JMM nominates Baijnath Ram as Rajya Sabha candidate राज्यसभा के लिए JMM का उम्मीदवार घोषित, अनुसूचित जाति के नेता को मौका; 8 जून को नामांकन भरेंगे, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

राज्यसभा के लिए JMM का उम्मीदवार घोषित, अनुसूचित जाति के नेता को मौका; 8 जून को नामांकन भरेंगे

झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए होने वाले चुनाव के लिए कांग्रेस से तनातनी के बीच झामुमो ने अपने एक उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। कांग्रेस द्वारा उम्मीदवार घोषित करने से झामुमो में नाराजगी थी। झामुमो नेताओं का आरोप है कि सीएम हेमंत सोरेन से सहमति लिए बिना कांग्रेस ने प्रत्याशी घोषित कर दिया।

Sat, 6 June 2026 04:08 PMSubodh Kumar Mishra वार्ता, रांची
share
राज्यसभा के लिए JMM का उम्मीदवार घोषित, अनुसूचित जाति के नेता को मौका; 8 जून को नामांकन भरेंगे

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने आगामी राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है। पार्टी के महासचिव और मुख्य प्रवक्ता सुप्रिया भट्टाचार्य ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बताया कि झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वरिष्ठ नेताओं से विचार-विमर्श के बाद पार्टी की केंद्रीय समिति के उपाध्यक्ष, पूर्व मंत्री और अनुसूचित जाति समाज के प्रमुख नेता बैजनाथ राम को राज्यसभा चुनाव के लिए अधिकृत उम्मीदवार घोषित किया है।

बैजनाथ राम के नाम पर सहमति

भट्टाचार्य ने कहा कि पार्टी ने पहले ही राज्यसभा उम्मीदवार के चयन का अधिकार झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन को दिया था। उन्हें राज्य की राजनीतिक परिस्थितियों, गठबंधन की स्थिति और भविष्य की संभावनाओं का आकलन करते हुए अंतिम निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया गया था। सभी पहलुओं पर विचार करने और वरिष्ठ नेताओं से चर्चा के बाद बैजनाथ राम के नाम पर सहमति बनी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राज्यसभा चुनाव: झारखंड में कांग्रेस प्रत्याशी घोषित किए जाने से JMM नाराज

झामुमो के पास 34 विधायक

उन्होंने कहा कि झारखंड में राज्यसभा की कुल छह सीटें ही हैं और विधानसभा में किसी भी एक दल के लिए सामान्य परिस्थितियों में एक सीट जीतना ही संभव होता है। झामुमो के पास वर्तमान में 34 विधायक हैं और पार्टी को पूरा विश्वास है कि उसके संख्याबल के आधार पर बैजनाथ राम की जीत सुनिश्चित होगी। भट्टाचार्य ने कहा दी कि बैजनाथ राम 8 जून को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उपस्थिति में राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड में अवैध खनन पर सख्ती, ओवर लोडिंग और बालू माफिया पर क्या बोले CM

कांग्रेस ने प्रणव झा को उम्मीदवार बनाया

इससे पहले कांग्रेस ने गुरुवार को प्रणव झा को अपना उम्मीदवार घोषित किया था। कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा घोषित सूची में झारखंड से प्रणव झा को उम्मीदवार बनाया गया। बोकारो से संबंध रखने वाले प्रणव झा वर्तमान में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कार्यालय में मीडिया एवं संचार की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड में बस में सफर करना हुआ महंगा, किराये में 18% की बढ़ोतरी

कांग्रेस और गठबंधन के विधायक एकजुट : राजू

कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक के बाद प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने कहा कि कांग्रेस एवं गठबंधन के सभी विधायक पूरी तरह एकजुट हैं और राज्यसभा की दोनों सीटों पर गठबंधन के प्रत्याशी जीतेंगे। झामुमो के दो उम्मीदवार से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि इस विषय पर मुख्यमंत्री से बात की जाएगी।