Sanjay Kumar from Jharkhand at the FIFA World Cup, entrusted with this responsibility अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन कर रहे झारखंड के संजय कुमार, FIFA वर्ल्ड कप में मिली ये अहम जिम्मेदारी, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन कर रहे झारखंड के संजय कुमार, FIFA वर्ल्ड कप में मिली ये अहम जिम्मेदारी

संजय कुमार के पिता ने बेटे की इस उपलब्धि को उसकी मेहनत का परिणाम बताया, वहीं उनके बड़े भाई का कहना है कि उसकी रुचि बचपन से फुटबॉल में थी और खेल के प्रति उसके समर्पण ने ही आज उसे फुटबॉल के विश्व मंच तक पहुंचाया है।

Sat, 6 June 2026 10:14 PMSourabh Jain वार्ता, रांची, झारखंड
share
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन कर रहे झारखंड के संजय कुमार, FIFA वर्ल्ड कप में मिली ये अहम जिम्मेदारी

झारखंड के धनबाद जिले के सिजुआ के रहने वाले संजय कुमार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश व प्रदेश का नाम रोशन करने जा रहे हैं। दरअसल अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में आयोजित होने जा रहे फीफा वर्ल्ड कप 2026 में उन्हें सेफ्टी एंड सिक्योरिटी ऑफिसर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। खास बात यह है कि फीफा पैनल में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले वे एकमात्र भारतीय हैं।

संजय कुमार ने सिजुआ स्टेडियम स्थित कोल फुटबॉल अकादमी से अपने फुटबॉल करियर की शुरुआत की थी और आज वह विश्व फुटबॉल के सबसे बड़े मंच पर खिलाड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का दायित्व निभा रहे हैं। उनकी तैनाती अमेरिका के लॉस एंजेलिस स्थित सोफी स्टेडियम और उससे जुड़े 16 फुटबॉल मैदानों के लिए की गई है।

कतर और ऑस्ट्रेलिया में भी निभा चुके अहम जिम्मेदारी

संजय कुमार ने अपने शुरुआती दिनों में कई बार धनबाद जिले का प्रतिनिधित्व किया और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उनकी कार्यकुशलता और जिम्मेदारी निभाने की क्षमता को देखते हुए फीफा ने उन्हें अपने सुरक्षा पैनल में शामिल किया। इससे पहले भी वे कतर और ऑस्ट्रेलिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल आयोजनों में सुरक्षा अधिकारी की भूमिका निभा चुके हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:JMM ने राज्यसभा के लिए घोषित किया उम्मीदवार, अनुसूचित जाति के नेता को मौका

परिवार में पिता का भी रहा फुटबॉल से कनेक्शन

संजय कुमार कोल फुटबॉल अकादमी के सचिव और सिमेवा के महासचिव सुरेंद्र सिंह के पुत्र हैं। उनके पिता ने इस उपलब्धि को बेटे की मेहनत का परिणाम बताया। वहीं बड़े भाई सतीश सिंह ने कहा कि बचपन से ही संजय की रुचि फुटबॉल में थी और आज उसी समर्पण ने उन्हें विश्व मंच तक पहुंचाया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राज्यसभा चुनाव: झारखंड में कांग्रेस प्रत्याशी घोषित किए जाने से JMM नाराज

सिजुआ जैसी जगह पर भी युवाओं को मिलेगी प्रेरणा

संजय की इस उपलब्धि से सिजुआ, धनबाद और पूरे झारखंड में खुशी की लहर है। खेल प्रेमियों, फुटबॉल संघों और जनप्रतिनिधियों ने इसे जिले और राज्य के लिए गौरव का क्षण बताया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सिजुआ जैसे छोटे इलाके से निकलकर फीफा वर्ल्ड कप जैसे वैश्विक आयोजन का हिस्सा बनना युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड की 2 राज्यसभा सीट पर क्यों भिड़ गए JMM और कांग्रेस? INDIA गठबंधन में बवाल