की विधि पूर्ण की जाएगी। 21 मार्च शनिवार को पूजा, भविष्यवाणी की विधि पूर्ण होगी और सरहुल की शोभायात्रा निकाली जाएगी। 22 मार्च रविवार को फूल खोशी विधि होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पति को पसंद नहीं करती थी, पहले जहर दिया फिर गला घोंटकर मार डाला